बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से सुशील मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि वे गुजरात राज्य के राजकोट जिला में किसी कंपनी में काम करते है। यहाँ पहुँचने पर सुपरवाईज़र ने कहा कि टीका लिया या नहीं, टीका लेना जरुरी है, इन्होने बताया की टीकाकरण नहीं कराया है। तब इन्होने मोबाइल वाणी से संपर्क किया और मोबाइल वाणी के माध्यम से इन्हे टीकाकरण केंद्र के पते की जानकारी मिली जिसके बाद इन्होने जाकर कोरोना का टीका लिया। इन्होने यह भी कहा है कि मोबाइल वाणी बहुत अच्छा मंच है मजदूरो और श्रमिकों के लिए। इस कार्य के लिए इन्होने मोबाइल वाणी को बहुत बहुत धन्यवाद किया है।
