सरकार ने लौक डाउन के बाद स्कूल को खोलने का निर्णय किया है इस बाबत मोबाइल वाली संवाददाता मोहिउद्दीननगर के द्वारा अभिभावकों से बात किया गया कि इस बाबत उनकी क्या राय है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वर्तमान परिवेश में कोरोना संक्रमण में कमी को लेकर सरकार ने स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है इसी बाबत मोबाइल वाणी सामुदायिक संवाददाता के द्वारा बच्चों को स्कूल भेजने के संबंध में,अभिभावकों से बात किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से सुशील मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि वे गुजरात राज्य के राजकोट जिला में किसी कंपनी में काम करते है। यहाँ पहुँचने पर सुपरवाईज़र ने कहा कि टीका लिया या नहीं, टीका लेना जरुरी है, इन्होने बताया की टीकाकरण नहीं कराया है। तब इन्होने मोबाइल वाणी से संपर्क किया और मोबाइल वाणी के माध्यम से इन्हे टीकाकरण केंद्र के पते की जानकारी मिली जिसके बाद इन्होने जाकर कोरोना का टीका लिया। इन्होने यह भी कहा है कि मोबाइल वाणी बहुत अच्छा मंच है मजदूरो और श्रमिकों के लिए। इस कार्य के लिए इन्होने मोबाइल वाणी को बहुत बहुत धन्यवाद किया है।
आइसा के जिला सम्मेलन से 27 सदस्यीये नई कमिटी के सचिव सुनील एवं अध्यक्ष लोकेश चुने गये अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जुलूस बीआरबी कालेज सम्मेलन स्थल पहुंचा * शिक्षा- रोजगार विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष होगा तेज- साबीर कुमार * संविधान, लोकतंत्र,मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन करेगी आइसा- संदीप चौधरी समस्तीपुर ज़िले में 31 वां स्थापना दिवस पर आइसा ने शहर के भगत सिंह एवं अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सोमवार को विशाल जुलूस निकालकर बीआरबी कालेज स्थित शहीद का० चंद्रशेखर सभागार एवं रोहित वेमुला नगर में खुला सत्र से 6 ठे जिला सम्मेलन की शुरूआत की. पूर्व छात्र नेता अवधेश कुशवाहा ने सम्मेलन का उद्घाटन किया. सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता आइसा राज्य सचिव साबीर कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में प्रति वर्ष दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली मोदी सरकार चुनाव वाद नौकरी देने के वादा को जुमला बता दिया. ठीक उन्हीं के नक्शेकदम पर चलकर बिहार के भाजपा- जदयू सरकार ने 19 लाख नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन नौकरी देने की बात तो दूर पहले से सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरी कर रहे नौजवानों को नौकरी से छटनी कर रही है. निजी अस्पताल की तरह शिक्षा को भी आमजनों की पहुँच से बाहर किया जा रहा है. अब शिक्षण संस्थान को कारपोरेट घराने के हवाले किया जा रहा है. कोरोना काल में चिकित्सा की बदतर स्थिति में लाखों लोग मर गये. सभा को इनौस जिला सचिव आशिफ होदा, भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार आदि ने संबोधित किया. विदाई जिला सचिव सुनील कुमार द्वारा प्रस्तावित दस्तावेज का पाठ किया गया. दस्तावेज पर बहस में गंगा पासवान, ललित सहनी, सोनू कुशवंशी, रवि कुमार समेत दर्जनों छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया. जिला सचिव सुनील द्वारा छूटे कामकाज के रिपोर्ट को दस्तावेज में शामिल करने की घोषणा के बाद उपस्थित 3 सौ से अधिक डेलीगेट ने तालियों की गड़गड़ाहट से दस्तावेज को पारित कर दिया. आइसा राज्य संयुक्त सचिव सह सम्मेलन के पर्यवेक्षक संदीप कुमार चौधरी ने तीसरे और अंतिम सांगठनिक सत्र की शुरुआत की. मौके पर सर्वसम्मति से विभिन्न कालेज, प्रखण्ड को प्रतिनिधित्व देते हुए 27 सदस्यीये नई जिला कमिटी का चुनाव कराया गया. एक बार फिर सुनील कुमार को जिला सचिव एवं लोकेश राज को जिला अध्यक्ष चुना गया. मनीषा कुमारी, रौशन कुमार, दीपक यादव को उपाध्यक्ष, मो० फरमान, प्रिति कुमारी, जीतेंद्र सहनी, द्रख्शा जबीं को सह सचिव, राजू कुमार झा को कार्यालय सचिव एवं दीपक यदुवंशी को कार्यालय सह सचिव चुनाव गया. बतौर आइसा जिला कमिटी सदस्य अजय कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार, सुन्दरम, आशिष देव, वाहिद होदा, अभिषेक चौधरी, सुमन सौरभ, मो० अफरीदी, स्तुति, जानबी, उदय कुमार, राहूल कुमार, संजीव कुमार गोलू, काजल कुमारी, विकास कुमार चुने गये. सम्मेलन में प्रभात रंजन गुप्ता, बंदना सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, नौशाद तौहीदी, नौशाद आलम, पूर्व छात्र नेता मनीष राय आदि ने सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाया. सम्मेलन के दौरान पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व छात्र नेता, आइसा से मुक्त किये गये छात्र नेताओं को माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. "हम होंगे कामयाब" कम्युनिस्ट इंटरनेशनल के साथ ही आइसा का 6 ठा जिला सम्मेलन सफल रहा गगनभेदी नारे के साथ सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा नवनिर्वाचित अध्यक्ष लोकेश राज ने किया.
राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि तेजनारायण पासवान को मार्च 2021 में राजद प्रखंड अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था l उसके बाद उनके जगह पर दिनांक --16.03.21 को ही मोo इसहाख को खानपुर प्रखंड राजद का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया था l अतः खानपुर प्रखंड में आयोजित होने वाले राजद के किसी भी कार्यक्रम की विज्ञप्ति तथा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए केवल प्रखंड राजद अध्यक्ष मोo इसहाख ही अधिकृत है l कल रविवार को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पासवान द्वारा आयोजित की गयी बैठक अवैध व अमान्य है l चुकि तेजनारायण पासवान अब प्रखंड अध्यक्ष नहीं है अतः उन्हें प्रखंड राजद की बैठक आयोजित करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है l यह पूर्णरूपेण अनुशासनहीनता है l राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद में दल विरोधी काम करने वाले , सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर करने वाले व अनुशासनहीनता करने वालो के लिए कोई जगह नहीं है l किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
निधन पर शोक प्रकट खानपुर प्रखंड के मसीना गावं के निवासी व राजद नेता महादेव महतो के निधन पर राजद नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है l राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने उनके पार्थिव शरीर पर राजद का झंडा व पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की l बाद में 02 मिनट का मौन रख कर शोक प्रकट किया गया l राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक लोकप्रिय समाजसेवी , चर्चित राजद नेता व नोनिया समाज के मानजन के रूप में महादेव जी सदैव याद आते रहेंगे l महादेव महतो के निधन पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चन्देल, प्रांतीय राजद नेता हरेन्द्र कुमार , सोनी सिंह , राजद नेता मोo नौशाद अली अंसारी , अरुण राय, मोo इसहाख, शिवजी महतो , महेश प्रसाद , जानकी महतो , दिनेश प्रसाद , गोविन्द यादव , रामएकबाल महतो , शंकर महतो , रामविलास महतो, बेबी साह, पिंकी राय, राकेश यादव , रवि आनंद, रामकुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू तथा अशोक महतो आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है l
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के विशनपुर बथुआ गांव की रहने वाली ललिता भारती बताती है कि बालिकाओं के शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है।घर की एक लड़की पढ़ जाती है तो सात पीढ़ियां शिक्षित हो जाते है। लड़कियों को पढ़ाने से घर सुधरेगा उसके बाद गाँव सुधरेगा और उसके बाद देश में सुधार आएगी इसलिए बालिका शिक्षा जरुरी है
अपने 31 वां स्थापना दिवस पर आइसा ने शहर के भगत सिंह एवं अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सोमवार को विशाल जुलूस निकालकर बीआरबी कालेज स्थित शहीद का० चंद्रशेखर सभागार एवं रोहित वेमुला नगर में खुला सत्र से 6 ठे जिला सम्मेलन की शुरूआत की.पूर्व छात्र नेता अवधेश कुशवाहा ने सम्मेलन का उद्घाटन किया. सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता आइसा राज्य सचिव साबीर कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में प्रति वर्ष दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली मोदी सरकार चुनाव वाद नौकरी देने के वादा को जुमला बता दिया. ठीक उन्हीं के नक्शेकदम पर चलकर बिहार के भाजपा- जदयू सरकार ने 19 लाख नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन नौकरी देने की बात तो दूर पहले से सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरी कर रहे नौजवानों को नौकरी से छटनी कर रही है. निजी अस्पताल की तरह शिक्षा को भी आमजनों की पहुँच से बाहर किया जा रहा है. अब शिक्षण संस्थान को कारपोरेट घराने के हवाले किया जा रहा है. कोरोना काल में चिकित्सा की बदतर स्थिति में लाखों लोग मर गये.सभा को इनौस जिला सचिव आशिफ होदा, भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार आदि ने संबोधित किया.