95% से अधिक घरों में नल जल पहुंचा देने का मुख्यमंत्री का दावा झूठा है. ये बातें भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सह जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है.अधिकारियों के साथ सोमवार को विडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया था कि राज्य में 95% से अधिक घरों में नल जल पहुंच चुका है. इसके बाद भाकपा माले की 5 सदस्यीय जांच टीम ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, राजदेव प्रसाद सिंह,शंकर सिंह ने प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रखण्ड के कई पंचायतों का दौरा कर जानकारी प्राप्त किया.प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखण्ड के 25% से अधिक घरों में नल जल अभी तक नहीं पहुंचा है. जहाँ पहुंचा भी है वहाँ योजना में अनियमितता मसलन बोरिंग अधिक गहरा नहीं रहने के कारण गंदा पानी तो कहीं पाईप डुपलीकेट रहने के कारण फूट जाने, कहीं नल खराब तो कहीं विधुत बिच्छेद रहने के जलापूर्ति बंद की स्थिति है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
