युवा फिल्म निर्माता निर्देशक एन मंडल ने वैक्सीन का प्रथम डोज लिया इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो साझा करते हुए दी। इससे पूर्व वैक्सीन लेने में हो रही दिक्कत के कारण उन्होंने ट्विटर अकाउंट से जिलाधिकारी समस्तीपुर को ट्वीट कर वैक्सीनेशन के आनलाइन अप्लाई मे अनियमितता की शिकायत की थी।जिससे बाद वरिष्ठ उप समाहर्ता रिशव राज ने उनसे संपर्क करके समस्या को दूर कर वैक्सीन उपलब्ध करवा दिया। एन मंडल मूलत: समस्तीपुर जिले के दसौत गाँव के निवासी हैं और मुम्बई में रहते हैं । फिलहाल कोविड के कारण गाँव में है। उन्होंने कहा कि COVID19 टीकाकरण के बाद अपने टीकाकरण प्रमाणपत्र की हार्ड कॉपी या डिजिटल कॉपी/लिंक लेना न भूलें।कोविड वैक्सीन को लेकर जो अफवाह फैलाई जा रही है उसपर ध्यान न दें और जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है, उन्हें वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें। वैक्सीन पुरी तरह से सुरक्षित हैं। मास्क का निरंतर उपयोग और दो गज की दूरी का पालन आवश्यक करें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भाकपा-माले प्रखण्ड सचिव सह जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि कोराना महामारी से तबाह लोगों पर महंगाई की मार के लिए सीधे मोदी सरकार जिम्मवार है. अप्रैल से अबतक दो-ढ़ाई महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमत में ही नहीं बल्कि सभी आवश्यक वस्तुओं और यहां तक की जीवन रक्षक दवा की कीमत पर भी भारी वृद्धि हुई है. कॉरपोरेट घरानों को लूट की छूट दे दी गई है. आमलोगों का जीना दूभर हो गया है. बढ़ती महंगाई के खिलाफ वामदलों ने 16 से 30 जून तक देशव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की है. ताजपुर- समस्तीपुर में भी शहर से गांव तक धरना- प्रदर्शन किया जायेगा.उन्होंने आगे कहा कि कोराना महामारी और महंगाई से त्रस्त लोग अब भारी वर्षा से भी परेशान हैं. गरीबों और मजदूरों के सामने रोजगार का भारी संकट है. किसानों की फसल बर्बाद हो गई है. व्यवसायी भी संकट से जूझ रहें हैं लेकिन पटना-दिल्ली की सरकार क्षतिपूर्ति मुआवजा देने के प्रति भी गंभीर नहीं है. यहां तक कि कोराना महामारी के दौरान मौत के शिकार हुए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने के मामले में भी कोताही बरती जा रही है. आंदोलन के दौरान सरकार की जानमारू नीतियों व संवेदनहीनता का भी पर्दाफाश किया जायेगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रोसड़ा थाना अंतर्गत भिरहा हाट  गाछी के पास सड़क पर लेटा हुआ अज्ञात लाश मिला। सुबह होते ही जब लोगों की नजर पड़ी तो चारों तरफ हाहाकार मच गया। जैसे-जैसे यह खबर फैलती गई लोग देखने के लिए सड़क पर इकट्ठा होने लगे। सभी लोग सब को पहचानने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आसपास के इलाके में इसकी पहचान नहीं की गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह व्यक्ति विगत कई महीनों से इधर-उधर घूम रहा था। धीरे-धीरे प्रत्यक्षदर्शी इस बात को शिनाख्त कर रहे हैं कि इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं था। दिन और रात घूमते रहता था। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना रोसड़ा थाना को दी गई। रोसड़ा थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर से ताजपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित गंज चौक पर आदर्श ग्राम कर्पूरी ग्राम में जल जमाव की समस्या से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर रखा है ग्रामीणों के अनुसार मुख्य नाला के जाम हो जानें से गांव में जमे वर्षा का निकासी नहीं हो पाता है और इससे ग्रामीणों के घर में पानी जम जाता है जिससे इन्हें काफ़ी संकट का सामना कर पर रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा पश्चिम पंचायत के ढट्ठा वार्ड 8 में 10 वर्षीय विकास कुमार की मौत वज्रपात से हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम विकास कुमार बकरी चराने के लिए घर से बाहर गया था। अचानक शाम में तेज बारिश और वज्रपात शुरू हो गया। बकरी तो भाग कर घर चली आई लेकिन लड़का बारिश में फंस गया। इसी दौरान वज्रपात हुआ और उससे लड़के की मौत ही गई। लड़के को शाम से ही परिवार के सभी परिजन खोजने में जुट गए लेकिन पता नहीं चला। बुधवार की सुबह जब लोग खेतों की तरफ गए तो शव को देखा। शव देखते ही ग्रामीणों ने इसको लेकर सूचना दी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के सुल्तानपुर गांव में सुधीर सिंह के पुत्र रत्न के रूप में जन्मे अमन कुमार सिंह के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया एवं उनके तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पण करते हुए अश्रुपूर्ण नेत्रों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद अमन के पुण्यतिथि पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए केशव की वीर वधू एवं तीनों पुत्रियों को सम्मानित करते हुए उनकी याद में बनाएं गए शहीद के सब द्वार से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर शिवाजी नगर इंटर कॉलेज पर जो बच्चे एसएससी एवं बीपीएससी की तैयारी करते हैं जिनका नाम जी डी ग्रुप रखा है उन बच्चों को शिवाजी नगर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण मार्गदर्शन करने के लिए पहुंचे और आगे भी करेंगे प्रखंड के सभी पदाधिकारी गण प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ में मौजूद थे

समस्तीपुर शिवाजी नगर हथौरी थाना को मिली बड़ी सफलता थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ केस नंबर 79/2021 मुजरिम राटोली गांव निवासी दीपक कुमार सिंह को किया गिरफ्तार भेजा जेल

मोहिउद्दीननगर-प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच सरकारी स्तर पर अनुदानित धान बीज का वितरण कार्य मंगलवार से शुरू किया गया. कृषि विभाग के निर्देश पर अर्हता वाले किसानों को वर्तमान में राजेंद्र भगवती व राजेंद्र मंसूरी बीज उपलब्ध कराने की बात प्रखंड कृषि पदाधिकारी सऊद आजम रहमानी ने बतायी है.कहा कि जिला कृषि कार्यालय से अबतक 35 क्विंटल बीज वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया है. प्राथमिकता के तौर पर सभी कृषि समन्वयकों व संबंधित पंचायतों के किसान सलाहकारों को वितरण व्यवस्था को पारदर्शिता के साथ दायित्व सौंपा गया है.

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने सिवान गोपालगंज के बदहाल स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया वही साबुद्दीन के बेटे ओबामा से भी मिले