समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के राजौर रामभद्रपुर गांव के सुबोध झा के पुत्र आशीष झा को बेतिया पुलिस ने किया गिरफ्तार बताया जाता है कि बेतिया के साखी थाना में महिला कॉन्स्टेबल के मोबाइल पर चैटिंग करने के विरोध बेतिया थाना में एफ आई आर दर्ज सुबोध झा के पुत्र आशीष झा के नाम से था जिस पर आशीष झा पर पूर्व से भी केस दर्ज था बेतिया पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला की जांच में जुट गई
समस्तीपुर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ मीना प्रसाद निलंबित, कुलपति ने की करवाई.
बिहार राज्य कर्मचारी संघ सिविल कोर्ट एसोसिएशन समस्तीपुर के द्वारा शोक सभा आयोजित किया गया जिसमें समस्तीपुर सिविल कोर्ट के ड्राइवर श्री विनोद पासवान का एक्सीडेंट होने के कारण मौत हो गई वह समस्तीपुर सिविल कोर्ट मैं एडीजे वन के गाड़ी का ड्राइव करते थे अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल लेने चांदना पेट्रोल पंप पर जा रहे थे रास्ते में हॉस्पिटल के पास अचानक अज्ञात गाड़ी ने अपने चपेट में ले लिया जिससे सर में चोट आई हॉस्पिटल में इलाज इलाज किया गया इसके बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया रास्ते में उनकी मौत हो गई आज सिविल कोर्ट समस्तीपुर के कर्मचारी संघ द्वारा शोक सभा आयोजित किया गया जिसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश एडीजे वन एडीजे 6 श्री चंद्र मोहन प्रसाद तारकेश्वर प्रसाद सिंह ओम कुमार चौधरी अनंत कुमार सिंह रवि कुमार दुबे सुबोध कुमार सिंह सहित तमाम कर्मचारी एवं तमाम अधिकारी 2 मिनट के मौन रखकर स्वर्गीय विनोद पासवान के आत्मा के शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया एवं गहरा दुख व्यक्त किए
किशोरी से बलात्कार के आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा एक लाख रुपये अर्थदंड भी ---------------------- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से बलात्कार कर उसके साथ दरिंदगी करने के आरोप में न्यायालय ने आरोपी युवक को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं। मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 6 अप्रैल 2016 को शाम में शादी समारोह में शामिल होने करीब 10 वर्षीय किशोरी गयी थी। उसी दौरान बच्ची खाना खाने के बाद अपने घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान बच्ची को मकई के खेत में नग्न अवस्था में खून से लथपथ मिली। इसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई थी। बलात्कार करने के बाद बच्ची के गुप्तांग को धारदार हथियार से हमला किया गया था एवं उसके होंठ पर भी चाकू से वार किया गया था। जिसके बाद बच्ची के बयान पर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड गांव निवासी दीपक पासवान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। घटना के करीब 5 साल बाद शनिवार 31 जुलाई 2021 को आखिरकार आरोपी दीपक पासवान को न्यायालय द्वारा आरोपित सिद्ध करते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई एवं ₹1 लाख 6 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार ने बताया कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड गांव निवासी दीपक पासवान को सश्रम आजीवन कारावास एवं ₹1 लाख 6 हज़ार रुपये का जुर्माना की सजा दी गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि पीड़ित बच्ची गांव के ही किसी शादी में शामिल होने गई थी। जिसके बाद खाना खाकर वह नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन शुरू करने के बाद बच्ची मकई के खेत में खून से लथपथ अवस्था में मिली। इसके बाद बच्ची ने बताया था कि दीपक पासवान ने उसके साथ बलात्कार किया एवं चाकू से उसके गुप्तांग एवं होठों को भी जख्मी कर दिया। चुकी मामले में किशोरी के साथ हैवानियत की गयी थी। विशेष न्यायाधीश पास्को कोर्ट श्री देशमुख ने सशस्त्र आजीवन कारावास के साथ ₹1 लाख 6 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी पर पास्को एक्ट से जुड़ा एक और केस पहले से दर्ज था। आरोपी युवक महिला एवं बच्चियों के खिलाफ कई बार इस तरह के आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है। इसको लेकर न्यायालय से गुहार लगाया गया था कि इसे सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुना जाए ताकि यह फिर किसी बच्ची को अपना शिकार न बना सके। इसके बाद न्यायालय ने उसे सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई।इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार ने अपना पक्ष रखा था जिसे न्यायालय ने ठुकरा दिया है !
