नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के सदस्य अरविंद कुमार द्वारा बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर एकता युवा मंडल के कार्यालय पर पौधारोपण किया गया। आज पर्यावरण समस्या से प्रकृति को आजाद कराने के लिए पौधारोपण जरूरी है धरती माता का शृंगार पौधारोपण से ही संभव है उक्त बातें मौके पर उपस्थित मंडल सलाहकार प्रदीप कुमार नें कहा।
समस्तीपुर जिला परिवहन मजदूर यूनियन सीटू और आटो चालक संघ सीटू के बैनर तले पेट्रोल डीजल दवाई की रोजाना कीमतों में बढोतरी के खिलाफ कले कृषि कानून को वापस लेने श्रम कानून में संशोधन वापस लो नहीं तो नरेन्द्र मोदी अमित साह भारत छोड़ो के मांगो को लेकर रोष पुर्ण नारा लगाते हुए डी एम के समक्ष प्रदर्शन किया गया सभा को संबोधित किये डा एस एम असगर इमाम वरीय अधिवक्ता सह महामंत्री मो गुफरान अहमद,मो रिजबान सितारे ललित राय प्रमोद गुप्ता, मो हुसैन गब्बर, विश्वनाथ महतो, मो नौशाद सुखपुर, रिक्शा चालक मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष काली पासवान, मनोज राय, अशोक राय, अनिल कुमार राय, संजय राय, बहादुर पासवान,ने बढ़ती महंगाई का विरोध किय
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मौरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अखिलेश ठाकुर कुमार ने विष्णुदेव शर्मा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अगर समाज में बेटी पढ़ -लिख जाती हैं। इसको लेकर एक गलत परम्परा है की बेटी को आगे बढ़ने नहीं देते हैं घर के चारदीवारी से यही अंधकार है उनका जीवन का ।अगर पढ़ जाती है तो जीवन को सुधारते हुए पुरे परिवार से लेकर समाज को वह आगे बढ़ा सकती है।
समस्तीपुर शिवाजी नगर के बधार पंचायत स्थित ओमकारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से जो कमरथुआ गन पदयात्रा करते हुए सिमरिया धाम गए थे वह कमरथुआ कल सिमरिया धाम से पदयात्रा करते हुए ओमकारेश्वर धाम वंधार मैं पहुंचकर किए जल अर्पण बताते चलें कि एक जत्था ट्रॉली 22 आदमी का जो पदयात्रा करते हुए ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर बन धार से सिमरिया धाम को गए थे सारे कमरथुआ गन सिमरिया धाम से ओमकारेश्वर महादेव के लिए जल लेकर सफलतापूर्वक ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर बन धार पहुंच कर किए जल अभिषेक हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ जयकारों से गूंजा वंधार ग्राम बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है हाथी ना घोडा ना कौनो सवारी पैदल ही आईब तोर दुआरी हो भोला बाबा हर हर बम बम हर हर बम बम काला का जयकारा बताते चलें कि सिमरिया के महात्मा स्वामी श्री चिदात्मन जी महाराज जी महाराज मौके पर पहुंचकर सारे कमरथुआ से हाल-चाल लिए और बताएं कि मुझे दीर्घ विश्वास था कि आप लोग सफलता हासिल करेंगे कमरथुआ बंधुओं में अंजन चौधरी अवधेश चौधरी सोनू चौधरी अमरेंद्र पाठक अजीत चौधरी कुछ बम बोली गाना आदि सारे लोग मौजूद थे
मोहिउद्दीननगर-थाने क्षेत्र के कुरसाहा नहर में रविवार की शाम डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई.मृतक की पहचान कुरसाहा गांव के स्व.रामवृत राय के पुत्र रामबली राय(75) के रूप में की गई. बताया जाता है कि बुजुर्ग पशुचारे लेकर घर लौट रहे थे,तभी कुरसाहा नहर में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए.जहां खेल रहे बच्चों ने इस घटना की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी.स्थानीय लोगों की सहायता से बुजुर्ग को पानी से बाहर निकाला गया और इलाज के वास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत वार्ड 3 के संजय कुमार राय मछली पालक के तालाब में सारी मछलियां मरने से हड़कंप मच गया है। मछली पालक ने दो लोगों पर मछली के तालाब में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को मारने की आशंका जताई है। दो लोगों के खिलाफ मोहिउद्दीन नगर थाने में आवेदन दी है।भासिंगपुर निवासी संजय कुमार राय ने बताया कि पिछले तीन माह पूर्व मत्स्य विभाग से सरकारी पोखर लीज पर लिया था। जसके बाद पैसा जमा कर मछली का बीज पोखर में डाला था। तकरीबन 3 माह में 80 हजार से अधिक का दाना भी मछली को खिलाया था।रविवार को उनके पोखर में अचानक मछलियां मरने लगीं। परिवार को तालाब में जहर डालने की आशंका हुई। मछली पालक ने थाने में संजू देवी पति रंजीत ठाकुर व रौशन ठाकुर पिता रंजीत ठाकुर भासिंगपुर निवासी दो लोगों के खिलाफ आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है।संजय कुमार राय ने बताया कि मछली पालन से ही उनका परिवार पल रहा था। उनके पास मछलियों के एक ही पोखर हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
