पुलिस ने 300 लीटर देसी शराब बोलेरो से किया बरामद, कारोबारी गिरफ्तार। थाना क्षेत्र के तेतारपुर मरवा घाट पुल के पास से पुलिस ने बोलेरो पर लगी 300 लीटर देसी शराब मंगलवार को बरामद किया। स्थानीय थाना में थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 176 /2021 दर्ज किया गया है अपने आवेदन में थाना अध्यक्ष ने कहा है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मदुदाबाद निवासी मोहम्मद चांद के द्वारा बोलेरो के माध्यम से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है ।उक्त सूचना के आधार पर जब वे तेतारपुर मरवा घाट के पास पहुंचे तो पुलिस गाड़ी को देखकर शराब लदी बोलेरो गाड़ी घुमाकर भागने लगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि का दूसरा दीक्षांत समारोह 28 अक्टूबर को पिपराकोठी होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हो सकते हैं। समारोह की सफलता के लिए विवि में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए कुलपति के निर्देश पर एक समन्वय समिति बनाई गई है। जिसके नोडल ऑफिसर कुलसचिव डॉ. पीपी श्रीवास्तव को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त छह अन्य सदस्य बनाये गये हैं। जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेवारी डीडब्लूपी डॉ.एसके जैन को सौंपी गई है। जबकि प्रशासनिक जिम्मेवारी उपकुलसचिव डॉ.आरके पाठक, इंजिनियरिंग व इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए इं.सुमंत कुमार, सुरक्षा के लिए सुरक्षा पदाधिकारी बिरेन्द्र सिंह एवं प्रिंटिंग, मिडिया एवं पब्लिेकेशन की जिम्मेवारी पुस्तकालायध्यक्ष डॉ.राकेश मणि शर्मा एवं सूचना पदाधिकारी डॉ.कुमार राज्यवर्द्धन को सौंपी गई है विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिपराकोठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वानिकी व उद्यानिकी महाविद्यालय में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। कॉलेज का भवन निर्माण लगभग पूरा हो गया है। मामले की पुष्टि विवि के सूचना पदाधिकारी ने की है।

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के वंधार पंचायत स्थित ओमकारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से ढेर सारे कमरथुआ कांवर लेकर चले सिमरिया धाम की ओर बताते चलें कि पूर्णिमा को गंगा स्नान कर ओमकारेश्वर महादेव के लिए जल भरकर पदयात्रा करते हुए सिमरिया धाम से ओमकारेश्वर धाम वंधार आएंगे बताते चलें कि कमर बंधुओं के साथ उपस्थित लोग में जमीदार निशित चौधरी खजांची अमरेंद्र कुमार पाठक भंडारी विनोद यादव कमर लेकर साथ में जटाशंकर चौधरी श्याम नारायण चौधरी विजय चौधरी अमित चौधरी अजीत चौधरी मणिकांत चौधरी सोनू चौधरी कुछ बम भोली गान और सारे कमरथुआ ओम कालेश्वर महादेव वंधार मंदिर प्रांगण से पदयात्रा करते हुए सिमरिया धाम के लिए कल यानी दिनांक 03 08 2021 को सिमरिया धाम के लिए निकले और 08 08 2021 को सिमरिया धाम से जल लेकर ओमकारेश्वर महादेव धाम वंधार में जल अर्पण करने आएंगे बताते चलें कि सिमरिया धाम के स्वामी जी चीदात्मन जी महाराज के द्वारा दिशा निर्देश देते हुए बताया गया कि इस पूर्णिमा को सिमरिया धाम से गंगा स्नान कर जो भी व्यक्ति गंगाजल लेकर ओम्कारेश्वर महादेव वंधार धाम में जल अर्पण करेंगे उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होगी

मुख्यमंत्री के काफिले के समक्ष जल कैदियों ने लहराया तख्तियां समस्तीपुर ज़िले में ताजपुर बाजार के कस्बे आहर के पश्चिम मुहल्ला में विगत तीन महीने से जल जमाव के कारण अपने ही घरों में बने जल कैदियों ने एनएच- 28 कोल्ड स्टोरेज चौक से गुजर रहे काफिले में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जल निकासी की मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लहराकर नारे लगाया. इससे काफिले में शामिल मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों का ध्यान आकर्षित हुआ लेकिन काफिला आगे बढ़ता चला गया. इससे पूर्व बड़ी संख्या में महिला- पुरूषों ने अपने- अपने हाथों में तख्तियां लेकर कोल्ड स्टोरेज चौराहा पर प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन अधिकारी एवं पुलिस ने सबकों वहाँ से ससमझाने- बुझाने के साथ धौंस- धमकी देकर हटा दिया था. उत्साहित युवाओं ने पुलिस से बचते हुए खिसक कर कोल्ड स्टोरेज चौक से पूरव यात्री शेड में खड़े हो गये जहाँ काफिले के गुजरते वक्त नारे लगाकर तख्तियां लहराया. माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री को फरियाद सुनाने गये लोगों को भगाया जाना पुलिस का अलोकतांत्रिक कदम है. जल कैदी का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जायज है. पुलिस- प्रशासन को उनका मांग ताकत समस्या का समाधान करना चाहिए. माले नेता ने कहा कि वे जलकैदी के आंदोलन के साथ हैं. 5 अगस्त को नगर परिषद ताजपुर के समक्ष माले आंदोलन करेगी.