अंचलाधिकारी द्वारा आयोजित जनता दरबार सड़क विवाद को लेकर हुआ स्थगित फोटो-सुनवाई करते हुए अंचलाधिकारी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे हेतु अंचलाधिकारी द्वारा आयोजित जनता दरबार सुनवाई के मध्य में ही उनके द्वारा स्थगित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कुल 15 पुराने मामलों की सुनवाई होनी थी जिसमें 9 मामलों की सुनवाई हुई एवं उभय पक्ष के आपसी सहमति के आधार पर तीन मामलों का निपटारा किया गया उसके बाद प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के महमदपुर गांव में सड़क के निर्माण संबंधी विवाद में हुए हंगामे की जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी के द्वारा जनता दरबार को स्थगित करते हुए विवाद वाले जगह पर शांति कायम करने हेतु चले गए एवं जिन मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी उनको अगली तारीख दी गई।
देश के महत्वपूर्ण बक्सवाहा जंगल, मध्यप्रदेश को बचाने के लिए 1-3 अगस्त को जबलपुर में हो रहे राष्ट्रीय प्रकृति पर्यावरण संसद में भाग लेने के लिए आज शनिवार को समस्तीपुर से 15 सदस्यीय पर्यावरण सेनानियों का दल पवन एक्सप्रेस से जबलपुर रवाना हुआ. पर्यावरण योद्धा एवं जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव गौतम, पर्यावरण योद्धा सह जिला स्वयं सेवी संस्था संघ व प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू के नेतृत्व में युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार, दी एलीट सोसाइटी के जीतेन्द्र कुमार,, प्रयास सेवा केंद्र के विकास कुमार कैब, आदर्श उत्थान सेवा संस्थान की रीना कुमारी, मजदूर नेता संतोष कुमार निराला, एकता युवा मंडल, सैदपुर के अध्यक्ष मो एजाज, युवा शक्ति क्लब के उपाध्यक्ष अंकित कुमार, सदस्य आयुष कुमार आदि पर्यावरण सेनानियों का समस्तीपुर दल आज सरैसा की माटी, पानी और पेड़ लेकर प्रस्थान किये हैं. इन पेड़ों को बक्सवाहा के जंगल में लगाया जायेगा और समस्तीपुर का जल वहाँ की नदी में डालकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जायेगा. मौके पर पर्यावरण योद्धा संजय कुमार बबलू और राजीव गौतम ने कहा कि मध्यप्रदेश के छतरपुर में बक्सवाहा जंगल है. साढ़े सात करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में प्राणवायु ऑक्सीजन देने वाला बक्सवाहा जंगल का अस्तित्व खतरे में है. यहां पर हीरा खनन के लिए जंगल को काटने की सरकारी प्रक्रिया जारी है. ऐसा होने पर 8000 आदिवासियों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी. वन्यजीवो, पशुओं और पक्षियों का समूह नष्ट होगा, साथ ही पर्यावरण संतुलन का संकट हो जायेगा, जोकि कोरोना काल के लिए भयंकर होगा. क्षेत्र में ऑक्सीजन और हरियाली का घोर आभाव होगा. देश के हजारो पर्यावरण प्रेमी इसका विरोध कर रहे हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को वर्ष 2021के सर्वोच्च दस विश्वविद्यालय में मिली रैंकिंग पिछले वर्ष से रैंकिंग में हुई उन्नति, सर्वोच्च स्थान में दसवें से नौंवे स्थान पर पहुंचा पूसा दिनांक 31.07.2021 डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा को वर्ष 2021 के लिये देश के सर्वश्रेष्ठ दस विश्वविद्यालय में नौंवा रैंक मिला है। इंडिया टूडे एजूकेशन सर्वे में पिछले वर्ष विश्वविद्यालय को दसवां रैंक मिला था।