समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के मोहिउद्दीन नगर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 3 में सरकार द्वारा लगाए गए सात निश्चय योजना अंतर्गत नल जल योजना के द्वारा पीने के गंदे पानी का सप्लाई लगभग 1 सप्ताह से किया जा रहा है ग्रामीणों ने इस बाबत ऑपरेटर एवं जेई सुशांत कुमार से जब दूरभाष से बात की तो उन लोगों ने कुल संतोषजनक जवाब नहीं दिया और गंदे पानी का सप्लाई बदस्तूर जारी है मौके पर मौजूद ग्रामीण रितेश कुमार त्रिवेदी, बृज भूषण कुमार त्रिवेदी ,राम कुमार साह ,राजा त्रिवेदी आदि ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने सात निश्चय योजना नहीं चलाया है उन्होंने लूट योजना चलाया है और खिलवाड़ योजना चलाया है जिसके माध्यम से उनके पदाधिकारियों के द्वारा लूटा जाता है एवं उनके द्वारा हमारे स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जाता है।