विदाई जिला सचिव सुनील कुमार द्वारा प्रस्तावित दस्तावेज का पाठ किया गया. दस्तावेज पर बहस में गंगा पासवान, ललित सहनी, सोनू कुशवंशी, रवि कुमार समेत दर्जनों छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया. जिला सचिव सुनील द्वारा छूटे कामकाज के रिपोर्ट को दस्तावेज में शामिल करने की घोषणा के बाद उपस्थित 3 सौ से अधिक डेलीगेट ने तालियों की गड़गड़ाहट से दस्तावेज को पारित कर दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा तथा अखिल भारतीय नौजवान संघ जिला कमेटी समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में भगत सिंह पार्क में क्रांति दिवस के मौके पर एक दिवसीय धरना दिया गया l धरना स्थल पर एक सभा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार प्रेम नाथ मिश्र ने किया। धरना सभा को नौजवान संघ के राष्ट्रीय महासचिव आर तिर्मुले एवं राज्य सचिव रोशन कुमार तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने संबोधित करते हुए 9 अगस्त क्रांति दिवस की महत्ता एवं उस समय में क्रांति करने का उद्देश्य विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार क्रांति की मूल भावना के विपरीत मजदूर के पक्ष में बने कानून को समाप्त कर सभी सार्वजनिक संस्थानों को कौड़ी के दामों में बेचकर कंपनी राज बनाकर वर्तमान संविधान के विपरीत काम कर रही है जिसका पुरजोर प्रतिकार करने की जरूरत है ।धरना सभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार जुमला बाजो की सरकार पूर्णत: हो गई क्योंकि प्रधानमंत्री द्वारा 20 जून 2020 को प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने गांवों में काम देने के उद्देश्य प्रधानमंत्री "गरीब कल्याण रोजगार" योजना नाम से एक योजना का शुभारंभ किया परंतु अब तक एक भी मजदूर को इस योजना के तहत काम नहीं मिल पाया है धरना सभा को किसान नेता राम जतन सिंह, खेत मजदूर नेता अनिल प्रसाद, मोहम्मद शहीद, छात्र नेता अर्जुन कुमार, नौजवान संघ जिला सचिव संजय कुमार के अलावे कॉमरेड बैजनाथ ठाकुर, रूमल यादव,अनिल महतो ,विनोद कुमार, विनय महतो ,मधुरी पासवान, चितरंजन लालबाबू दास, रामचंद्र राय, रामोतार ठाकुर, सुरेंद्र नारायण सिंह लालन, कृष्ण दत ,राम परीक्षण राय, विनोद कुमार, जगत नारायण प्रसाद ,अर्जुन साहनी, राजेश्वर साहनी, रंजीत पासवान ,पिंकी देवी, कालो देवी ने भी संबोधित किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
*#प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,पूसा के समक्ष आशा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर, की नारेबाजी* आशा और आशा फैसिलिटेटर को स्वास्थ्य विभाग का नियमित कर्मचारी घोषित करने,पारितोषिक और कोरोना भत्ता सहित तमाम बकाए का अद्यतन भुगतान करने, 40 हज़ार ही नहीं सभी आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर को स्मार्टफोन देने, अश्विनी पोर्टल में आशाओं के पारिश्रमिक दावा लोड करने को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा मार्गदर्शिका जारी करने, आशाओं के पारिश्रमिक भुगतान की निगरानी के लिये राज्य स्तर पर एक मॉनिटरिंग सेल गठित करने समेत अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट के बैनर तले राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,पूसा के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता कल्पना सिन्हा ने की। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, कल्याणपुर माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार, माले प्रखंड कमिटी सदस्य महेश सिंह, सुरेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष पुष्कर मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटर का काम के हिसाब से वेतन बढ़ना चाहिए, वेतन न बढ़ने व समय पर भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह, एमओ डाॅ. मोहन लाल सिंह व डाॅ. सिद्धार्थ शंकर राय, बीसीएम मुकेश कुमार से मांगों को लेकर वार्ता हुई, आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर कुमारी अनुराधा, प्रीतिमाला कुमारी, मीरा कुमारी, उषा कुमारी, अनुराधा कुमारी,शोभा कुमारी इत्यादि मौजूद थीं।
