समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मृत्यु मछली पकड़ने के क्रम में दुमरदह चौर में डूबने के वजह से सोमवार को हो गई। मृतक की पहचान हरपुर बोचहा निवासी 62 वर्षीय नरेश साहनी के रूप में की गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार मृतक सोमवार के दोपहर मछली पकड़ने गए थे इसी क्रम में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर थानाध्यक्ष प्रसन्न जय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।