समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के कुरसाहा पंचायत, हरैल पंचायत एवं बेरी में मुख्य सड़क पर बिजली का पोल रख कर के ग्रामीणों के द्वारा स्पीड ब्रेकर बनाया गया है। पोल के द्वारा बनाया गया स्पीड ब्रेकर उस सड़क से गुजरने वाले यात्रियों के लिए हादसे का सबब बन गया है विडंबना यह है कि आए दिन सड़क से प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गुजरते हैं बावजूद इसके स्कूल को हटाने के लिए किसी के द्वारा भी पहल नहीं किया जा रहा है और अगर किसी ग्रामीणों ने उक्त आशय की पहल की तो जिन व्यक्ति ने जिस व्यक्ति ने फोन रखा हुआ है उनके द्वारा उनके साथ दबंगई किया जाता है।
