समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड कार्यालय पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के समय में मरीजों के इलाज के बेहतर प्रबंधन हेतु जिला परिषद समस्तीपुर के द्वारा वर्चुअल मीटिंग मैं प्रखंड प्रमुख बबीता सिंह ने हिस्सा लिया इस वर्चुअल मीटिंग में प्रमुख ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का उपयोग प्रखंड के अस्पतालों में कोविड-19 से बचाव हेतु संक्रमण काल में उपयोग में आने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर कंसंट्रेटर इत्यादि खरीदने में व्यय करने की बात कही एवं कहा कि वर्तमान परिवेश में ऑक्सीजन की कमी से जो मौतें हुई है अभी से उस पर तैयारी करते हुए अपने आप को पूर्णरूपेण तैयार रखना है इस बाबत उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस के तीसरे लहर की चेतावनी दी है जिसमें उन्होंने आशंका जताई है कि बच्चे सर्वाधिक संक्रमित होंगे इन्हीं सब बातों के मद्देनजर उक्त वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया था।
