राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि तेजनारायण पासवान को मार्च 2021 में राजद प्रखंड अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था l उसके बाद उनके जगह पर दिनांक --16.03.21 को ही मोo इसहाख को खानपुर प्रखंड राजद का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया था l अतः खानपुर प्रखंड में आयोजित होने वाले राजद के किसी भी कार्यक्रम की विज्ञप्ति तथा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए केवल प्रखंड राजद अध्यक्ष मोo इसहाख ही अधिकृत है l कल रविवार को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पासवान द्वारा आयोजित की गयी बैठक अवैध व अमान्य है l चुकि तेजनारायण पासवान अब प्रखंड अध्यक्ष नहीं है अतः उन्हें प्रखंड राजद की बैठक आयोजित करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है l यह पूर्णरूपेण अनुशासनहीनता है l राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद में दल विरोधी काम करने वाले , सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर करने वाले व अनुशासनहीनता करने वालो के लिए कोई जगह नहीं है l किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
