बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से वीरेंद्र कुमार धीरज मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की एक महिला के ऊपर समस्त परिवार की जिम्मेवारी होती है। महिला अपने घर में अनेकों तरह की भूमिकायें अदा करती है। हर कार्य में निपुणता एवं सफलता के लिए जरुरी है की महिलाओं को भी अच्छी शिक्षा प्राप्त हो।इसके साथ ही बच्चों का पहला स्कूल घर ही होता है, और पहले शिक्षक अभिभावक ही होते हैं। इसलिए यह जरुरी है की महिलायें भी शिक्षित हो जिससे वो अपने परिवार और समाज का बेहतर विकास कर सके।
प्रखंड अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर दक्षिणी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय महमदपुर कुमैया के परिसर में रविवार को एसिड अटैक को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी साक्षरता व सलाह को लेकर जिले में 4 जुलाई से चलाए जा रहे लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत सभा का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के विशनपुर बथुआ गांव के रोशन जी बताते हैं की बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए उनकी शिक्षा बहुत ही आवश्यक है। पूरी जानकारी सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
जातीय जनगणना कराने, आरक्षित कोटे से बैकलॉग के लाखों रिक्त पदों को भरने, मंडल आयोग की शेष सभी अनुशंसाओं को लागू करने की मांग के समर्थन में आरजेडी ने शनिवार को समस्तीपुर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। नेतृत्व व अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने की l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक रणविजय साहू ने कहा कि जातीय जनगणना आमलोगों की जरूरत है, लेकिन केंद्र सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है l राजद जातीय जनगणना को लेकर तब तक आंदोलन करेगा, जब तक सरकार जातीय जनगणना करने पर राजी नहीं हो जाती है l कहा कि यह इसलिए जरूरी है कि क्योंकि ऐसा होने से सभी जातियों को उनका हक मिल सकेगा l कुछ लोग सिर्फ लोगों को दिग्भ्रमित करने में जुटे हैं, जनता सब देख रही है l जनहित व राष्ट्रहित में जातीय जनगणना आवश्यक है l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले में आरटी-पीसीआर जांच जल्द से जल्द शुरू कराने को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। निजी स्तर पर संचालित पैथोलैब में भी आरटी-पीसीआर जांच होती है। हालांकि इस जांच के काफी पैसे निजी स्तर पर पैथोलैब में लग जाते हैं। कोरोना के मामले में जांच रिपोर्ट आने में विलंब को लेकर परेशानी का बड़ा कारण यह है कि संक्रमित व्यक्ति तब तक बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित कर चुके होते है। आरटी-पीसीआर जांच की यहां पर व्यवस्था हो जाने से लोगों को जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से सुशीला कुमार मिश्रा जो वर्तमान में गुजरात के राजकोट में रह रहे हैं , मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहते है कि जब से कोरोना काल आया है तब से रोजगार में कमी आ गयी है। इस कारण मजदूरों के वेतन में में भी कंपनी द्वारा कटौती कर दी गयी है महाना वेतन कम कर दिया गया है और इसमें ही गुजरा करना पड़ रहा है। उनका भारत सरकार से अनुरोध है कि जब तक यह प्रकृति द्वारा दी गयी महामारी चल रही है तब तक श्रमिक लोगो की तरहफ ध्यान दिया जाये क्यूंकि श्रमिक लोग शरीर के बल पर अपने जीवन का निर्वाह करते है और निसहाय होते है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से सुशील कुमार मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि शिक्षा है तो भविष्य है ,हम बेटी को पढ़ा देते है तो वह किसी की परवाह नहीं करेगी और आने वाली पीढ़ी बुलंद और बलवान होगी। बेटी पढ़ी लिखी होगी तो घर में झगड़ा नहीं होगा घर से बाहर जाने पर किसी से पूछना नहीं होगा और ससुराल में माता पिता का नाम रौशन होगा। बेटी को शिक्षा की गुणवत्ता हो जाये तो माता पिता का उम्र लम्बा होगा। इसके साथ ही वह कहते है की मोबाइल वाणी के माध्यम से यह मौका मिला है कि उनकी आवाज़ को दूसरों तक पहुँचायी जाये ताकि भविष्य उज्जवल हो ।
जिला पार्षद उम्मीदवार मीरा देवी के पुत्र #गगन कुमार झा छेत्र संख्या 44 शिवाजिनगर के अपने क्षेत्रोँ में लगातार लोगो से मिल रहे है । शिवाजीनगर प्रखंड छेत्र के बल्लीपुर गांव के निवासी युवा समाजसेवी गगन कुमार झा की चर्चा इन दिनों पूरे प्रखंड छेत्र में हो रही है कॅरोना काल से लेके बाढ़ के समय और अभी हरेक गांव गांव घूम कर गगन जी इन दिनों जिलापरिषद छेत्र संख्या 44 से जिला पार्षद उम्मीदवार मीरा देवी के लिए जनसम्पर्क कर के जनसमर्थन जुटा रहे हैं और अच्छा खासा समर्थन भी प्राप्त कर रहे हैं । शिवाजिनगर की समुचित विकाश के लिए नए जोश और नए उर्जा वाले युवाओं के हाथों में देने की जरूरत है और अगर एक युवा आगे आता है तो निश्चित रूप से ये इस शिवाजिनगर के लिए उम्मीद की एक किरण साबित होगी ।
बाजार क्षेत्र के हास्पीटल चौक स्थित मोडेस्टी स्कूल में शनिवार को भारी वर्षा के बाबजूद आइसा का दूसरा प्रखण्ड सम्मेलन बड़ी भागीदारी से संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता जीतेंद्र सहनी तथा संचालन मो० जावेद ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पोखर से मिट्टी उड़ाही के नाम पर 9 लाख रूपये फर्जीवाड़ा के लिए चर्चित ताजपुर मनरेगा एक बार फिर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के नाम से 75-75 हजार रूपये फर्जीवाड़ा करने एवं लाभुक के जानकारी के बिना उनके नाम से रूपये उठा लेने को लेकर चर्चा में है. नून नदी में पानी भरा है जबकी मिट्टी कटाई, भराई के नाम पर भी भुगतान हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
