समस्तीपुर :- दो साल से बनकर तैयार वरुणा पुल उद्घाटन के पूर्व ही उखड़ने लगा है। इससे लोगों को यह चिंता सताने लगी है कि समय से पहले ही पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से पुन: पहले की तरह कष्ट न उठाना पड़े। विदित हो कि जिला मुख्यालय से राजधानी पटना जाने के लिए एनएच 322 पर वरुणा पुल का निर्माण कराया गया था। जो दो साल से बन कर तैयार है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के जिला स्तरीय संगठन के लिए जिला के आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की एक बैठक संघ स्थल पर आयोजित किया गया। समस्तीपुर की सीटू जिला कमिटी ने इसके लिए अभियान चलाकर सेविका सहायिका को आमंत्रित किया। जिले के 5 प्रखंडों की सेविका सहायिकाओं ने इसमे भाग लेकर जिला सांगठनिक कमिटी का निर्माण किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नल जल योजना का सबमसर्बिल मोटर जल जाने से करीब तीन महीने से जलापूर्ति नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को पूसा कल्याणपुर मुख्य रोड में जनता चौक को जाम कर आवागमन बाधित किया। सड़क जाम करने वालों में लदौरा पंचायत के वार्ड 8 के ग्रामीण शामिल थे। इससे करीब ढाई घंटा से अधिक देर तक आवागमन बाधित रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बड़ी लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान में बेल स्टार इन्वेस्टमेंट माइक्रो फाइनेंस कर्मी से दफ्तर में घुसकर अपराधियों ने 23000 रुपया लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।बताते चलें कि इन दिनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से माइक्रो फाइनेंस कंपनी चल रही है जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। आये दिन लूट की वारदात होती रहती है, बावजूद जिला प्रशासन माइक्रो फाइनेंस कर्मियों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करती है। थाने में भी इस बात का कोई आंकड़ा नहीं है कि उनके थाना क्षेत्र में कितने फाइनेंस कर्मियों का दफ्तर चल रहा है, जिसका नतीजा है की आये दिन माइक्रो फाइनेंस कर्मियों के साथ लूटपाट की घटना होती रहती है।
पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम प्रभारी सरस्वतीचंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 05.08.2021 ‘‘उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट जाँच कर्मियों को किया गया पुरस्कृत’’ समस्तीपुर मंडल के वैसे टिकट जाँचकर्मियों जिन्होनें माह जुलाई/2021 में रेल राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया उन्हें अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। विदित हो कि माह जुलाई/2021 में श्री सरस्वती चन्द्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में तथा श्री प्रसन्न कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक(टिकट जाँच), समस्तीपुर के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न रेलखण्डों पर नियमित टिकट जाँच के अतिरिक्त विशेष टिकट जाँच अभियान आयोजित किए गए। इन टिकट जाँच अभियानों के फलस्वरूप सम्पूर्ण मंडल में 39186 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पाया गया जिनसे लगभग 2.68 करोड़ रूपये रेल राजस्व के रूप में अर्जित किए गए। इन अभियानों के दौरान बिना बुक सामान के 596 मामले प्रभारित किए गए जिससे लगभग 40 हजार रूपये अर्जित किए गए। इन जाँच अभियानों के कारण समस्तीपुर मंडल टिकट चेकिंग आय के मामले में पूर्व मध्य रेल के पाँचों मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। आज मंडल कार्यालय के सभाकक्ष ‘‘मंथन’’ में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 32 टिकट जाँचकर्मी, 03 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक तथा 01 मुकार्याधी समेत कुल 36 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। इस पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए श्री सरस्वती चन्द्र, सिनियर डीसीएम ने कहा कि मंडल के समस्त टिकट जाँचकर्मियों के सामुहिक प्रयास से मंडल