जन साहस के सहयोग से प्रवासी मजदूरों के बीच कोविड-19 महामारी के समय पार्टनर संस्था आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस के मार्गदर्शन में चिन्हित 121 प्रवासी मजदूरों को नारायणपुर डढ़िया में राहत सामग्री वितरण किया गया। ये वे मजदूर हैं जिन्होंने जन साहस संस्था द्वारा दिये गए हेल्पलाईन नंबर पर सहयोग के लिए कॉल किया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के कुरसाहा पंचायत, हरैल पंचायत एवं बेरी में मुख्य सड़क पर बिजली का पोल रख कर के ग्रामीणों के द्वारा स्पीड ब्रेकर बनाया गया है। पोल के द्वारा बनाया गया स्पीड ब्रेकर उस सड़क से गुजरने वाले यात्रियों के लिए हादसे का सबब बन गया है विडंबना यह है कि आए दिन सड़क से प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गुजरते हैं बावजूद इसके स्कूल को हटाने के लिए किसी के द्वारा भी पहल नहीं किया जा रहा है और अगर किसी ग्रामीणों ने उक्त आशय की पहल की तो जिन व्यक्ति ने जिस व्यक्ति ने फोन रखा हुआ है उनके द्वारा उनके साथ दबंगई किया जाता है।

समस्तीपुर::- आज अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के आह्वाहन पर जिला काँग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वावधान में वर्तमान भाजपा सरकार में पेट्रोल डीज़ल की मूल्य मे बेतहाशा वृद्धि के विरुद्ध स्थानीय पेट्रोल पंप के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया l इस दौरान प्रदर्शनकारी विभिन्न प्रकार के नारों की तख्तियां अपने हाथों में लिए हुए थें तथा प्रदर्शनकारी ईंधन की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि को फॉरन वापस लेने की मांग कर रहे थें। इस प्रदर्शन के माध्यम से भारत सरकार को यह चेतावनी देने का काम किया गया की वह अविलंब विभिन्न प्रकार के अतिरिक्त करों को वापस लेकर उपभोक्ताओं को वर्तमान मूल्य से आधे दाम पर उपलब्ध कराने का काम करें l प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने किया। प्रदर्शन में अन्य लोगों के अलावा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर राय, रामउद्गार महतो, देवेंद्र नारायण झा, मोईन अहमद खाँ, जिला महासचिव बिनोद कुमार झा, तेज नारायण ठाकुर, अरुण कुमार झा, सुनील पासवान, नौखेज आलम, महिला ज़िला अध्यक्ष रंजू कुमारी, डोमन राय, बाल मुकुंद राय, मो० मोहिउद्दीन, ई० अबू तनवीर, ठाकुर मनोज भारद्वाज, कृष्ण भगवान झा, विश्वनाथ हजारी, असगर अंसारी, अनुरूम मिश्रा, सुशांत वत्स, कामेश्वर पासवान, इरफान अंसारी, राजन चंद्रवंशी, मो० दानिश, दिनेश कुमार, राम प्रीत राय, सुमन मिश्र, पिंटू साह, विपिन कुमार, गुड्डू अंसारी आदि लोग शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जीकेसी के 20 से अधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रभारी मनोनीत, डॉ नम्रता आनंद बनी गो ग्रीन की राष्ट्रीय सह प्रभारी कायस्थों के हित की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संस्था ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के 20 से अधिक प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और प्रभारियों को मनोनयन कर दिया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने बताया कि जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों को सक्रिय तथा मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत कायस्थ प्रतिनिधियों को विधिवत जिम्मेवारी सौंपते हुए उनका मनोनयन किया है । उन्होंने बताया कि सभी प्रकोष्ठ के प्रभारियों को विभिन्न कार्यक्रम संयोजित करने और उसे हर स्तर पर सक्रिय करने का निर्देश जारी किया गया है । श्री किशोर ने बताया कि महिला एवं गो ग्रीन कैंपेन की जिम्मेवारी प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन को सौंपी गई है।इसी प्रकार डा. नम्रता आनंद और श्वेता सुमन को ग्रीन सह प्रभारी, भारती श्रीवास्तव और सुबाला वर्मा को महिला सह प्रभारी, बी के सहाय को अनुशासन समिति अध्यक्ष,दीपक अभिषेक को सदस्यता अभियान प्रभारी, कायस्थ मोहम्मद अमीन को मुख्यालय एवं प्रशासनिक लियाजन, अखिलेश श्रीवास्तव को कोष संग्रह का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह निष्का रंजन को ओवरसीज, आनंद सिन्हा को लीगल, चेपोफ, चित्रांश चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ,एजुकेशन ,ट्रेनिंग, दीपक कुमार वर्मा को युवा, कला एवं संस्कृति ,राजनीतिक प्रकोष्ठ, अवनीश श्रीवास्तव को आई टी, डिजिटल मीडिया ,मीडिया, प्रिय मल्लिक को यूट्यूब ,डिजिटल मैगज़ीन रीना सिन्हा को लीगल सेल सह प्रभारी, प्रेम कुमार को स्पोर्ट्स और योग ,अजयेश श्रीवास्तव को चेपोफ सह प्रभारी और मुकेश वर्मा को सम्बद्धता ,समन्वय -राष्ट्रीय समन्वयक प्रभारी मनोनीत किया गया है। श्री प्रसाद ने बताया कि जीकेसी को हर स्तर पर और हर क्षेत्र में सक्रिय एवं मजबूत किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जीकेसी कायस्थों के सामाजिक आर्थिक राजनीतिक शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने वाला एक सशक्त संगठन साबित होगा ।इस दिशा में जीकेसी की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वेबीनार एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिदिन लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।श्री राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि बिहार के 38 में से 36 जिलों में जीकेसी के जिला अध्यक्षों का मनोनयन कर दिया गया है और वहां विधिवत संगठन मूर्त रूप लेने जा रहा है

