बक्सवाहा में तीन दिन के कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.धर्मेंद्र कुमार (पीपल, नीम, तुलसी अभियान) बिहार कर रहे हैं। वह दिनांक 5 अगस्त से छतरपुर पहुंच चुके है इस मुहिम को गति प्रदान करने के लिए उन्होंने स्थानीय जगह का मुआयना किया और उसके बाद गांधी आश्रम छतरपुर के समाजसेवीयो के साथ मिले और आगे की रणनीति के संदर्भ में बात की। दिनांक 7 अगस्त 2021* को कई प्रदेशों से आए पर्यावरण प्रेमी शाम तक छतरपुर में एकत्रभी गए थे और उन्होंने आपस में एक दूसरे के साथ वार्तालाप की और उसके बाद 8 एवं 9 अगस्त 2021 के कार्यक्रम में होने वाले कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा हुई। दिनांक 8 अगस्त 2021* को छतरपुर के स्वयंसेवी संस्था/सामाजिक संगठनो/क्षेत्रीय यूनियन के साथ मिलकर जन-जन तक जागरण/परिचर्चा और "बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान" में पर्यावरण बचाने की मुहिम से जुड़ेंगे । देश के पर्यावरण प्रेमी एक पटल पर आकर सभी को साथ लेकर अलग-अलग जगहों पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।