उजियारपुर पी. एच. सी. में बिजली का हो रहा दुरुपयोग, लापरवाह चिकत्सा प्रभारी- नॉर्थबिहर पावर प्लांट से सीमित मात्रा मे बिजली की आपूर्ति होती है। जरुरत के हिसाब से इसका उपयोग करने को कहा जाता है। बावजूद समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड स्थित सरकारी अस्पताल में मरीज नहीं रहने पर भी बेकार में सभी पंखा चलती रहती है। जिससे बिजली की बरबादी तो होती ही है साथ में सरकार की राशि का भी दुरूपयोग होता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज के दौर में जहां बेटे एक समय बाद माता-पिता को छोड़कर चले जाते हैं। वहीं बेटियां बढ़चढ़कर उनकी देखभाल कर रही हैं। कहानी है कि बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली एक लड़की की। जिसने पति की मौत के बाद न केवल खुद को संभाला वरन अपनी मां के लिए श्रवण कुमार की भूमिका अदा की। मेहनत मजदूरी करके वह घर चला रही है और साथ ही अपनी मां का इलाज भी करा रही है। सरकारी सिस्टम की बेरुखी के चलते उसे झोपड़ी में रहना पड़ रहा है। तीन साल से मां बीमार है उसके इलाज के उसे चार किलोमीटर दूर बरौली लेकर जाना पड़ता है। मुफलिसी के चलते न तो वह गाड़ी कर सकती है और न ही एंबुलेस बुला सकती है। ऐसे में मां को कंधे पर लादकर बेटी अस्पताल पहुंचा रही है। मां के प्रति बेटी के इस साहसिक कदम को देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड कार्यालय पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के समय में मरीजों के इलाज के बेहतर प्रबंधन हेतु जिला परिषद समस्तीपुर के द्वारा वर्चुअल मीटिंग मैं प्रखंड प्रमुख बबीता सिंह ने हिस्सा लिया इस वर्चुअल मीटिंग में प्रमुख ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का उपयोग प्रखंड के अस्पतालों में कोविड-19 से बचाव हेतु संक्रमण काल में उपयोग में आने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर कंसंट्रेटर इत्यादि खरीदने में व्यय करने की बात कही एवं कहा कि वर्तमान परिवेश में ऑक्सीजन की कमी से जो मौतें हुई है अभी से उस पर तैयारी करते हुए अपने आप को पूर्णरूपेण तैयार रखना है इस बाबत उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस के तीसरे लहर की चेतावनी दी है जिसमें उन्होंने आशंका जताई है कि बच्चे सर्वाधिक संक्रमित होंगे इन्हीं सब बातों के मद्देनजर उक्त वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया था।

बिहार राज्य के जिला भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल कमिटी विभूतिपुर उत्तर एवं दक्षिण की ओर से सिरसी पंचायत भवन के सभागार में भूमि संघर्ष के नेता और पूर्णिया के तत्कालीन माकपा विधायक कॉम्रेड अजीत सरकार का सहादत दिवस मनाया गया सर्वप्रथम कॉमरेड अजीत सरकार को तस्वीर पर फूल माला चढ़ाया गया तदुपरांत सिया प्रसाद की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई जिसमें राज्य सचिव मंडल के सदस्य कॉमरेड अजय कुमार ने उनके व्यक्तित्व एवं संघर्ष के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा कि सरकार बिहार विधानसभा में आम जनता की आवाज बनकर उपस्थित रहते थे किसान मजदूर के जिंदादिल सामान्य अजीवन समिति एवं शोषण अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते थे राजनीतिक विरोध पप्पू यादव के द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई उनके आदर्श एवं संघर्ष के रास्ते पर चलने की संकल्प लिया और माकपा कार्यालय पर अपराधी हमले के खिलाफ दिनांक 23 जून 2021 को समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया इस सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य कम रामदेवराय ही विभूतिपुर उत्तर के लोकल सचिव श्याम किशोर कमल, दक्षिण के मिथिलेश सिंह, संजीव कुमार दास थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम पोस्ट मोरदीवा से अमरजीत कुमार राय मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बता रहे है कि विगत 29 /5 /2021 को समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर इनके द्वारा एक खबर प्रसारित हुई थी जिसमे बताया गया था कि लॉकडाउन के कारण उनका रोजगार बंद हो गया है। वह बीमार है और उन्हें कोई भी सुविधा उन्हें दी जा रही है। खबर के प्रसारण के बाद असर यह हुआ कि इन्हे मोबाइल वाणी की तरफ से पाँच सौ रुपये की आर्थिक सहायता राशि मिली जिससे इन्होने दवाइयाँ खरीदी। इसके लिए ये मोबाइल वाणी का धन्यवाद करते है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के दरियापुर गाँव से रामजी सदा मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बता रहे है। विगत 16 /5 /2021 को समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर इनके द्वारा एक खबर प्रसारित हुई थी जिसमे बताया गया था कि है कि कोरोना की वजह से उनके परिवार पर भोजन का संकट आ पड़ा है।खबर के प्रसारण के बाद असर यह हुआ कि इन्हे मोबाइल वाणी की तरफ से हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि इनके खाते में उपलब्ध कराई गयी जिससे अब इनका परिवार का भरण पोषण हो रहा है और इसके लिए ये मोबाइल वाणी का धन्यवाद करते है।

