हेडमास्टर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर इनौस फिर से करेगा भूख-हड़ताल । समस्तीपुर ज़िलव के उजियारपुर में इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) की बैठक मालती में प्रखंड सचिव मो० अलाउद्दीन की अध्यक्षता में हुई जिसमें पिछले दिनों उच्च माध्यमिक विद्यालय मालती के हेडमास्टर को बर्खास्त करने , रात्रि प्रहरी चयन को रद्द करने, छात्रवृत्ति वितरण योजना की उच्चस्तरीय जांच कराने और विकास मद में आवंटित किए गए राशि गबन की जांच को लेकर किए गए भूख-हड़ताल की समीक्षा बैठक की गई ।
