निधन पर शोक प्रकट खानपुर प्रखंड के मसीना गावं के निवासी व राजद नेता महादेव महतो के निधन पर राजद नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है l राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने उनके पार्थिव शरीर पर राजद का झंडा व पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की l बाद में 02 मिनट का मौन रख कर शोक प्रकट किया गया l राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक लोकप्रिय समाजसेवी , चर्चित राजद नेता व नोनिया समाज के मानजन के रूप में महादेव जी सदैव याद आते रहेंगे l महादेव महतो के निधन पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चन्देल, प्रांतीय राजद नेता हरेन्द्र कुमार , सोनी सिंह , राजद नेता मोo नौशाद अली अंसारी , अरुण राय, मोo इसहाख, शिवजी महतो , महेश प्रसाद , जानकी महतो , दिनेश प्रसाद , गोविन्द यादव , रामएकबाल महतो , शंकर महतो , रामविलास महतो, बेबी साह, पिंकी राय, राकेश यादव , रवि आनंद, रामकुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू तथा अशोक महतो आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है l
