समस्तीपुर ज़िले के उजियार पुर प्रखण्ड में हाई एवं अनियंत्रित वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं का जला मोटर, पन्खा, बल्ब,टेलीविजन एवं मीटर--महावीर पोद्दार समस्तीपुर ज़िले के उजियार पुर प्रखंड के अन्गार धाट पन्चायत के वार्ड नं 06 में करीब 150 विद्युत उपभोक्ताओं का मोटर, मीटर,पन्खा, बल्ब एवं टेलीविजन हाई एवं अनियंत्रित तरीके से अनियमितता पूर्ण विद्युत आपूर्ति करने के चलते जल कर राख हो गया है। भाकपा माले प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने कहा कि करीब बीसो बर्षों पुरानी विद्युत ट्रान्सफार्मर के सही ढंग से काम नहीं करने और उसके गुणवत्ता समाप्त हो जाने और विद्युत आपूर्ति करने वाले कर्मी की लापरवाही के कारण लाखों रूपये की क्षति उपभोक्ताओं को हुआ है। उन्होंने मांग किया है कि अविलंब जांच कर बेहतर और समुचित तरीके से विद्युत आपूर्ति बहाल किया जाय, बल्ब, पन्खा, मोटर की हुई क्षति का पूर्ण मुआवजा विद्युत विभाग अदा करे। उन्होंने कहा कि मात्र एक फेज में विद्युत आपूर्ति की जाती है दो फेज डेड लाइन है,उन्होंने पुराने और जर्जर ट्रान्सफार्मर को बदल कर 100 केविक का नया ट्रान्सफार्मर लगाने की मांग की है। उन्होंने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए ऐलान किया है कि अगर दो दिनों के अन्दर विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं किया गया तो पदाधिकारियों का पुतला दहन एवं समस्तीपुर रोसङा एस एच 55 को अन्गार धाट चौक पर जाम किया जायेगा। विदित हो कि वीरेन्द्र गिरि का 2पन्खा 8 बल्ब,पूना गिरि का 3 पन्खा 7 बल्ब, योगनारायण गिरि का 1 पन्खा, 4 बल्ब एवं 1मोटर 1hp का, अमित गिरि 1पन्खा, 2बल्ब एवं टेलीविजन, गणपत गिरि का 2 पन्खा, 4 बल्ब, सन्जीत गिरि का 4 पन्खा 5 बल्ब सहित सभी उपभोक्ताओं को क्षति हुई है। उपभोक्ताओं की बैठक में बौआ गिरि, शम्भु ठाकुर, विक्की गिरि, पप्पू गिरि, उषा देवी, नूतन देवी, अमित गिरि, निरशू गिरि, पार्वती देवी, वसन्ती देवी, चन्देश्वर गिरि, सलामत खलीफा, सन्गीता देवी, ममता देवी, देवकली देवी महेश गिरि सहित दर्जनों लोगों ने आन्दोलन का शन्खनाद किया।

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के बन्धार पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 मैं 20 घंटों से बिजली है बंद बताते चलें कि वार्ड नंबर 4 में जो 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वह जल चुका है और विभाग का किसी भी पदाधिकारी गण का कोई भी सुध नहीं बताते चलें कि बन्धार पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 उसराहा पोखर के पास में जो ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वह जल चुका है 20 घंटे से लाइन बंद है वार्ड नंबर 4 के सभी जनता ओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बताते चलें कि वार्ड नंबर 4 के जनता का बताना है कि 63 केवी का ट्रांसफार्मर उतार के 100 केवी का ट्रांसफार्मर चढ़ाया जाए जिससे लाइन का परेशानी दूर होगा वहीं मौके पर बन्धार पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति देवेंद्र नारायण चौधरी ने बताया बिजली विभाग के पदाधिकारी से बात हुई है उन्होंने बताया है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदल कर दूसरी ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा मौके पर उपस्थित बन्धार पंचायत के वार्ड नंबर 4 के सभी लोग मौजूद थे

पशुशेड समेत अन्य मनरेगा योजनाओं में लूट के खिलाफ 5 अगस्त को पीओ के समक्ष प्रदर्शन * मनरेगा को लूटरेगा बनाने की साजिश के खिलाफ तेज होगा आंदोलन- प्रभात रंजन गुप्ता ताजपुर, 3 अगस्त '21 मनरेगा से पशुशेड, सड़क, नाला निर्माण, मिट्टी भराई आदि योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार के खिलाफ 5 अगस्त को हास्पीटल से जुलूस निकालकर पीओ के समक्ष खेग्रामस एवं ममस के बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि मांगों से संबंधित स्मार- पत्र पीओ को सौंपकर मांगों पर यथाशीघ्र कारबाई करने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि सरसौना, बंगरा, माधोपुर दिधरुआ, कोठिया, ताजपुर समेत अन्य पंचायतों में पशुशेड, सड़क, नाला, सोख्ता, मिट्टी कटाई एवं भराई योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार कायम है. वास्तविक लोगों के बजाय बिचौलियां के माध्यम से फर्जी लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. शिकायत करने पर कोई सुनने को तैयार नहीं है. ऐसे में जन गोलबंदी बढ़ाकर खेग्रामस, ममस एवं भाकपा माले आंदोलन के रास्ते मामले को समाधान कराने की रास्ता अख्तियार करेगी.

