समस्तीपुर पुलिस ने 3 लाख लूट मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार. समस्तीपुर पुलिस ने फ़र्ज़ी लूटकांड का किया उदभेदन -------------------- समस्तीपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने शहर के गुदरी बाजार के व्यवसाई से 3 लाख एवं स्कूटी लूट मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 27 जुलाई को समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के व्यापारी से पूसा स्थानीय थाना क्षेत्र के भूसकौल एवं बखरी की सीमा पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने 3 लाख एवं उनकी स्कूटी भी लूट ली थी। घटना के बाद अपराधियों ने छीनी गई स्कूटी को नेमोपुर गांव के सड़क किनारे छोड़ कर भाग निकले थे। जहां से पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर लिया था। जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी रतनलाल पोदार के पुत्र गोलू कुमार एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी रंजीत कुमार के पुत्र टिंकू कुमार मार्केटिंग के लिए मुजफ्फरपुर जा रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर पूसा थाना में 27 जुलाई को कांड संख्या 75/21 दर्ज करवाई गई थी। घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पूसा थाना अध्यक्ष निशा भारती मथुरापुर, ओपी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूसा थाना के संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से अनुसंधान शुरू कर दिया गया। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लूट कांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर छापेमारी की गई।तथा कुल 5 अपराधकर्मियों को पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान लूट कांड में लूटे गए रुपए में से 83 हज़ार एवं स्कूटी एवं लूट गया रियलमी कंपनी का मोबाइल भी बरामद कर ली गई। इसके साथ ही पुलिस की टीम ने लूट कांड की इस घटना में उपयोग की गई होंडा शाइन बाइक को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना में संलिप्त पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल निवासी रतनलाल पौदार के पुत्र राजा कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी रंजीत राय के पुत्र टिंकू कुमार, मथुरापुर ओपी निवासी शंकर महतो के पुत्र ललन कुमार उर्फ साहिब और उर्फ प्रिंस, मथुरापुर ओपी के बेगमपुर निवासी सुरेश राय के पुत्र चंदन कुमार, वारिसनगर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर निवासी गणेश सिंह ''डीलर'' के पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस टीम द्वारा गहन पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वादी राजा कुमार तथा उसका साथी टिंकू द्वारा जानबूझकर अपने अपराधी दोस्तों को सूचना देकर घटना करवाया गया था। पकड़े गए तीनों अपराधी टिंकू के साथ लगातार मोबाइल से संपर्क में थे। उन्होंने योजना बनाई थी कि तुम लोग पीछे - पीछे आते रहो तथा जहां पर सुनसान जगह मिले वहीं पर ओवरटेक करके पैसा छीन लेना। घटना में शामिल वादी तथा उसके साथी के अतिरिक्त तीन अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। जबकि दो अपराधी अभी भी फरार हैं। वादी तथा टिंकू द्वारा संदेह पर पूछताछ हेतु लाए गए व्यक्ति को लूट कांड में फंसाने की कोशिश की गई। दोनों ने कहा कि इसी द्वारा घटना की गई है। अनुसंधान के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि लूट कांड के वादी नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल चौक निवासी रतनलाल पौदार के पुत्र राजा कुमार एवं वादी के साथी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी रंजीत राय के पुत्र रिंकू कुमार योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए राजा कुमार नेपूसा थाना में तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था।
समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मृत्यु मछली पकड़ने के क्रम में दुमरदह चौर में डूबने के वजह से सोमवार को हो गई। मृतक की पहचान हरपुर बोचहा निवासी 62 वर्षीय नरेश साहनी के रूप में की गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार मृतक सोमवार के दोपहर मछली पकड़ने गए थे इसी क्रम में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर थानाध्यक्ष प्रसन्न जय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के बरियाही घाट करे नदी की जलस्तर कम होने से बांध पर रह रहे गांव के लोगों ने लिया राहत की सांस बताते चलें कि दर्जनों भर गांव जोकि करे नदी के बांध से ताल्लुक रखते हैं उन लोगों ने राहत की सांस ली बताते चलें कि बरियाही घाट करे नदी के दक्षिणी तरफ के गांव पर बन्ना राजौर रामभद्रपुर महादेवा शंकरपुर डुमरा बरियाही घाट के उत्तरी साइट सरीला बोराज बंदा डाक्टाआहात आदि दर्जनों भर गांव के लोगों ने बताया कि सावन के मौसम चल रहे हैं बारिश होने के कारण एक बार फिर करे नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का संभावना है मौके पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के रखरखाव के लिए जो पदाधिकारी गण है सभी टर्ट बंधुओं का अच्छे निगरानी में रखते हुए अपना कार्य पूरा कर रहे हैं इसी बीच बाढ़ प्रभावित होने वाले क्षेत्र के जो लोग बांध पर रहते थे उन्होंने जलस्तर कम होने से लिया राहत की सांस दर्जनों भर के गांव के लोग जलस्तर कम होने से लिया राहत की सांस
हेडमास्टर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर इनौस फिर से करेगा भूख-हड़ताल । समस्तीपुर ज़िलव के उजियारपुर में इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) की बैठक मालती में प्रखंड सचिव मो० अलाउद्दीन की अध्यक्षता में हुई जिसमें पिछले दिनों उच्च माध्यमिक विद्यालय मालती के हेडमास्टर को बर्खास्त करने , रात्रि प्रहरी चयन को रद्द करने, छात्रवृत्ति वितरण योजना की उच्चस्तरीय जांच कराने और विकास मद में आवंटित किए गए राशि गबन की जांच को लेकर किए गए भूख-हड़ताल की समीक्षा बैठक की गई ।
समस्तीपुर रेलवे सुरक्षा बल ने ई - टिकट फर्जीवाड़े में शामिल चार युवकों को किया गिरफ्तार समस्तीपुर पूर्व मध्य रेलवे के स्थानीय रेलवे जंक्शन के रेलवे सुरक्षा बल ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे आईआरसीटीसी ई - टिकट फर्जीवाड़े में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के रूपी खुर्द में भूमि विवाद को लेकर रामकृष्ण सिंह के द्वारा रत्न दास एवं उनके परिवार के साथ हुए निर्मम मारपीट और गोली चला कर दहसत फैलाने का है. साथ ही दोषी रामकृष्ण सिंह एवं उनके चच्चे को 24 घंटा के अन्दर गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से करती हुं
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने शनिवार रात्रि में लगभग 8:00 बजे अपराध की योजना बनाते आधा दर्जन अपराधियों में चार अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।मिली जानकारी के अनुसार हसनपुर थाना क्षेत्र के मंदिर चौक के पास छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने आधा दर्जन अपराधियों में से चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अपराधी भागने में सफल रहे हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी लालन यादव के पुत्र राज किशोर कुमार उर्फ राजा, बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी घनश्याम यादव के पुत्र राजू यादव, खानपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर घाट निवासी तरुण साहनी के पुत्र अरविंद साहनी, खानपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी उचित दास के पुत्र रामकुमार को हथियार के साथ अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया है। वही दो अपराधी बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र अनमोल कुमार एवं विधान थाना के सीमा निवासी सूरज पासवान के पुत्र संतोष पासवान भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधियों