बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से सुशील कुमार मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि शिक्षा है तो भविष्य है ,हम बेटी को पढ़ा देते है तो वह किसी की परवाह नहीं करेगी और आने वाली पीढ़ी बुलंद और बलवान होगी। बेटी पढ़ी लिखी होगी तो घर में झगड़ा नहीं होगा घर से बाहर जाने पर किसी से पूछना नहीं होगा और ससुराल में माता पिता का नाम रौशन होगा। बेटी को शिक्षा की गुणवत्ता हो जाये तो माता पिता का उम्र लम्बा होगा। इसके साथ ही वह कहते है की मोबाइल वाणी के माध्यम से यह मौका मिला है कि उनकी आवाज़ को दूसरों तक पहुँचायी जाये ताकि भविष्य उज्जवल हो ।