*भच्छी पंचायत विभिन्न प्रकार का भवन को चालू कराने हेतु NSUI ने विधायक को दिया पत्र* दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के भच्छी पंचायत के विभिन्न मुद्दे पर NSUI जिला मीडिया प्रभारी कालीचरण यादव के नेतृत्व में ग्रामीण के साथ हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक डाक्टर राम चन्द्र प्रसाद को भच्छी गांव के पंचायत सरकार भवन, मॉडर्न हाई स्कूल, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं पुस्तकालय भवन को चालू करवाने हेतु पत्र दिया है । वही रंजीत यादव ने कहा कि भच्छी पंचायत के लोगों को यह सभी भवन चालू होने से काफी लाभ होगा, विधायक जी सभी भवन को जल्द से जल्द चालू करवाने का आश्वासन दिये वही दिलखुश कुमार ने कहा दरभंगा NSUI जिला के हर प्रखड में जनताओ के को सदैव उठाने का करता है इससे पूर्व भी सड़क का मुद्दा उठाया गया है जो आज के तिथि में कार्य प्रारंभ है दरभंगा वे भच्छी गांव के लिए बड़ी उपलब्धि है और आगे भी सफलता से भच्छि गांव के बेतरतीन साबित होगा मौके पर मीडिया प्रभारी कालीचरण यादव रंजीत कुमार यादव वार्ड सदस्य 11 सह यूवा कांग्रेस भच्छी पंचायत अध्यक्ष, अरविंद कुमार यादव, राम प्रवेश यादव, सुजीत कुमार मंडल, जिवछ दास सहित कई लोग उपस्थित थे

समस्तीपुर ज़िले के उजियार पुर में बिजली विभाग की लापरवाही से लाखों की क्षति-महावीर पोद्दार समस्तीपुर ज़िले के भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड के अन्गार धाट चौक पर पन्चायत के वार्ड नं 06 में 100 केविक का नया ट्रान्सफार्मर लगाने, सभी उपभोक्ताओं के जले मोटर, मीटर, बल्ब, पन्खा एवं टेलीविजन का पूर्ण मुआवजा देने, जर्जर विद्युत तार बदलने, नियमित एवं सही तरीके से नियंत्रित विद्युत आपूर्ति करने की मांग को लेकर बिजली विभाग के एस डी ओ का पुतला दहन कर वीरेन्द्र गिरि की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा किया गया जिसे सम्बोधित करते हुए प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कईा रण आज 06 दिनों से इस वार्ड के करीब 150 उपभोक्ताओं का परिवार भीषण गर्मी में परेशान हैं। अनियंत्रित बिजली आपूर्ति करने के चलते सभी उपभोक्ताओं का बल्ब एवं पन्खा ही नहीं जला बल्कि मोटर, मीटर एवं टेलीविजन भी जल गया है। फोन करने पर सिर्फ़ आज कल की बात होती है। उन्होंने ऐलान किया कि अगर अबिलम्ब नया ट्रान्सफार्मर नहीं लगाया गया एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थित रूप से बहाल नहीं किया गया तो 07 August 2021 को समस्तीपुर रोसङा एस एच 55 को अन्गार धाट चौक पर अनिश्चित काल के जाम किया जायेगा। सभा को हरिकान्त गिरि, सन्जीत गिरि, शमीम मन्सूरी, चन्देश्वर गिरि, नूतन देवी, पार्वती देवी, वसन्ती देवी, विक्की गिरि, पप्पू गिरि, ममता देवी, ललिता देवी, महेश गिरि, अमित गिरि,धर्मेन्द्र सहनी, मटरू सहनी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

पूर्व मध्य सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महामहिम राज्यपाल, बिहार के साथ महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल की शिष्टाचार भेंट* हाजीपुर-04.08.2021 बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा ने आज राजभवन, पटना में शिष्टाचार मुलाकात की । महाप्रबंधक महोदय ने महामहिम राज्यपाल को बिहार में चल रही रेल परियोजनाओं एवं उसकी प्रगति से अवगत कराया ।

