मोहिउद्दीननगर-थाने क्षेत्र के कुरसाहा नहर में रविवार की शाम डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई.मृतक की पहचान कुरसाहा गांव के स्व.रामवृत राय के पुत्र रामबली राय(75) के रूप में की गई. बताया जाता है कि बुजुर्ग पशुचारे लेकर घर लौट रहे थे,तभी कुरसाहा नहर में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए.जहां खेल रहे बच्चों ने इस घटना की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी.स्थानीय लोगों की सहायता से बुजुर्ग को पानी से बाहर निकाला गया और इलाज के वास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।