आज समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत सोमनाहा पंचायत के गोदाम स्कूल के प्रांगण में मिथिला युवा संघ मंडल अध्यक्ष अनुश राज ने माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर महा टीका अभियान में भाग लिये एवं देश हित और समाज हित में ग्रामीण जनता,चाचा,दीदी भईया जी को टिका दिलवाने में मदद की, एवं एनम दीदी LS दीदी आंगनवाड़ी दीदी के रूप में पूरा सहयोग दिए डाटा ऑपरेटर भईया जी के साथ मिलके ऑनलाइन इंट्री किये एवं शांति पूर्वक सभी ने वैक्सीन लिए देश हित समाज हित में वैक्सीन जरूर ले हम और आप सुरक्षित हैं तो हमारा समाज सुरक्षित है,वैक्सीन लेकर हमारे सामाजिक ग्रामीण जनता मालिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं मौके पर मंडल सचिव मिथुन कुमार,मिंटू कुमार, युवा एकता संघ के सदस्य समाज सेवी रविकांत कुमार,कौशल कुमार आदि उपस्थित थे

भाकपा माले के पहल पर समस्तीपुर सदर अस्पताल स्थित बंद पड़े डायलिसिस केंद्र शुक्रवार को चालू हो गया है. इससेसैकड़ों गंभीर मरीज एवं परिजनों ने राहत की सांस लिया है. विदित हो कि इस मामले को लेकर भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी एवं सीएस को आवेदन देकर इसे अविलंब चालू करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दी थी.माले नेता सुरेन्द्र ने बताया इस संबंध में सीएस से दो बार बातचीत भी हुई थी. माले नेता ने इसे संघर्ष की जीत बताते हुए जिलाधिकारी, सिविल सर्जन एवं इस मामले से संबंधित खबर छापने वाले पत्रकारों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापन किया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर विशेष को भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के कृष्णा कंपलेक्स के प्रांगण में कैंप लगाया गया है। जिसमें काफी लोग उत्सुकता दिखा रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहनपुर प्रखंड के दो विद्यालयोंमें अभी भी बाधित हैं पठन-पाठन

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बुधवार को पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण माह के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचर्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने कहा कि अधिकांश बीमारियो का कारण पोषणयुक्त का आहार का नही लेना है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हमें अपने भोजन में दूध, फल, हरी, रेशेदार सब्जियों को शामिल अवश्य करना चाहिए। हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि जिले के गर्भवती महिलाएं, किशोर-किशोरी एवं बच्चों को निर्धारित पोषण आहार के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि गाँव के विकास के लिए यह जरुरी है की हम ईमानदार और शिक्षित प्रतिनिधि का चयन करें। इसके साथ ही अगर वो व्यक्ति जनता के बीच लोकप्रिय हुआ,तो जनता भी अपनी समस्या बेझिझक ही उनसे साझा कर पाएंगे।इसके साथ ही उनके अंदर सेवा भाव हो और कार्यों और जरूरतों को समझने की क्षमता हो। जिससे वह सही समय पर सही निर्णय ले सकें की ग्रामीणों के विकास के लिए किस तरह से पहल की जानी चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अगर हम अपने परिवार और सामाज के साथ ही देश का विकास करना चाहते हैं, तो हमें बेटियों को शिक्षित करना होगा

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2021 का कार्यक्रम आयोजन किया गया समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत में युवा शक्ति क्लब मालीनगर के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह पर बच्चों को मेरी स्वास्थ्य किताब दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के उपाध्यक्ष अंकित कुमार ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज ने किया। क्लब के अध्यक्ष राजकुमार के द्वारा बच्चों को किताब देकर जागरूक किया गया। बच्चों के बीच कुपोषण मुक्त भारत की कल्पना की गई और कुपोषण से बचने के तरीकों को बताया गया। ज्ञात हो कि भारत के प्रधानमंत्री ने सुपोषित भारत के दृष्टिकोण को रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 30 सितंबर तक चौथा राष्ट्रीय पोषण में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ साथ आंगनवाड़ी केंद्र विद्यालय पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक भूमि में उपलब्ध स्थानों पर पोषण वाटिका के रूप में पौधारोपण किया जाएगा। मौके पर चंदन कुमार ,भोला कुमार ,संजीत कुमार,निरज,अनमोल ,सुनिल,सोनम अंजलि आरती प्रीति आदि उपस्थित थे

वर्ष 2009 में रोसड़ा में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार के पत्रकार विकास रंजन की निर्मम हत्याकांड मामले में रोसड़ा न्यायालय ने बड़कू यादव, बबलू सिंह एवं स्व्यंवर यादव समेत 14 को दोषी करार दिया है। रोसड़ा न्यायालय के एडीजे प्रथम ने फैसला सुनाया है। कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं सजा के बिंदु पर 22 सितंबर को सुनवाई होगी जिसपर सभी की नजरें टिकी है।

समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड में जिनके ऊपर अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वे मरीजों की पर्ची काटते हैं यह काम स्थानीय सीएससी में सिक्योरिटी गार्ड करते हैं लेकिन इससे अस्पताल प्रशासन बेखबर हैं गौरतलब की है कि अब ओपीडी में पर्ची काउंटर संभालने की जिम्मेदारी डाटा एंट्री ऑपरेटर की होती है परंतु इनके छुट्टी में जाने की अथवा काउंटर पर इनके मौजूद नहीं रहने के कारण ऐसी स्थिति देखने को मिलती है बताया जाता है कि सियासी तक अधिकांश गरीब तब खेलते समय समय पर नहीं करते हैं की वजह से उन्हें समय पर भी नहीं होता डाटा एंट्री ऑपरेटर बताते हैं कि सीएससी में मेरी अनुपस्थिति में गार्ड साहब ही पड़ते हैं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर प्रतिवेदन की जाएगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।