समस्तीपुर ज़िले के उजियार पुर प्रखंड के अन्गार धाट पन्चायत के वार्ड नं 06 में करीब 150 विद्युत उपभोक्ताओं का मोटर, मीटर,पन्खा, बल्ब एवं टेलीविजन हाई एवं अनियंत्रित तरीके से अनियमितता पूर्ण विद्युत आपूर्ति करने के चलते जल कर राख हो गया है। भाकपा माले प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने कहा कि करीब बीसो बर्षों पुरानी विद्युत ट्रान्सफार्मर के सही ढंग से काम नहीं करने और उसके गुणवत्ता समाप्त हो जाने और विद्युत आपूर्ति करने वाले कर्मी की लापरवाही के कारण लाखों रूपये की क्षति उपभोक्ताओं को हुआ है। उन्होंने मांग किया है कि अविलंब जांच कर बेहतर और समुचित तरीके से विद्युत आपूर्ति बहाल किया जाय, बल्ब, पन्खा, मोटर की हुई क्षति का पूर्ण मुआवजा विद्युत विभाग अदा करे। उन्होंने कहा कि मात्र एक फेज में विद्युत आपूर्ति की जाती है दो फेज डेड लाइन है,उन्होंने पुराने और जर्जर ट्रान्सफार्मर को बदल कर 100 केविक का नया ट्रान्सफार्मर लगाने की मांग की है। उन्होंने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए ऐलान किया है कि अगर दो दिनों के अन्दर विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं किया गया तो पदाधिकारियों का पुतला दहन एवं समस्तीपुर रोसङा एस एच 55 को अन्गार धाट चौक पर जाम किया जायेगा। विदित हो कि वीरेन्द्र गिरि का 2पन्खा 8 बल्ब,पूना गिरि का 3 पन्खा 7 बल्ब, योगनारायण गिरि का 1 पन्खा, 4 बल्ब एवं 1मोटर 1hp का, अमित गिरि 1पन्खा, 2बल्ब एवं टेलीविजन, गणपत गिरि का 2 पन्खा, 4 बल्ब, सन्जीत गिरि का 4 पन्खा 5 बल्ब सहित सभी उपभोक्ताओं को क्षति हुई है। उपभोक्ताओं की बैठक में बौआ गिरि, शम्भु ठाकुर, विक्की गिरि, पप्पू गिरि, उषा देवी, नूतन देवी, अमित गिरि, निरशू गिरि, पार्वती देवी, वसन्ती देवी, चन्देश्वर गिरि, सलामत खलीफा, सन्गीता देवी, ममता देवी, देवकली देवी महेश गिरि सहित दर्जनों लोगों ने आन्दोलन का शन्खनाद किया।

समस्तीपुर जिले के विधान बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई पुलिस ने लाश को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पशु बेचने वाले व्यवसाई से चाकू मारकर एक लाख रुपया छीन लिया जख्मी को नेपाली ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया घटना की सूचना व्यापारी ने पुलिस को दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है

समस्तीपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें महिला बुरी तरह जख्मी हो गई बीच-बचाव करने गए बच्ची के ऊपर भी लोहे की रॉड से हमला किया गया जिसमें बच्चे भी पूरी तरह जख्मी हो गए इलाज के लिए परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है घटना को लेकर पुराना विवाद बताया जाता है दोनों पक्ष में तनाव का माहौल बना हुआ है पुलिस फर्द बयान देकर आरोपी के खिलाफ छापेमारी में जुट गई है आरोपी फरार चल रहा है लगातार उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है

प्रखंड के डीबीकेएन महाविद्यालय नरहन में एसएफआई की चेतावनी के 12 वें दिन बाद एवं छात्र छात्राओं द्वारा सड़क जाम के छठे दिन बाद भी समस्त छात्र छात्राओं का काम बाधित रहा। स्नातक द्वितीय खण्ड एवं इंटरमीडिएट में नामांकन कराने आए छात्र मायूस होकर के अपने घर लौटे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।