सर्वे की रैंकिंग में सर्वोच्च दस स्थान में शामिल होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों, वैज्ञानिकों, छात्र छात्राओं एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के अथक परिश्रम से विश्वविद्यालय नित नई उंचाईयां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल से रैंकिंग में और उंचाइयों पर विश्वविद्यालय गया है लेकिन अभी और नई उंचाईयां हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि उन्हे संतोष तब मिलेगा जब विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च रैंकिंग में शामिल हो। उन्होंने सभी शिक्षकों विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे सब मिलकर जिस तरह से लगातार परिश्रम कर रहे हैं उससे लगता है कि वे दिन दूर नहीं जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नये मुकाम हासिल करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा पी पी श्रीवास्तव ने कुलपति को बधाई दी और कहा कि उनके सफल नेतृत्व में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी एकनिष्ठ होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षक अनुपात में विश्वविद्यालय को तीसरा रैंक मिला है। देश के कृषि विश्वविद्यालयों में डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय है जिसे रैंकिंग मिली है इसी तरह बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में रैंकिंग हासिल करने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है।निदेशक शिक्षा डा एम एन झा, डीन, पीजी डा के एम सिंह,डीन बेसिक साइंस डा सोमनाथ राय चौधरी , डीन इंजीनियरिंग, डा अम्बरीष कुमार समेत विभिन्न वैज्ञानिकों ने भी कुलपति को बधाई दी।
शिवपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड मैं किसान सभा खेतिहर मजदूर यूनियन एवं सीआईटीओ के बैनर तले प्रखंड कार्यालय बिभूतिपुर बिहार प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन को बल देने के लिए मंदा आजाद चौक से 1 ग्राम मोटरसाइकिल जुलूस निकल आया प्रदर्शनकारियों का जुलूस का पंचक से निकलकर प्रखंड कार्यालय तक नारा लगाते हुए पहुंचा प्रदर्शनकारी नारा लगा रहे थे क्षेत्र घोषित करें किसानों के फसलों का मुआवजा दे प्रखंड के सभी पंचायतों से जल निकासी का सच स्थानीय निदान करें रंगोली मंदा एवं उस पर पंचायतों में बसे लोगों को बसिया गीत का प्रचार करें प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करें प्रदर्शनकारियों की एक सभा प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस राजगीर यादव एवं सुरंग पासवान की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं विधायक कुमार ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार को जारी रखने वाले अफसरों करने की गुजारिश करते हुए वास्को सीपीआईएम के जिला सचिव रामाश्रय महतो किसान सभा के जिला सचिव भूपेंद्र यादव अंचल सचिव कॉमेडी श्याम किशोर कमल मिथिलेश कुमार सिंह विश्वनाथ महतो या प्रसाद यादव अधिकांश जा रामदेवरा क्रांति कुमार कृष्णमूर्ति आदि नेताओं ने संबोधित किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डीबीकेएन महाविद्यालय में गुरुवार को इंटरमीडिएट एवं स्नातक द्वितीय खंड में नामांकन कराने आए छात्र-छात्राओं के द्वारा नामांकन फार्म निशुल्क एवं एससी एसटी के छात्रों एवं सभी जाति के छात्राओं का विश्वविद्यालय व बिहार सरकार के आदेश के बावजूद उपरोक्त कोटि के छात्र छात्राओं से कॉलेज प्रशासन के द्वारा 1200 रूपए का अवैध उगाही के आरोप से आक्रोशित होकर छात्रों ने कॉलेज कर्मियों को बंधक बनाकर नरहन खोकसाहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
