महिला सशक्तिकरण एवं रंगोली कला के क्षेत्र में बिहार राज्य का नाम रोशन करने वाली समस्तीपुर की बेटी निधि कुमारी को रविवार को राष्ट्रीय युवा सोच रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । निधि जिले में महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण, रक्तदान इत्यादि पर कार्य कर रही हैं। निधि ने अब तक 12 सौ से ऊपर लड़कियों को रंगोली कला निशुल्क सिखाने का काम किया है। उनका मानना है कि लड़कियों में एक अलग कौशल जरूर होना चाहिए । जिससे वह अपना भरण-पोषण किसी भी हालात में कर सके। उन्हें अपने भरण-पोषण के लिए किसी और पर निर्भर रहने की या किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं है। इनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय युवा सोच सम्मान द्वारा इन्हें चुना गया । हालांकि करोना कॉल होने से युवा सोच आर्मी और भारत रिसर्च एसोसिएशन ने इस कार्यक्रम को वर्चुअल जूम के माध्यम से किया था । जिसमें देश के 12 सौ हस्तियों को नॉमिनेट किया गया था जुरीमेंबर सभी लोगों पर देश के 28 राज्य में वोटिंग कराई गई । जिसमें 101 लोगों को चयनित किया गया और 101 लोगों में बिहार से इकलौती महिला निधि राजपूत को सम्मान के लिए चुना गया । पूर्व में इनके कार्यों को देखते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा द्वारा अरुण सम्मान से नवाजा जा चुका है । निधि ने इस गौरवान्वित पल के लिए अपने परिवारजनों, गुरुजनों एवं मित्रों को तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। साथ ही साथ निधि ने बताया समस्तीपुर जिले में महिलाओं के लिए बहुत ही बड़े रोजगार का भी प्लान उनके मन में चल रहा है जिसको जल्द से जल्द वह जिले में लाएंगे जिससे सैकड़ों महिलाओं को रोजगार मिल पाएगा और महिलाएं आत्मनिर्भर हो पाएंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
