जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर संचालित पुस्तकालय सह अध्ययन केन्द्र में पुस्तकों के साथ आनंदमयी वातावरण में बच्चे, किशोर-किशोरी और युवा। इस पुस्तकालय का आज क्वेस्ट एलायंस के सहयोग से श्रीमान् शशांक शुभंकर , जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा वर्चुअल भ्रमण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नेहरू युवा केंद्र मधुबनी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में संजना संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से फुलपरास प्रखंड के बथनाहा ग्राम के किसान उच्च विद्यालय परिसर के प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत फुलपरास प्रखंड के युवाओं के साथ साफ सफाई किया गया
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के थाना मोतीपुर के ग्राम सिरौली से सुधीर मिश्रा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया हमारे समाज में सबकुछ है लेकिन लोगों की सोच गलत है। जबतक सोच नहीं बदलेगा तबतक समाज आगे नहीं बढ़ेगा। समाज को आगे बढ़ाना है तो सोच को ऊँचा रखना है बच्चे को पढ़ाना है। साथ ही उनका कहना है कि एक दूसरे की निंदा नहीं करनी चाहिए। लोगों अपना व्यापर आगे बढ़ाना है ताकि दूसरों को रोजगार मिल सके।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय क्षेत्रांतर्गत चार जिलों में न्यू इंडिया एट द रेट 75 कैंपेन चलाया जायेगा। इसके लिए चार जिलों में आठ कॉलेजों का चयन किया गया है। विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. विनोद बैठा ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अगले वर्ष देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस संदर्भ में भारत सरकार नए भारत की संकल्पना चाहती है, जिसके तहत कुशल, पारदर्शी तथा उत्तरदाई शासन हो। यह जागरूकता कार्यक्रम 12 अगस्त से शुरू होकर 30 मार्च, 2022 तक तीन चरणों में आयोजित होगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से 18-19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्मीदों का कारवां’ कार्यक्रम को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुयी। जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्मीदों का कारवां’ कार्यक्रम में कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह शुक्रवार सुबह बखरी बुजुर्ग में पंचायती के लिए गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर में 5 गोलियां दाग दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने बताया की कोरोना का वैक्सीन लेने के लिए बढ़ती जागरूकता टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस बाबत बताते हुए प्रखंड के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित टीकाकरण कर्मियों ने शुक्रवार को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा उन्हें 100 से 200 लोगों के लिए टीका उन्हें दिया जाता है जबकि केंद्र पर हजार की संख्या में लोग उपस्थित होते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड का कुरावली के रहने वाले सूर्य प्रकाश जी बताते हैं कि बच्चियों के लिए शिक्षा बहुत ही आवश्यक है। लड़की अगर पढ़ती है तो समाज शिक्षित होगा और निश्चित रूप से समाज का विकास होगा। और अधिक उन्होंने क्या कहा सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से अरुण कुमार राय मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि कोरोना का टीका लेने से बुखार क्यों हो जाता है। जानकारी चाहिए ?
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम पोस्ट पुरसाहा थाना मोहिउद्दीनगर से रणधीर कुमार राय मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की उनके भाई का दो वर्ष पहले डूब कर मृत्यु हो गयी थी।उन्होंने ब्लॉक में सारे कागजात जमा किये जो सरकारी योजना के अंतर्गत लेबर कार्ड मनरेगा में जो 1,50,000 की राशि मिलती है वह राशि अभी तक नहीं मिली है।इसलिए मोबाइल वाणी से अनुरोध करते है की आगे की कार्यवाही करने के लिए कोई संकेत दिया जाये।