35 लाख रूपये की लागत से ताजपुर के कस्बे आहर थाना मोड़ से थाना चौक तक मनरेगा से नाला निर्माण में धांधली बरतने के कारण जल निकासी नहीं होने से गुस्साए भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर, नारे लिखे तख्तियां एवं मनरेगा, नप, प्रखण्ड अधिकारियों का संयुक्त पूतला लेकर अस्पताल चौक से जुलूस निकाला. नारे लगाते हुए जुलूस विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर पुनः अस्पताल चौक पर पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया. बतौर अध्यक्ष सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि करीब 35 लाख रूपये की लागत से उक्त नाला का निर्माण कराया गया लेकिन इस नाला से पानी बिल्कुल नहीं निकल पाया. इसमें तत्कालीन मनरेगा पीओ, जेई समेत कई अधिकारियों एवं कर्मियों के मिलीभगत से गलत स्टीमेट बनाया गया. नाला के पूरव आउटपुट भी नहीं बनाया गया. बीच बाजार के बीच सड़क तक ही एस्टीमेट रखा गया. जल जमाव की समस्या सामने आने पर नगर परिषद द्वारा लाखों की लागत से आउटपुट नाला बनाया गया. नाला का लेवल नहीं मिलाने के कारण नाला से जल निकासी नहीं हो पाया जबकि 35 लाख से अधिक रूपये का बंदरबांट हो गया.परिणामस्वरूप कस्बे आहर वार्ड-1, 2 समेत अन्य वार्ड के सैकड़ों घर, आंगन, परिसर, दुकान, खेत आदि में करीब दो महीने से अधिक समय से वर्षा का जल भरा हुआ है. लोग परेशान हैं. कई परिवार घर छोड़कर अन्यत्र रहने को मजबूर हैं. बीडीओ, सीओ, पीओ आदि शिकायत पर चुप्पी साधे हुए हैं. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समातीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड संख्या - 13 स्थित नैना सेवक कुटीर में स्मृति शेष रीता राय जी की चौथी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा व सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गयी l नव बिहान सेवा सोसायटी जितवारपुर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव , संचालन साहित्यकार रामाश्रय राय राकेश , विषय प्रवेश पूर्व प्राचार्य राजकुमार राय राजेश तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी जगदीश राय ने की l मौके पर मैट्रिक तथा इंटर में सफल 18 छात्राओं को 1,000 रुपये नगद तथा प्रशस्त्रि पत्र द्वारा सम्मानित किया गया l नव बिहान सेवा सोसायटी के कार्यकारणी सदस्य सुधीर कुमार को Ph.d की उपाधि प्राप्त करने , कार्यकारणी सदस्य रीता कुमारी को B.Ed परीक्षा में उत्तीर्ण होने तथा गायत्री कुमारी को समाज में शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य सेवा व योगदान के लिए 1,000 रुपये की नगद राशि तथा प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया गया l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बक्सवाहा में तीन दिन के कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.धर्मेंद्र कुमार (पीपल, नीम, तुलसी अभियान) बिहार कर रहे हैं। वह दिनांक 5 अगस्त से छतरपुर पहुंच चुके है इस मुहिम को गति प्रदान करने के लिए उन्होंने स्थानीय जगह का मुआयना किया और उसके बाद गांधी आश्रम छतरपुर के समाजसेवीयो के साथ मिले और आगे की रणनीति के संदर्भ में बात की। दिनांक 7 अगस्त 2021* को कई प्रदेशों से आए पर्यावरण प्रेमी शाम तक छतरपुर में एकत्रभी गए थे और उन्होंने आपस में एक दूसरे के साथ वार्तालाप की और उसके बाद 8 एवं 9 अगस्त 2021 के कार्यक्रम में होने वाले कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा हुई। दिनांक 8 अगस्त 2021* को छतरपुर के स्वयंसेवी संस्था/सामाजिक संगठनो/क्षेत्रीय यूनियन के साथ मिलकर जन-जन तक जागरण/परिचर्चा और "बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान" में पर्यावरण बचाने की मुहिम से जुड़ेंगे । देश के पर्यावरण प्रेमी एक पटल पर आकर सभी को साथ लेकर अलग-अलग जगहों पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड स्थित बरियाही पूल करेह नदी पूल से आज सुबह 8:30 बजे बंडिहा ग्राम निवासी गणेश मंडल के पुत्र 20 वर्षीय प्रवीण मंडल ने बरियाही पुल से लगाया छलांग।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
