रोसड़ा थाना अंतर्गत भिरहा हाट गाछी के पास सड़क पर लेटा हुआ अज्ञात लाश मिला। सुबह होते ही जब लोगों की नजर पड़ी तो चारों तरफ हाहाकार मच गया। जैसे-जैसे यह खबर फैलती गई लोग देखने के लिए सड़क पर इकट्ठा होने लगे। सभी लोग सब को पहचानने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आसपास के इलाके में इसकी पहचान नहीं की गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह व्यक्ति विगत कई महीनों से इधर-उधर घूम रहा था। धीरे-धीरे प्रत्यक्षदर्शी इस बात को शिनाख्त कर रहे हैं कि इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं था। दिन और रात घूमते रहता था। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना रोसड़ा थाना को दी गई। रोसड़ा थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
