जातीय जनगणना कराने, आरक्षित कोटे से बैकलॉग के लाखों रिक्त पदों को भरने, मंडल आयोग की शेष सभी अनुशंसाओं को लागू करने की मांग के समर्थन में आरजेडी ने शनिवार को समस्तीपुर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। नेतृत्व व अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने की l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक रणविजय साहू ने कहा कि जातीय जनगणना आमलोगों की जरूरत है, लेकिन केंद्र सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है l राजद जातीय जनगणना को लेकर तब तक आंदोलन करेगा, जब तक सरकार जातीय जनगणना करने पर राजी नहीं हो जाती है l कहा कि यह इसलिए जरूरी है कि क्योंकि ऐसा होने से सभी जातियों को उनका हक मिल सकेगा l कुछ लोग सिर्फ लोगों को दिग्भ्रमित करने में जुटे हैं, जनता सब देख रही है l जनहित व राष्ट्रहित में जातीय जनगणना आवश्यक है l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