कोर्ट वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल थाना क्षेत्र के फुलवरिया से पुलिस ने कई महीनों से फरार चल रहे एक कोर्ट वारंटी को सोमवार की देर रात समकालीन अभियान चलाकर मुकेश महतो को गिरफ्तार किया गया। इस बाबत बताते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने कहा कि उक्त कोर्ट वारंटी जीआर 1294/12 टीआर 1534/21 के तहत कोर्ट में नामजद आरोपी था। नोटिस के बावजूद वह आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था इसी बावत उक्त आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महिला सशक्तिकरण एवं रंगोली कला के क्षेत्र में बिहार राज्य का नाम रोशन करने वाली समस्तीपुर की बेटी निधि कुमारी को रविवार को राष्ट्रीय युवा सोच रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । निधि जिले में महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण, रक्तदान इत्यादि पर कार्य कर रही हैं। निधि ने अब तक 12 सौ से ऊपर लड़कियों को रंगोली कला निशुल्क सिखाने का काम किया है। उनका मानना है कि लड़कियों में एक अलग कौशल जरूर होना चाहिए । जिससे वह अपना भरण-पोषण किसी भी हालात में कर सके। उन्हें अपने भरण-पोषण के लिए किसी और पर निर्भर रहने की या किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं है। इनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय युवा सोच सम्मान द्वारा इन्हें चुना गया । हालांकि करोना कॉल होने से युवा सोच आर्मी और भारत रिसर्च एसोसिएशन ने इस कार्यक्रम को वर्चुअल जूम के माध्यम से किया था । जिसमें देश के 12 सौ हस्तियों को नॉमिनेट किया गया था जुरीमेंबर सभी लोगों पर देश के 28 राज्य में वोटिंग कराई गई । जिसमें 101 लोगों को चयनित किया गया और 101 लोगों में बिहार से इकलौती महिला निधि राजपूत को सम्मान के लिए चुना गया । पूर्व में इनके कार्यों को देखते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा द्वारा अरुण सम्मान से नवाजा जा चुका है । निधि ने इस गौरवान्वित पल के लिए अपने परिवारजनों, गुरुजनों एवं मित्रों को तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। साथ ही साथ निधि ने बताया समस्तीपुर जिले में महिलाओं के लिए बहुत ही बड़े रोजगार का भी प्लान उनके मन में चल रहा है जिसको जल्द से जल्द वह जिले में लाएंगे जिससे सैकड़ों महिलाओं को रोजगार मिल पाएगा और महिलाएं आत्मनिर्भर हो पाएंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि *पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन* , *माल लदान में वृद्धि, संरक्षा एवं यात्री सुविधा को दी जाएगी प्राथमिकता* *निर्माण परियोजनाओं की क्लोज मॉनिटरिंग और निर्धारित समय पर पूरा करने पर बल* पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा ने मुख्यालय, हाजीपुर में पूर्व मध्य रेल के प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ एक समीक्षा बैठक किया । इस बैठक में सभी महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करते हुए उसपर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण करने के पश्चात् उच्चाधिकारियों के साथ यह उनकी पहली बैठक थी। उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि माल लदान, यात्री सुविधा, संरक्षा एवं निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी। इस क्रम में सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों एवं किये जा रहे कार्यों की जानकारी तथा निर्धारित लक्ष्य से महाप्रबंधक महोदय को अवगत कराया। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, धनबाद एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक भी विडियो कॉनफ्रेंशिंग द्वारा बैठक में शामिल हुए । महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि हमें माल ढुलाई में और अधिक बढ़ोत्तरी पर विशेष ध्यान देना होगा । इस क्रम में उन्होंने माल ढुलाई में और वृद्धि के लिए विजनेश डेवलपमेंट यूनिट (वीडीयू) को इस दिशा में तीव्र गति से प्रयास करने पर बल दिया । महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि वर्ष 2021-22 में पूर्व मध्य रेल का 164.97 मिलियन टन माल लदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए । विदित हो कि वर्ष 2020-21 में पूर्व मध्य रेल द्वारा 140.17 मिलियन टन माल लदान किया गया था । महाप्रबंधक महोदय ने पूर्व मध्य रेल में चल रही निर्माण परियोजनाओं की क्लोज मॉनिटरिंग करते हुए उसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर बल दिया । यात्रियों को तीव्र रेल परिवहन की सुविधा मुहैया कराते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा धनबाद-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर मार्च, 2024 तक 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है । हाजीपुर-बछवारा, दरभंगा-समस्तीपुर, सगौली-बाल्मिकीनगर, कटरिया-कुरसेला दोहरीकरण सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं पर कार्य तीव्र गति से जारी है । संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा ने कहा कि संरक्षित रेल परिचालन संरक्षा नियमों के पालन पर ही निर्भर है। संरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिये। उन्होंने ट्रेनों का समय-पालन पर विशेष ध्यान देने को कहा ।

