भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा तथा अखिल भारतीय नौजवान संघ जिला कमेटी समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में भगत सिंह पार्क में क्रांति दिवस के मौके पर एक दिवसीय धरना दिया गया l धरना स्थल पर एक सभा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार प्रेम नाथ मिश्र ने किया। धरना सभा को नौजवान संघ के राष्ट्रीय महासचिव आर तिर्मुले एवं राज्य सचिव रोशन कुमार तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने संबोधित करते हुए 9 अगस्त क्रांति दिवस की महत्ता एवं उस समय में क्रांति करने का उद्देश्य विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार क्रांति की मूल भावना के विपरीत मजदूर के पक्ष में बने कानून को समाप्त कर सभी सार्वजनिक संस्थानों को कौड़ी के दामों में बेचकर कंपनी राज बनाकर वर्तमान संविधान के विपरीत काम कर रही है जिसका पुरजोर प्रतिकार करने की जरूरत है ।धरना सभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार जुमला बाजो की सरकार पूर्णत: हो गई क्योंकि प्रधानमंत्री द्वारा 20 जून 2020 को प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने गांवों में काम देने के उद्देश्य प्रधानमंत्री "गरीब कल्याण रोजगार" योजना नाम से एक योजना का शुभारंभ किया परंतु अब तक एक भी मजदूर को इस योजना के तहत काम नहीं मिल पाया है धरना सभा को किसान नेता राम जतन सिंह, खेत मजदूर नेता अनिल प्रसाद, मोहम्मद शहीद, छात्र नेता अर्जुन कुमार, नौजवान संघ जिला सचिव संजय कुमार के अलावे कॉमरेड बैजनाथ ठाकुर, रूमल यादव,अनिल महतो ,विनोद कुमार, विनय महतो ,मधुरी पासवान, चितरंजन लालबाबू दास, रामचंद्र राय, रामोतार ठाकुर, सुरेंद्र नारायण सिंह लालन, कृष्ण दत ,राम परीक्षण राय, विनोद कुमार, जगत नारायण प्रसाद ,अर्जुन साहनी, राजेश्वर साहनी, रंजीत पासवान ,पिंकी देवी, कालो देवी ने भी संबोधित किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।