मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के अन्दौर निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के पुत्री बनी सब इंस्पेक्टर उसकी मां एवं पिता जी ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया
समस्तीपुर के बिक्रमपुर बांदे केनरा बैंक तथा ताजपुर एसबीआई बैंक लूट कांड का हुआ उद्भेदन 93 लाख से अधिक लूटा गया कैश , हथियार के साथ तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहेरी थाना अध्यक्ष बने राजन कुमार
पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब , खेलोगे कूदोगे होगे खराब। पुराने जमाने की यह कहावत अब हल्का परिवर्तित हो गई है। आज के जमाने में यह कहावत बन गई है पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब। इसी पंक्ति को चरितार्थ करने के लिए बिहार सरकार ने राज्य में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गलवान घाटी में शहीद हुए भारत मां के वीर सपूत अमन का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक गांव पहुंचा था तो उनके घर तक जाने के लिए सड़क की व्यवस्था उस समय नहीं थी जिससे काफी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ा था और जिसको लेकर अपनी वोट की राजनीति को लेकर पहुंचे नेताओं ने बड़े-बड़े दावे एवं वादे किए थे कि मुख्य सड़क से शहीद के घर तक सड़क का निर्माण अविलंब करा दिया जाएगा बावजूद अभी तक उस सड़क का निर्माण नहीं हो सका है एवं उनके परिवार वालों को आज भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोबाइल बानी के माध्यम से मैं संबंधित लोगों से अपील करता हूं कि उस सड़क का निर्माण जितना जल्द संभव हो सके आप लोगों करवा दें। और किसी शहीद की शहादत पर राजनीति ना करें।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सही कहा गया है कुत्ता वफादार होता है उसमें ईश्वर का अंश होता है एक नन्हा बच्चा को गोद में लिए कुत्ते का सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार भगत के नेतृत्व में शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाला गया
1998 में कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों के साथ लोहा लेते हुए भारत माता की गोद में चिर निंद्रा में सोने वाले शहीद केशव की तीनों बेटियों ने शहीद अमन के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के समय कहा कि हमें गर्व है कि हम ऐसे पिता की बेटियां हैं जिन्होंने भारत माता की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान कर दिया उनकी छोटी बेटी ने कहा कि जिस समय उनके पिता शहीद हुए थे उस समय वे अपनी मां के गर्भ में थे लेकिन हमें गर्व है अपने पिता पर और मैं फक्र के साथ कहती हूं कि अगर मौका मिला तो मैं भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करूंगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कर्पूरी ठाकुर की समाजवादी धरती समस्तीपुर को शर्मशार करने वाला यौन शोषण के आरोपी सांसद प्रिंस राज पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने, सांसद सदस्यता समाप्त करने, जानकारी के बाबजूद इस मामले पर चुप रहने वाले लोजपा सांसद चिराग पासवान की सांसद सदस्यता समाप्त करने, महिला सशक्तिकरण का नारा देने वाली भाजपा एवं प्रधानमंत्री उक्त सांसदों को संरक्षण देना बंद करने करने की मांग को लेकर गुरूवार को आइसा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शहर के स्टेडियम गोलंबर पर मांगों से संबंधित नारा लिखे तख्तियां अपने हाथों में लेकर प्रतिरोध सभा की. सभा की अध्यक्षता आइसा के कार्यालय सचिव राजू झा तथा संचालन जिला सह सचिव प्रीति कुमारी ने की. प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज के ऊपर लड़की को पानी में बेहोशी की दवा देकर नशे में वीडियो बनाने, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप दिल्ली के कनाट पैलेस थाने में दर्ज की गई हैं. इससे समस्तीपुर के समाजवादी एवं जननायक कर्पूरी की धरती शर्मसार हुई है तथा छात्र - युवा और संसदीय क्षेत्र की जनता ठगा और अपमानित महसूस कर रहा है. इस दुष्कर्म के आरोप का अविलंब जांच कर सांसद को सांसद सदस्यता से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने तथा पूर्व से इस दुष्कर्म के मामला को दबाकर प्रिंस राज को संरक्षण देने वाला चिराग पासवान को भी बर्खास्त करने की मांग आइसा ने की हैं. वहीं आइसा नेताओं ने कहा कि सांसद प्रिंस राज के करतूत पर प्रधानमंत्री एवं एनडीए नेताओं को संरक्षण देना बंद कर मामले पर चुप्पी तोड़नी चाहिए और समस्तीपुर के छात्र-युवाओं एवं जनता को जवाब देना चाहिए कि संसदीय क्षेत्र के जन सरकारों के कार्य के प्रति उदासीनता बरतने और महिला उत्पीड़न में अपने पिता से भी एक कदम आगे हैं. सभा को संबोधित करते हुए प्रिति कुमारी ने कहा कि हम समस्तीपुर के छात्र-युवाओं से अपील करते हैं कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र बाहरी लोगों के लिए चरागाह बन गया है. इससे समस्तीपुर के छात्र-युवाओं की जग हंसाई हो रही है साथ ही विकास कार्यों से संसदीय क्षेत्र वंचित हो जा रहा है. इसीलिए मजबूती से दुष्कर्म के आरोपी सांसद के खिलाफ आंदोलन चलाना चाहिए. प्रतिरोध सभा में आइसा जिला कमेटी सदस्य द्रख्शा जवी, दीपक यदुवंशी, अभिषेक कुमार, सोनू कुशवंशी, सौरभ कुमार, सोनू कुमार, भाकपा माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह इत्यादि उपस्थित थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
95% से अधिक घरों में नल जल पहुंचा देने का मुख्यमंत्री का दावा झूठा है. ये बातें भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सह जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है.अधिकारियों के साथ सोमवार को विडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया था कि राज्य में 95% से अधिक घरों में नल जल पहुंच चुका है. इसके बाद भाकपा माले की 5 सदस्यीय जांच टीम ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, राजदेव प्रसाद सिंह,शंकर सिंह ने प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रखण्ड के कई पंचायतों का दौरा कर जानकारी प्राप्त किया.प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखण्ड के 25% से अधिक घरों में नल जल अभी तक नहीं पहुंचा है. जहाँ पहुंचा भी है वहाँ योजना में अनियमितता मसलन बोरिंग अधिक गहरा नहीं रहने के कारण गंदा पानी तो कहीं पाईप डुपलीकेट रहने के कारण फूट जाने, कहीं नल खराब तो कहीं विधुत बिच्छेद रहने के जलापूर्ति बंद की स्थिति है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