प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में बच्ची की बेरहमी से पिटाई अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती समस्तीपुर:-जिले के दलसिंहसराय अनुमंडलीय शहर के एक प्राइवेट स्कूल के संचालित हॉस्टल में रह रही एक 6 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। वहीं परिजनों ने बच्ची को चिकित्सा हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।जिसकी पहचान बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा निवासी राम भरोस साह एवं माता देव सुंदरी देवी के रूप में हुई है।बच्ची के माता -पिता दोनों दिव्यांग बताए जाते हैं। साथ ही परिजनों ने घटना की सूचना थाने की पुलिस को भी दी है। जिस आलोक में थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संदर्भ में पीड़ित की नानी मरनी देवी एवं मौसी ने अस्पताल में भर्ती इलाज के क्रम में बताया कि इसके माता व पिता के दिव्यांग होने को लेकर अपनी नतीनी को डैनी पगरा वार्ड 3 स्थित अपने घर पर रखती हूँ । बाजार समिति रोड स्थित ब्लू माउंट पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। आज रविवार को जब हॉस्टल में फीस जमा करने गई जहां 2000/रु जमा करने के बाद अपनी नतिनी से मिली तो वो जोर- जोर से रोने लगी तो पूछने पर बताई की हाथ और पीठ में दर्द हो रहा है।जिसे देखते ही मैं अवाक रह गई।पूरे शरीर में चोट से काला पड़ गया था।वो कराह रही थी।जिसे मैं अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई।इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस बाबत स्कूल के प्रबंधक से फोन पर सम्पर्क किया गया तो बताया कि मैं अभी घर पर श्राद्ध कार्यक्रम में बाहर हूँ।जानकारी मिली है आने पर बताया जायेगा। वंही दूसरी ओर इस खबर की जानकारी मिलते ही कोरोना काल में सरकार के गाइड लाइन का उल्लंघन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह को जांच का आदेश दिया गया है। वहीं लोगों के बीच मामले के लीपापोती की भी चर्चा शहरमे जगह-जगह सुनने को मिल रही है

किसानों ने वर्षा से बर्बाद फसल का फसल क्षति मुआवजा मांगा * नव पदस्थापित कृषि समन्वयक का दो महीने बाद भी क्षेत्र भ्रमण क्यों नहीं- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह * किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लें मोदी सरकार- रवींद्र प्रसाद सिंह वर्षा से बर्बाद फसल का फसल क्षति मुआवजा देने, ग्रामीण एवं बाजार क्षेत्रों से जल जमाव दूर करने, किसानों का केसीसी लोन माफ करने, कृषि समन्वयक एवं सलाहकारों का क्षेत्र भ्रमण करने, नये फसल लगाने को किसानों को नि: शुल्क बीज, खाद, कृषि संयत्र आदि देने, किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने, पशुपालकों को पशु शेड देने, पशुशेड में जारी अनियमितता पर रोक लगाने समेत अन्य किसान हित की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा से जुडें किसानों में मोतीपुर वार्ड -10 से जुलूस निकाला जो संपूर्ण वार्ड का नारे लगाकर भ्रमण किया. मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि अनाज उत्पादक, पशुपालक, सब्जी उत्पादक, फल उत्पादक किसानों की स्थिति खराब है. वे किसानी छोड़ने को मजबूर हैं. उनकी योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मजदूर नेता राजदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के अनाज एवं सब्जी की लहलहाती फसल वर्षा में बर्बाद हो गया है. खेत में अभी भी पानी लगा है. इससे अगली फसल लगाना भी असंभव है. रविन्द्र प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, ललन दास, कैलाश सिंह, हित नारायण सिंह, मंजीत कुमार, रामबाबू सिंह, अनिल राय, विन्दा प्रसाद सिंह, मक्सूदन सिंह, प्रमेश्वर प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह समेत अन्य किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया. उक्त आशय की जानकारी सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि उक्त मांग को यथासमय पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय* *#कुलपति के लिए कमीशनखोरी वाली योजनाओं का भुगतान जरूरी, विवि के कर्मचारियों के बच्चों की ट्यूशन फीस (लगभग 8-10 करोड़ रूपया) बाकी है 2016 से पूरी की पूरी :- अमित कुमार* *#केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ कुलपति कर्मचारियों को दें वरना कर्मचारी भी हमारे आंदोलन में शामिल हो सकते हैं।