पशुशेड समेत अन्य मनरेगा योजनाओं में लूट के खिलाफ 5 अगस्त को पीओ के समक्ष प्रदर्शन * मनरेगा को लूटरेगा बनाने की साजिश के खिलाफ तेज होगा आंदोलन- प्रभात रंजन गुप्ता ताजपुर, 3 अगस्त '21 मनरेगा से पशुशेड, सड़क, नाला निर्माण, मिट्टी भराई आदि योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार के खिलाफ 5 अगस्त को हास्पीटल से जुलूस निकालकर पीओ के समक्ष खेग्रामस एवं ममस के बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि मांगों से संबंधित स्मार- पत्र पीओ को सौंपकर मांगों पर यथाशीघ्र कारबाई करने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि सरसौना, बंगरा, माधोपुर दिधरुआ, कोठिया, ताजपुर समेत अन्य पंचायतों में पशुशेड, सड़क, नाला, सोख्ता, मिट्टी कटाई एवं भराई योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार कायम है. वास्तविक लोगों के बजाय बिचौलियां के माध्यम से फर्जी लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. शिकायत करने पर कोई सुनने को तैयार नहीं है. ऐसे में जन गोलबंदी बढ़ाकर खेग्रामस, ममस एवं भाकपा माले आंदोलन के रास्ते मामले को समाधान कराने की रास्ता अख्तियार करेगी.