जुलाई/21 माह में सम्पूर्ण पूर्व मध्य रेल मे प्रथम स्थान पर रहा है। अगर आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखा तो वित्तीय वर्ष के अंत में मंडल पूर्व मध्य रेल में प्रथम स्थान प्राप्त कर टिकट चेकिंग दक्षता शील्ड का हकदार बन सकता है। श्री जफर आजम, एडीआरएम-।। ने अपने संबोधन में कहा कि टिकट जाँचकर्मी इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखें तथा उन्होनें भरोसा दिलाया कि मंडल प्रशासन भी टिकट जाँचकर्मियों की समस्याओं को दूर करने का भूरपूर प्रयास करेगा। अपने संबोधन में श्री जे0के0सिंह, एडीआरएम-। ने कहा कि टिकट जाँच के क्षेत्र में मंडल का प्रदर्शन सरायहनीय है तथा आगे भी इस प्रकार का कार्य जारी रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन श्री पी. आर. पी. सिंह, ACM ने किया तथा बैठक का समापन श्री प्रसन्न कुमार, सिनियर डीसीएम(टिकट जाँच) के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
* मनरेगा को "लूटरेगा" नहीं बनने देगी भाकपा माले * पशुशेड निर्माण योजना में करोड़ों की लूट- सुरेन्द्र प्रसाद सिंह * पीओ द्वारा अर्जित अकूत संपत्ति की जांच हो- प्रभात रंजन गुप्ता ताजपुर, 5 अगस्त '21 पशुशेड निर्माण योजना में करोड़ों रूपये की लूट की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने, बाजार एवं प्रखण्ड क्षेत्र से जल निकासी करने समेत अन्य मांगों को लेकर खेग्रामस एवं ममस के बैनर तले गुरूवार को शहर के हास्पीटल चौक से जुलूस निकालकर मनरेगा एवं नगर परिषद कार्यालय के समक्ष दोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ता अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे लेकर जोर- जोर से नारे लगा रहे थे. प्रदर्शन के बाद खेग्रामस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया. इनौस के आशिफ होदा, किसान महासभा के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, नौशाद तौहिदी, चांद बाबू, बासुदेव राय, शंकर सिंह, अनील कुमार सिंह, मो० लालबाबू, बखेरी सिंह, अनीता देवी, फूल कुमारी देवी, नीलम देवी, धर्मेन्द्र पासवान, राकी खान, संजीव राय आदि ने सभा को संबोधित करते हुए मनरेगा पीओ एवं नगर परिषद के प्रभारी पदाधिकारी को आड़े हाथों लिया. भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा के तमाम योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है. मिट्टी कटाई- भराई, सड़क, नाला, जल निकासी, सोख्ता, पशु एवं बकरी शेड आदि योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार हावी है. इसमें पीआरएस, जेई, पीटीए, पीओ समेत दलाल, बिचौलिया मालामाल हो रहे हैं. गिनती के भी वास्तविक लोगों को योजना का लाभ नहीं दिया जाता है. अगर कोई बगैर घूस दिए योजना का लाभ लेने की कोशिश करता है तो उसे नियम एवं कागजी मकड़जाल में फंसाकर योजना से बंचित कर दिया जाता है. ऐसे अधिकारियों एवं कर्मियों को चिन्हित कर भाकपा माले सीधी कारबाई में उतरेगी. माले नेता ने कहा कि इसके लिए क्षेत्रों में व्यापक जनता को गोलबंद कर संगठन को मजबूती प्रदान कर भाकपा माले आंदोलन तेज करेगी. मौके पर मोतीपुर वार्ड-7 निवासी परमेश्वर प्रसाद सिंह ने विभागीय सूची दिखाते हुए कहा कि उनके बिना जानकारी के उनके नाम से पशुशेड का पैसा उठा लिया गया है. विभागीय कागजात दिखाते हुए माले नेता राजदेव प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि गौसपुर सरसौना पंचायत के वार्ड-6 निवासी लक्ष्मण दास एवं उनके दो पुत्र अशोक दास एवं राजू रमण बिहारी को बिना शेड बनाये ही तीन शेड का रूपया दे दिया गया. किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कोठिया पंचायत में सबसे अधिक 3 सौ से अधिक लाभूकों को फर्जी तरीके से पशुशेड देने की जांच एवं दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की. अंत में तमाम सबूत के साथ 9 सूत्री स्मार- पत्र पीओ को सौपकर मांगों पर यथाशीघ्र कारबाई करने अन्यथा 15 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन चलाने की घोषणा के साथ ही कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की गई.
राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा एलडीसी एवं जूनियर अकाउंटेंट क्लर्क की होने वाली परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट के माध्यम से छांटे गए हजारों छात्रों को परीक्षा में शामिल करने की मांग को भाकपा-माले ने धिक्कार मार्च निकालकर,किया प्रदर्शन* शॉर्टलिस्ट के माध्यम से छांटे गए हजारों छात्रों के करोड़ों रूपये हजम करने की फिराक़ में विश्वविद्यालय के कुलपति :- माले* *#विश्वविद्यालय द्वारा शॉर्टलिस्ट के माध्यम से छांटे गए हजारों छात्रों को प्रति छात्र फाॅर्म भरने में 500-600 रूपये लगे हैं।* पूसा, 05 अगस्त 2021. डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 07-08 अगस्त को होने वाली एलडीसी एवं जूनियर अकाउंटेंट क्लर्क की परीक्षा में शॉर्टलिस्ट के माध्यम से छांटे गए हजारों छात्रों को परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ धिक्कार मार्च निकालकर सड़क पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। धिक्कार मार्च विश्वविद्यालय परिसर स्थित मानस मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पूसा हॉस्पिटल चौक पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया। यहाँ पर आक्रोशित माले कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभा भी आयोजित की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति की मनमानी व तानाशाही चरम पर है। पहले विश्वविद्यालय के द्वारा छात्रों से परीक्षा के नाम पर फाॅर्म आमंत्रित किया जाता है। फिर इसके बाद शॉर्टलिस्ट के माध्यम से हजारों छात्रों को छांट दिया जाता है। जब छांटना ही था तो विश्वविद्यालय को पहले ही तय प्रतिशत जारी करके फाॅर्म आमंत्रित करना चाहिए था। लेकिन धन उगाही के लिए कुलपति के द्वारा ये छात्र विरोधी हथकंडे अपनाकर हजारों छात्रों के करोड़ों रूपये हजम करने की फिराक़ में है। जिसे भाकपा-माले कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।। एक छात्र को फाॅर्म भरने में 500-600 रूपये लगे हैं। कई छात्रों ने दोनों परीक्षा के लिए आवेदन किया था। भाकपा-माले मांग करती हैै कि विवि द्वारा जारी किए गए शार्टलिस्ट को खारिज करते हुए फाॅर्म भरे हुए सभी विधार्थियों की परीक्षा ली जाए। मौके पर आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, माले प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, महेश सिंह समेत राजेन्द्र दास, मनोज दास, राजेश पासवान, रिंकु देवी,मौली देवी, निर्मला देवी, बबिता देवी, मीना देवी,शांति देवी, ललिता देवी, भोली देवी, प्रमिला देवी, सीमा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, रेखा देवी, रेश्मा देवी इत्यादि मौजूद थीं।
समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना/ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन जब प्रखंड मुख्यालय पर पहुँचा तो अंचलाधिकारी समस्तीपुर ने आकर प्रदर्शनकारियों रोकते हुए मुकदमा करने का धमकी दिया और कार्यक्रम नहीं करने देने पर अड़ गया। प्रदर्शनकारी भी कार्यक्रम किये बिना पीछे नहीं हटे। प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) जिला सचिव का0 उमेश कुमार ने कहा कि अंचलाधिकारी ने कार्यक्रम पर रोक लगाने की कोशिश कर लोकतंत्र की हत्या की कोशिश किया है। यह नहीं चलने दिया जायगा। मजदूर मनरेगा योजना के अन्दर काम देने , 100 दिन काम किये मजदूरों की सूची प्रकाशित करने, 100 दिन के बराबर कोरोना भत्ता देने, कृषि मजदूरों के बराबर मनरेगा में पारिश्रमिक देने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर यहां आये हैं। लेकिन यहां सभी पदाधिकारी भाग निकले। खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पदचिन्हों पर चलने वाला ये अंचलाधिकारी अभिव्यक्ति के आजादी पर ही रोक लगा रहा है। सभा को इनके अलावे का0 मिथिलेश कुमार, राजकुमार चौधरी, एनुल हक,अशोक यादव, अनिल चौधरी, टिंकु यादव, रामचंद्र पासवान, शोभा देवी, विनय झा, मो0 मुस्लिम, कुमकुम देवी आदि ने सम्बोधत किया। अन्त में मांग पत्र सभी कार्यालय में रिसिव कराया गया। बाद में प्रतिनिधि मंडल मिलकर मांगों पर बात पदाधिकारियों से करेंगे। भवदीय:- उपेन्द्र राय
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने बताया की लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करते हुए कहा जा रहा है कि यह टिका पूर्णरूपेण सुरक्षित है एवं भारत सरकार के संस्था आईसीएमआर द्वारा अभिप्रमाणित है इस बात का असर प्रखंड में स्पष्ट दिखाई देने लगा है इस कड़ी में गुरुवार को प्रखंड के करीमनगर राजा जान, सुल्तानपुर सहित 13 टीकाकरण केंद्रों पर 2010 लोगों को कोरोना वायरस एवं द्वितीय डोज का टीका लगाया गया। इस बाबत बताते हुए प्रखंड मूल्यांकन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व की अपेक्षा लोगों में टीकाकरण है तो काफी जागरूकता देखी जा रही है।
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित केजी एकेडमी के प्रांगण में निवर्तमान आपूर्ति अधिकारी धीरेंद्र एवं पदस्थापित आपूर्ति अधिकारी राजकुमार झा के सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजन किया गया। मधुर वचनों की शुरुआत करते हुए शिक्षक गोपाल जी ने कहा कि आपूर्ति अधिकारी ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने में जो योगदान दिया वह सिंघिया के लिए काबिले तारीफ है। उप प्रमुख रौशन सिंह ने कहा किसी भी जनप्रतिनिधि एवं जनता को विगत 3 वर्षों में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। आपूर्ति अधिकारी धीरेंद्र प्रखंड के लोगों के बारे में बताते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में प्रखंड में मात्र एक 11 दिनों के अंदर लगभग 5000 लोगों का राशन कार्ड मुहैया कराया गया।यहां की लोगों की प्रेम ता को देखते हुए आपूर्ति अधिकारी धीरेंद्र की आंख नम हो गई।