* पूसा, 2 अगस्त 2021. अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड के कैजिया विष्णुपुर गांव में हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष किशोर राय ने की। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे। बैठक में डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान गांव- गांव में चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा कुलपति की मनमानी, तानाशाही, नियुक्तियों में धांधली व भ्रष्टाचार को गांव - गांव में किसान-मजदूर, छात्र नौजवानों तक अभियान चलाकर उजागर करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पर्यवेक्षण कर रहे भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि कुलपति जी , पूसा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क बनाकर के विवि के कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों जिनके बच्चें बारहवीं तक पढ़ रहे हैं, का ट्यूशन फीस लगभग 8-10 करोड़ रूपया बकाया है। जैसा कि विश्वविद्यालय को केंद्रीयकृत करने के पश्चात उक्त भुगतान करना था। अगर यह मान कर चले कि केवल 300 कर्मचारी ही योग्य हैं उक्त लाभ के लिए तो प्रत्येक कर्मचारी को प्रत्येक बच्चें के लिए एक साल में 27 हजार (2 बच्चें पर 54 हजार) जो पिछले 5 साल से बाकी है। लगभग 8-10 करोड़ बकाया है। जबकि कुलपति ने निर्माण व योजनाओं के नाम पर पिछले पांच सालों में करोड़ों रूपये खर्च किए है। जिसका शायद ही भुगतान बाकी हो। क्योंकि उससे उनको कमीशन आना होता है, ऐसी चर्चा पूसा में है। तो फिर ये 8-10 करोड़ रूपया कर्मचारियों को भुगतान करने में कुलपति को क्या दिक्कत है?? कभी कभी तो कंपनियों का भुगतान करने के चक्कर में कर्मचारियों की सैलरी भी रोक दी जाती है। और चर्चा है कि बैंक से लोन लेकर कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान किया जाता है जैसा कि इस बार किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ कुलपति कर्मचारियों को दें वरना कर्मचारी भी हमारे आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। बैठक में किसान महासभा के प्रखंड सचिव रविन्द्र सिंह, राजाराम सिंह, श्यामकुमार सिंह, रामवृक्ष पासवान, रामबाबू सिंह, सतीश कुमार सिंह, अमरेश कुमार सिंह, शंकर सिंह, रामकुमार पासवान, अजय पासवान, मुन्नी देवी, सरिता देवी, बिंजू देवी, रिंकू देवी इत्यादि मौजूद थीं।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर मानवजीत सिंह ढिल्लो की संयुक्त अध्यक्षता में *स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021* के आयोजन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, निदेशक लेख प्रशासन एवं स्वनियोजन, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य प्रशाखा, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कोविड-19 के संक्रमण एवं बचाव के मद्देनजर एवं विभागीय निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त निदेश दिया गया:- 1. स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 के अवसर पर किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। 2. स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा आमजन को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। 3. दलित एवं महादलित बस्ती में होने वाले झंडोत्तोलन का आयोजन पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जाएगा। 4. समारोह में पैरेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने एवं जवानों की टुकड़ी/ संख्या का निर्धारण किया जाएगा तथा बच्चों से संबंधित एनसीसी एवं स्काउट गाइड का परेड नहीं किया जाएगा। 5. स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले जनप्रतिनिधि/ महानुभावों को e-Card के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा।आमंत्रण ससमय भेजने का निदेश नजारत उप समाहर्ता को दिया गया। 6. समारोह स्थल पर आगंतुकों के वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल इमेजिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सिविल सर्जन समस्तीपुर को निर्देशित किया गया। 7. मैदान की साफ-सफाई हेतु नगर निगम के नगर आयुक्त सुनिश्चित कराएंगे। 8. बैरिकेडिंग एवं आवश्यकता अनुसार रंग रोगन हेतु भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया। 9. कोविड-19 के बचाव हेतु टीकाकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों/पदाधिकारियों को सम्मानित करने का प्रस्ताव दिनांक 8 अगस्त तक संबंधित विभागों से प्राप्त करने का निर्देश सामान्य शाखा, प्रभारी पदाधिकारी को दिया गया। 10. दिनांक 13.08.2021 को कार्यक्रम का ड्रेस रिहर्सल निर्धारित है।