ग्राम पंचायतों में स्थापित किये गये आरटीपीएस काउंटर को चालू करने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से 15 अगस्त तक की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. काउंटर सुबह 10 बजे से खोले जायेंगे. पंचायतों में जनता की सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभाग की ओर से सभी जिलों को पत्र भी मंगलवार को जारी किया गया है. पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सेवा बहाल करने के लिए सभी पंचायतों को आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध करा दिया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
