मुख्यमंत्री के काफिले के समक्ष जल कैदियों ने लहराया तख्तियां समस्तीपुर ज़िले में ताजपुर बाजार के कस्बे आहर के पश्चिम मुहल्ला में विगत तीन महीने से जल जमाव के कारण अपने ही घरों में बने जल कैदियों ने एनएच- 28 कोल्ड स्टोरेज चौक से गुजर रहे काफिले में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जल निकासी की मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लहराकर नारे लगाया. इससे काफिले में शामिल मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों का ध्यान आकर्षित हुआ लेकिन काफिला आगे बढ़ता चला गया. इससे पूर्व बड़ी संख्या में महिला- पुरूषों ने अपने- अपने हाथों में तख्तियां लेकर कोल्ड स्टोरेज चौराहा पर प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन अधिकारी एवं पुलिस ने सबकों वहाँ से ससमझाने- बुझाने के साथ धौंस- धमकी देकर हटा दिया था. उत्साहित युवाओं ने पुलिस से बचते हुए खिसक कर कोल्ड स्टोरेज चौक से पूरव यात्री शेड में खड़े हो गये जहाँ काफिले के गुजरते वक्त नारे लगाकर तख्तियां लहराया. माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री को फरियाद सुनाने गये लोगों को भगाया जाना पुलिस का अलोकतांत्रिक कदम है. जल कैदी का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जायज है. पुलिस- प्रशासन को उनका मांग ताकत समस्या का समाधान करना चाहिए. माले नेता ने कहा कि वे जलकैदी के आंदोलन के साथ हैं. 5 अगस्त को नगर परिषद ताजपुर के समक्ष माले आंदोलन करेगी.