आज मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शिवाजी नगर जाने का कार्यक्रम मौसम खराब होने के कारण टाल दिया गया

रोसरा विधायक वीरेंद्र पासवान ने मिर्जापुर में बांस से निर्मित वस्तुओं को देख कर कारीगरों को उत्साहित किया

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में तख्तापलट को लोकसभा अध्यक्ष की मंजूरी मिल गई लोजपा संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस होंगे इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दिया है

सुबह से ही बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है घर से निकलना लोकली दुर्लभ है

सीएचसी में वैक्सीनेशन एवं प्री पल्स पोलियो प्रोग्राम को लेकर हुई बीएलटीएफ की बैठक फोटो-बैठक करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य अधिकारीगण प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए आयोजित की जाने वाली मेगा कैंप जिसमें 18 प्लस के लोगों को बृहद पैमाने पर विभिन्न पंचायतों में कैंप लगाकर टीका करण हेतु बैठक की गई। इस बैठक में लोगों को कोविड-19 का टीका लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने हेतु मोटिवेशन के लिए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही 27 जून से आयोजित होने वाली पल्स पोलियो प्रोग्राम के सफलतापूर्वक संपादन हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अध्यक्षता में बी एल पटी एफ की बैठक की गई जिसमें पल्स पोलियो कार्यक्रम में भाग लेने वाले सुपरवाइजर को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सरफराज आलम के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं उस दौरान कहा गया कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्रों में अपना काम सुचारू रूप से करें एवं यह सुनिश्चित करें कि एक भी बच्चा पल्स पोलियो की खुराक लेने से छूटने ना पाए। बी एल टी एफ के इस मीटिंग में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कांत राय, आर आई नोडल पदाधिकारी डॉक्टर रंजन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साधना आनंद,स्वास्थ्य प्रबंधक धीरेंद्र कुमार, प्रखंड मूल्यांकन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा, बीसीएम सुमन कुमार सिंह, जीविका का बीपीएम मीनाक्षी कुमारी, सीडीपीओ मोहिउद्दीन नगर, डब्ल्यूएचओ से संतोष झा, यूनिसेफ से अजय कुमार सिंह राम ट्रेनिंग में भाग लेने वाले सुपरवाइजर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत अंतर्गत पचपैका ग्राम के प्राथमिक कन्या विद्यालय में कार्यरत रसोईया हेमीया देवी का निधन हो गया उनके घर में यही घर की मुखिया थी। इनके एक पोता बंटी कुमार और एक पोती बब्ली कुमारी है जो मृतक पर ही आश्रित थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुरक्षित रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने एवं रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त की दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2004 से हर वर्ष 14 जून को मनाये जाने वाले विश्व रक्तदान दिवस पर सदर अस्पताल के रेड क्रॉस बिल्डिंग पर बिहार यूथ फेडरेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्धाटन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के बरियाही घाट करेह नदी बाया तटबंध बोराज ढाला के पास चौड़ीकरण एवं ऊंचाई के लिए निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री का आवागमन 16 06 2021 को रखा गया है इसी क्रम में निरीक्षण करते समस्तीपुर डीएम एसपी एवं अन्य पदाधिकारी गण कुछ बोराज गांव के गणमान्य व्यक्ति साथ में

विश्व रक्तदाता दिवस पर 61 रक्तवीरो ने किया रक्तदान हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी सनातन रक्तदान समूह के द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 61 रक्तवीरो ने अपना रक्तदान किया । कारोना जैसे वैश्विक महामारी के बाद भी संस्था द्वारा लगातार रक्तदान शिविर लगाकर ब्लड बैंक में खून कि कमी को कम करने का प्रयास किया है और इसमें समस्तीपुर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया है आज के रक्तदान शिविर में युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कु बादल सचिव संजीव रंजन ट्रस्टी अमित कु रजक, टेक्निशियन नवीन कुमार जी के साथ एन जी ओ संघ के सचिव संजय कु बबलू जी ने अपना 44 वा रक्तदान किया इनके साथ ही , बिट्टू शांडिल्य ,हिमांशु झा आशीष राज, राकेश कुमार, शैलेश भारद्वाज ,गुलशन कुमार, किशन कुमार ,सुशील कुमार, सौरव कुमार, अरुण कुमार, राजा कुमार, पंकज कुमार, उर्मिला देवी, इंद्रजीत कुमार, रोशन कुमार ,विशाल कुमार, गोलू ठाकुर ,सनी कुमार, प्रिंस कुमार ,मनोज सिंघानिया, अभय सिंह ,सत्य प्रकाश मौर्य, सरोज झा, चंदन कुमार, चंद्रप्रकाश ,आजाद ठाकुर ,पिंटू कुमार, अमित कु राय ,अंकित चौधरी, कृष्णकांत निराला ,सूयश सिंह,दिव्यांशु झा, प्रकाश चंद्र ,अंशु कुमार, कुमार गौतम,सुनयनअवस्थी,मुकुंद चौधरी ,आयुष कुमार, कुंज बिहारी कश्यप ,मुरारी प्रसाद सिंह,राजीव रंजन,वीरेंद्र कुमार आदि कुल 61 रक्तविरो ने अपना रक्तदान कर विश्व रक्तदाता दिवस को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया शिविर को सफल बनाने में आनंद बंका निखिल झा,बाबा यादव,रजनीश महाराज,आशीष,रोशन झा,प्रिंस, अभीषेक,कौसिकेश आदि

समस्तीपुर युवा फिल्म निर्माता - निर्देशक एन मंडल ने जिलाधिकारी समस्तीपुर को ट्वीट कर भैक्सिनेशन के आनलाइन अप्लाई मे अनियमितता की शिकायत की है । उन्होंने कहा है कि आवेदन के क्रम में वे जब अपनी और अपने पत्नी व परिवार के सदस्य को कोविड टीकाकरण के लिए आनलाइन आवेदन की कोशिश करते हैं तो उक्त आइ डी पर किसी और के वैक्सिनेशन होने की बात बताई जा रही है, जो उनके परेशानी का सबब बन गया है । एन मंडल मूलत: समस्तीपुर जिले के दसौत गाँव के निवासी हैं और मुम्बई में रहते हैं । फिलहाल कोविड के कारण गाँव में है । ट्विटर पर जिलाधिकारी के जवाब की प्रतीक्षा कर रहें फिल्म निर्देशक ने कहा कि जिला प्रशासन को अविलम्ब ऐसे दिक्कतों पर ध्यान आकृष्ट करनी चाहिए ।एन मंडल द्वारा किए गये ट्वीट का स्वत: संज्ञान लेते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि यह विचित्र मामला है और जिलाधिकारी को इस मामले पर शीघ कार्रवाई करनी चाहिए ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।