भाकपा माले के पहल पर समस्तीपुर सदर अस्पताल स्थित बंद पड़े डायलिसिस केंद्र शुक्रवार को चालू हो गया है. इससेसैकड़ों गंभीर मरीज एवं परिजनों ने राहत की सांस लिया है. विदित हो कि इस मामले को लेकर भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिलाधिकारी एवं सीएस को आवेदन देकर इसे अविलंब चालू करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दी थी.माले नेता सुरेन्द्र ने बताया इस संबंध में सीएस से दो बार बातचीत भी हुई थी. माले नेता ने इसे संघर्ष की जीत बताते हुए जिलाधिकारी, सिविल सर्जन एवं इस मामले से संबंधित खबर छापने वाले पत्रकारों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापन किया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
