समस्तीपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें महिला बुरी तरह जख्मी हो गई बीच-बचाव करने गए बच्ची के ऊपर भी लोहे की रॉड से हमला किया गया जिसमें बच्चे भी पूरी तरह जख्मी हो गए इलाज के लिए परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है घटना को लेकर पुराना विवाद बताया जाता है दोनों पक्ष में तनाव का माहौल बना हुआ है पुलिस फर्द बयान देकर आरोपी के खिलाफ छापेमारी में जुट गई है आरोपी फरार चल रहा है लगातार उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है