गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कल समस्तीपुर का दौरा करेंगे, समस्तीपुर सदर अस्पताल में पीकू वार्ड निरीक्षण करेंगे वही उजियारपुर के देसुआ में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करेंगे

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे तेज दौड़ने वाला महान धावक मिल्खा सिंह का निधन, वे 91 वर्ष के थे कोरोना से उनका निधन हुआ है अंतिम सांस पीजीआई छत्तीसगढ़ में ली

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को समस्तीपुर जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत वे निजी कार्यक्रम से पूसा जा रहे थे

न्यूज डेस्क : बेगूसराय जिले वासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। अब बेगूसराय से पटना जाना और भी आसान हो जाएगा। बताते चलें कि बेगूसराय को नए NH का तोहफा मिलने जा रहा है। जल्द ही बेगूसराय वासियों को नये NH की सौगात मिलेगी। हाजीपुर से बछवाड़ा के बीच महनार और मोहद्दीनगर के रास्ते नया NH बनेगा। इस नये NH का नाम 122B होगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बड़ी खबर इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2021 में फेल हुए छात्रों को सरकार ने पास कर दिया है। शिक्षा विभाग ने फेल छात्रों को पास करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत करीब दो लाख फेल छात्रों पास होंगे। 19 जून को शाम 5 बजे बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। एक या दो विषयों में फेल छात्रों को ग्रेस देकर पास किया गया है. बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। कोरोना के कारण शिक्षा विभाग ने कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं लेने की निर्णय लिया है. शिक्षा मंत्री की अनुमति मिलने के बाद बोर्ड ने इसकी घोषणा कर दी है. बोर्ड ने बताया कि कोरोना के कारण उत्पन्न विषम परिस्थिति के चलते अगले 2-3 महीने में कम्पार्टमेंटल परीक्षा कराया जाना संभव नहीं है. छात्रों के हित को देखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से फेल छात्रों को अपवादस्वरूप कुछ अतिरिक्त ग्रेस अंक देकर पास कर दिया जाएगा. बता दें कि वार्षिक परीक्षा 2021 में इंटर परीक्षा में 13 लाख 40 हजार 267 विद्यार्थियों में 10 लाख 48 हजार 846 छात्र पास हुए थे. एक या दो विषयों में फेल छात्रों को अतिरिक्त ग्रेस अंक दिए जाने के इस निर्णय से अब कुल 97 हजार 474 विद्यार्थी पास हो जाएंगे. वहीं मैंट्रिक परीक्षा 2021 की बात करे तो एक या दो विषयों में फेल छात्रों में से कुल 121316 छात्र पास हुए है. सोर्स-लाइव सिटीज।

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थिति अखिल भारतीय मशरूम अनुसंधान केंद्र के मार्गदर्शन में युवा सौर्य द्वारा समस्तीपुर जिले के रोसरा प्रखंड के बैद्यनाथपुर गांव के सामुदायिक भवन में स्थानीय किसानों लेकिन के लिए मशरूम उत्पादन एवम प्रसंस्करण का एकदिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में बैजनाथपुर गांव के 25 किसानों ने भाग लिया कृषि *अपसिष्टों का बेहतर उपयोग है मशरूम उत्पादन* प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए डॉ दयाराम ने कहा की कम संसाधन का उपयोग कर कृषि अपशिष्टों का उपयोग कर मशरूम उत्पादन किया जा सकता है। बाजार में मांग के अनुसार उत्पादन नहीं होने के कारण मशरूम उत्पादन में अभी बेहतर भविष्य है। *क्लस्टर में मशरूम का उत्पादन दे सकता है अच्छा बाजार* कार्यक्रम में प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने प्रशिक्षुओं के मशरूम उत्पादन की बिक्री की शंका का समाधान करते हुए बताया कि अगर आप किस आंगन क्लस्टर बनाकर उत्पादन करते हैं तो मशरूम खरीद करने वाले व्यापारियों के लिए आपके यहां से मशरूम खरीदना आसान होगा और आप के उत्पादन के बिक्री की कोई समस्या नहीं रहेगी। *स्वास्थ्य के लिए उत्तम है मशरूम के व्यंजन* इस ऑनलाइन प्रषिक्षण कार्यक्रम में मशरूम से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों के बारे में चर्चा करते हुए युवा सौर्य के सचिव सह मिशन स्वाबलंबन के स्वाबलंबन कनेक्ट केन्द्र के मुख्य कार्यकारी दीपक कुमार ने बताया कि मशरूम के व्यंजन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर होते हैं इसलिए मशरूम की खेती से आमदनी के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी फायदा मिलता है। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों में सुमन कुमार रंजू देवी रूबी देवी मीनू देवी इत्यादि ने भाग लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नन्द कुमार चौधरी ने गोलू से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बताया की अभी कोविड को लेकर लॉकडाउन है जिसके कारम काम बहुत प्रभावित हुआ है। वे आयरन करने का काम करते हैं। अभी लोग उन्हें कोविड को लेकर काम नहीं दे रहे हैं। सरकार के तरफ से भी उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिला है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समाहरणालय समस्तीपुर पर प्रदर्शन को लेकर सीपीआई (एम) के नेताओं ने की बैठक फोटो-बैठक करते हुए सीपीआई (एम) के नेतागण प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में सीपीआई (एम) के मोहिउद्दीन नगर लोकल कमेटी की बैठक शुक्रवार को की गई। जिस बैठक में महंगाई के बेतहाशा वृद्धि एवं सीपीआई (एम) कार्यालय समस्तीपुर पर हुए हमले को लेकर 23 जून को समाहरणालय पर समाहर्ता समस्तीपुर के समक्ष जोरदार प्रदर्शन आहूत करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कामरेड बैजनाथ पासवान ने किया अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की डबल इंजन की सरकार केंद्र से लेकर राज्य तक महंगाई से निपटने में बुरी तरह से विफल साबित हुई है पेट्रोल एवं डीजल की कीमत 100 के करीब पहुंच गई है कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन को झेल रही जनता बुरी तरह से त्रस्त है इन्हीं सब बातों के मद्देनजर 23 जून को समाहरणालय समस्तीपुर पर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर कामरेड रामजय महतो, कामरेड रामपुकार महतो, कामरेड ब्रज विलास राय, कामरेड अरुण कुमार यादव, कामरेड अमरेश सिंह मौजूद थे।

उजियारपुर अंचल माले कमेटी के द्वारा किसानों का धान नहीं खरीदने को लेकर उजियारपुर बीसीओ का पुतला दहन किया जाएगा 20 तारीख को, इसकी जानकारी माल नेता महावीर पोद्दार ने दिया

पशुपति कुमार पारस लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए सर्वसम्मति से 71 सदस्यों ने पशुपति कुमार पारस का समर्थन किया 10 प्रस्तावों को ने पशुपति कुमार पारस के नाम का प्रस्ताव किया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरजभान सिंह के पटना आवास पर बैठक का आयोजन किया गया