जिले में लगातार हो रहे जान-माल के नुकसान के बाबजूद भी विधुत विभाग लापरवाह बना हुआ है. शहर के दर्जनों ट्रांसफार्मर पूरी तरह लत्तीदार से लेकर विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे से घिरे हुए है, इससे लगातार स्पार्क होता रहता है. बाबजूद इसके विभागीय अधिकारी लापरवाह दिख रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  भाकपा माले की तीन सदस्यीय टीम मो० सगीर, मनोज शर्मा ने जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को विभिन्न ट्रांसफार्मरों का दौरा कर बताया कि शहर के बीआरबी कालेज, विवेक-विहार, आदर्शनगर, बारहपत्थर, सर्किट हाउस, सदर अस्पताल, स्टेडियम गोलंबर, एसपी एवं जज आवास आदि जगहों के ट्रांसफार्मर समेत 11 हजार एवं 440 वोल्ट के नंगे तार, हैंडल, स्वीच आदि पर लत्तीदार से लेकर विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लपेटे हुए हैं. इससे लगातार स्पार्क होने से विधुत आपूर्ति बाधित रहता है. फेज गलना, तार टूटना, लो वोल्टेज, वोल्टेज अप- डाउन करने जैसी समस्याएं लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. बाबजूद विभागीय अधिकारी चिर निद्रा में सोये हुए हैं. माले नेता सुरेन्द्र ने तमाम ट्रांसफार्मरों पर चढ़े पेड़-पौधे के शाखा को काटकर हटाने, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने, फेज गलने एवं लो वोल्टेज की समस्या सुधारने की मांग अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी विधुत विभाग को दी है. मो० सगीर ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा नियुक्त फिल्ड आफिसर से लेकर फिल्ड वर्कर तक कहाँ गायब रहते, क्या रिपोर्ट करते पता ही नहीं चलता? उन्होंने ऐसे लापरवाह अधिकारी एवं कर्मी पर कारबाई करने के साथ ही तमाम विधुत समस्या सुधारने की मांग की है.

बिहार राज्य के जमुई जिला के खानपुर पंचायत अंतर्गत मोबाइल वाणी संवाददाता नंदकुमार कुमार ने जानकारी दी कि हरिपुरघाट गांव स्थित बागमती नदी में बना आरसीसी पुल के ध्वस्त होने के करीब दो वर्ष बीतने के बाद भी ग्रामवासियों को आवागमन को लेकर जूझना पड़ रहा है।पुल टूटने के बाद नदी में पानी कम होने पर लोगों ने नदी में डायवर्सन बनाया था।लेकिन पिछले चार दिनों से आंधी-तूफान व मुसलाधार बारिश की वजह से रविवार को डायवर्सन पानी की धार में बह गया।लोगों को अब फिर से डायवर्सन बनने के एक साल बाद जर्जर बांस-बल्ले की पुल का ही सहारा लेना पड़ा।रविवार की दोपहर आधे घंटे की तेज बारिश ने बच्ची खुची कसर पूरी कर दी।यह तीसरी बार है, जब आवागमन के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा बनाया गया डायवर्सन पानी के तेज धार से बह गया है।लोग डायवर्सन बनाए व बार-बार बारिश की तेज रफ्तार उसे बहा ले गया।पुल टूटने के बाद बांस बल्ले की पुल लोगों ने बनाई थी।जिसके होकर लोग किसी तरह यातायात सुविधा को बहाल रखा।बार-बार बांस बल्ले की पुल टूटने के बाद लोग उसे ठीक कर के पुल को ठीक ठाक रखा था।लेकिन अब पुल पूरी तरह जर्जर हो गया है।जिस कारण नदी में पानी का दवाब कम होने के बाद विधानसभा चुनाव के समय लोगों ने मिट्टी गिराकर नदी में डायवर्सन बनाकर यातायात सुविधा चालू किया था।लेकिन करीब एक साल बाद डायवर्सन तीसरी बार बारिश के साथ बह गया।लोगों को अब फिर उसी जर्जर बांस-बल्ले की पुल का सहारा लेना पड़ा।पुल टूटने के बाद धाईध, हरिपुरघाट, हरिपुर, विशनपुर सहित पांच गांवों के लोगों के आवागमन की सुविधा ठप हो गई है।

राजद के जिला महासचिव श्री नारायण ठाकुर का असमायिक निधन उनके निधन पर राजद नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है

आए दिन समस्तीपुर में दिनदहाड़े अपराधी वारदात करते जा रहे हैं पटोरी थाना के हवासपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 7 लाख रुपया अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट लिया

10 बच्चों को जन्म देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया साउथ अफ्रीका के माली में रहने वाली हलीमा ने एक एक साथ 10 जिंदा बच्चों को जन्म दिया

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने नगर परिषद के हेड क्लर्क को डस्टबिन घोटाले को लेकर निलंबित करने का आदेश दिया है वही कई कर्मियों का ट्रांसफर करने का आदेश दिया है