में राजू यादव और अरविंद साहनी का लंबा अपराधिक इतिहास पाया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो अन्य अपराध में शामिल अभियुक्त बिथान थाना क्षेत्र के सीमा निवासी दिनेश यादव के पुत्र दिलखुश कुमार एवं हसनपुर थाना के सुरहा बसंतपुर निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस की टीम ने रोसरा थाना में 24 जून को दर्ज के कांड संख्या 196/2021 - मोटरसाइकिल लूट मामला, हसनपुर थाना में 28 जुलाई को दर्ज कांड संख्या 151/2021 - आर्म्स एक्ट, हसनपुर थाना में 29 जुलाई को दर्ज कांड संख्या 152/2021 एवं बखरी थाना के में 20 जुलाई को दर्ज कांड संख्या 208/2021 - ₹3 लाख लूट मामले में उद्भेदन कर लिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने एक देसी पिस्टल एक जिंदा गोली दो मोटरसाइकिल कुल पांच मोबाइल बरामद किया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभुतिपुर समस्तीपुर : बिहार राज जल श्रमिक संघ विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत पर्तेलिया पंचायत समुदायिक भवन नवटोलिया साहनी टोल मे एक बैठक हुई | जिसकी अध्यक्षता संतोष साहनी ने किया बैठक को संबोधित करते हुए, बिहार राज्य जल श्रमिक संघ के महासचिव रामबालक साहनी ने कहा बिहार सरकार श्रम कानून का मजदूर विरोधी कानूनों का विरोध करते हुए, वापस लेने की मांग की तीनों कृषि कानून वापस करने की मांग की के विरोध में हिंदुस्तान के सभी ट्रेड यूनियन खेत मजदूर किसान ने 09 अगस्त को केंद्रीय कमेटी के आवाहन पर पूरे देश में जिला समाहरणालय पर प्रदर्शन करेंगे और बिहार राज्य श्रमिक संघ ने बिहार सरकार से मांग कि जल जीवन हरियाली योजनाओं को इमानदारी पूर्वक लागू करते हुए, तमाम जल करो अतिक्रमण मुक्त मिट्टी उगाही कर पानी की व्यवस्था किया जाए, वही बिहार राज्य श्रमिक संघ के संयुक्त सचिव रामबालक साहनी मुखिया जी ने कहा सभी मछुआरों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है, एवं विभूतिपुर अंचल मंत्री छोटन कुमार साहनी ने कहा प्रखंड मत्स्य जीवी सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे प्रखंड अध्यक्ष रंजीत साहनी ने कहा पूरे विभूतिपुर में 10000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित की वही उजियारपुर के प्रखंड अध्यक्ष मंटू साहनी ने कहा सभी मछुआरों को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है मौके पर15सदस्य की कमेटी गठित की गई अध्यक्ष पद पर शिव गोविंद साहनी, सचिव पद पर सिंघेश्वर साहनी, कोषा अध्यक्ष पद पर संतोष साहनी, सदस्य दिनेश साहनी, सुधीर सहनी, राजेंद्र साहनी, सरवन साहनी, मुरारी साहनी, शत्रुघन सहनी, कुंदन कुमार इत्यादि ने भाग लिया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से मोनू कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के बन्धार पंचायत के विद्या शैलेंद्र उत्कर्मित स्वास्थ्य केंद्र बन्धार पर कोविड-19 का एक्सप्रेस वैक्सीन करन हुआ जिसमें 120 वैक्सीन लगाया गया बताते चलें कि एन एम आर आशा एवं स्वास्थ्य केंद्र के ढेर सारे स्वास्थ्य कर्मी सभी ने मिलकर अच्छे वातावरण के साथ शांति दंगों से सारे वैक्सीन दिए कोविड-19 के पिछले लहर से लेकर और अभी तक का यह विद्या शैलेंद्र उत्कर्मित स्वास्थ्य केंद्र बन्धार पर तीसरी बार वैक्सीन करण का शिविर शांतिपूर्ण ढंग से हुआ
समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के गुस्साए पोखर बिजली पावर हाउस के पास आइसक्रीम फैक्ट्री के बगल सें अनाज गोदाम से शिवाजीनगर ओपी ने 132 लीटर शराब के साथ तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार बताया जाता है कि राकेश कुमार गुप्ता का पुत्र गौतम कुमार मोहित कुमार पिता राकेश कुमार गुप्ता एवं राकेश कुमार पिता राम किशुन साह को गिरफ्तार कर भेजा जेल इसकी जानकारी प्रभारी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि राकेश कुमार एवं उनके दो पुत्र मिलकर शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर करते हैं