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रक्सौल-सिकंदराबद स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 01 नवंबर, 2021 तक* यात्रियों की सुविधा हेतु बरौनी, धनबाद, जसीडीह के रास्ते रक्सौल-सिकंदराबाद के मध्य संचालित की जा रही गाड़ी संख्या 07025/07026 रक्सौल-सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 01.11.2021 तक किया जाएगा । इसका ठहराव, मार्ग, एवं समय पूर्ववत् रहेगा । इस स्पेशल ट्रेन से यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। विस्तारित परिचालन अवधि के अनुसार चलायी गाड़ी संख्या 07026 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 29.10.2021 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 07025 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 01.11.2021 तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।

समस्तीपुर कॉलेज में भीषण चोरी, प्रधानाचार्य ने मुफस्सिल थाने को दी जानका समस्तीपुर शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज में बीते मंगलवार को अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना को लेकर समस्तीपुर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मुफस्सिल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर मंगलवार 3 अगस्त को कॉलेज परिसर से आठ सीलिंग फैन चोरी हो जाने की सूचना दी है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि सोमवार 2 अगस्त के शाम तक कमरा संख्या यू एस 3 में 8 सीलिंग फैन टांगने के लिए रखा गया था। जो शाम के 5:00 बजे तक देखा गया। लेकिन अगले दिन मंगलवार 3 अगस्त को कार्यालय खुलने के बाद जब बिजली मिस्त्री पंखा हटाने के लिए वहां पहुंचे तो वहां से पंखा गायब था। कॉलेज परिसर में दिन के 12:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रहने वाले रात्रि प्रभारी संजय चौरसिया की ड्यूटी होती है। जो भगवानपुर देसवा के निवासी हैं एवं रात 12:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक सियाराम चौरसिया जो भगवानपुर देसवा के निवासी है उनकी ड्यूटी थी। उन्होंने बताया है कि यह सभी गार्ड श्रेया आइडियल सिक्योरिटी सर्विसेज हाजीपुर के मध्यस्थ से काम करते हैं। गार्ड की ड्यूटी रहने के बावजूद कॉलेज परिसर से आठ सीलिंग फैन की चोरी कर ली गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मुफस्सिल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने एवं चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की हैं।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के चाइल्ड लाइन ने चार बाल मज़दूरों को दलाल से मुक्त कराया।

Transcript Unavailable.

बोचहा में दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ का हुआ शुभारंभ। प्रखंड के बोचहा पंचायत स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर की प्रांगण में पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को हुआ। अष्टयाम यज्ञ में पंडित कृपानंद झा, पंडित राधा रमन मिश्रा, पंडित विकास मिश्रा एवं पंडित प्रियांशु पांडे ने हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्णा कृष्णा हरे हरे के भक्ति रस से सराबोर बोल के साथ इस अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के ग्राम दसोत महारानी स्थान में जो आयोजन चल रहा था उसे पूर्ण होने के बाद बिजोलिया निवासी श्याम यादव एवं श्रीमती गीता देवी इन दोनों के द्वारा महा अष्टयाम का कलश स्थापन कर अष्टयाम का शुरुआत किए मौके पर उपस्थित दसोत गांव के राजेंद्र महाराज डॉक्टर सीताराम यादव पारसनाथ महाराज डॉक्टर नटवर राय लल्लन राय विद्यानंद राय संतोष राय दीपक झा आदि गांव के सारे गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

ग्राम पंचायतों में स्थापित किये गये आरटीपीएस काउंटर को चालू करने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से 15 अगस्त तक की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. काउंटर सुबह 10 बजे से खोले जायेंगे. पंचायतों में जनता की सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभाग की ओर से सभी जिलों को पत्र भी मंगलवार को जारी किया गया है. पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सेवा बहाल करने के लिए सभी पंचायतों को आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध करा दिया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।