मनरेगा कार्यक्रम अंतर्गत उरासी योजना में जनप्रतिनिधियों के द्वारा सरकारी राशि की लूट नौकरशाही की मदद से की जाती है क्योंकि उड़ा ही योजना में घास काट कर पदाधिकारियों को मिलाकर राशि की निकासी कर ली जाती है एवं अगले महीने उस जगह वही घास उग आता है जिसका कोई औचित्य नहीं है यह योजना सिर्फ जनप्रतिनिधियों व नौकरशाहों के जेब भरने के काम आ रहा है कहीं अगर काम कराया भी जाता है तो जेसीबी के माध्यम से और कहीं तो बाल मजदूर के माध्यम से भी काम कराया जाता है और वह भी नगण्य रूप से मोबाइल बानी के माध्यम से मैं आप लोगों की राय जानना चाहता हूं आप लोग तीन दबाकर अपने क्षेत्र में होने वाले इस लूट योजना के बारे में हमारे पास जानकारी दर्ज करा सकते हैं ।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के मोहिउद्दीन नगर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 3 में सरकार द्वारा लगाए गए सात निश्चय योजना अंतर्गत नल जल योजना के द्वारा पीने के गंदे पानी का सप्लाई लगभग 1 सप्ताह से किया जा रहा है ग्रामीणों ने इस बाबत ऑपरेटर एवं जेई सुशांत कुमार से जब दूरभाष से बात की तो उन लोगों ने कुल संतोषजनक जवाब नहीं दिया और गंदे पानी का सप्लाई बदस्तूर जारी है मौके पर मौजूद ग्रामीण रितेश कुमार त्रिवेदी, बृज भूषण कुमार त्रिवेदी ,राम कुमार साह ,राजा त्रिवेदी आदि ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने सात निश्चय योजना नहीं चलाया है उन्होंने लूट योजना चलाया है और खिलवाड़ योजना चलाया है जिसके माध्यम से उनके पदाधिकारियों के द्वारा लूटा जाता है एवं उनके द्वारा हमारे स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जाता है।

जन साहस के सहयोग से प्रवासी मजदूरों के बीच कोविड-19 महामारी के समय पार्टनर संस्था आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस के मार्गदर्शन में चिन्हित 51 प्रवासी मजदूरों को बलभद्रपुर, दुधपुरा में राहत सामग्री वितरण किया गया। ये वे मजदूर हैं जिन्होंने जन साहस संस्था द्वारा दिये गए हेल्पलाईन नंबर पर सहयोग के लिए कॉल किया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर से बहेरी जाने वाले रास्ते पर बेगमपुर के पास सड़क से सटा गड्ढ़ा किसी भी वक्त हादसे को आमंत्रण दे सकता है। इस समस्या पर जल्द ध्यान देने की जरूरत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।