मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा किया था कि जिले के प्रभारी मंत्री जिले के बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देंगे लेकिन इस पर पहल करने के बजाय मंत्री महोदय सर्किट हाउस में बैठक एवं व्यान जारी कर जन भावना के साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश को इतिश्री कर रहे हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्क्रमित में विद्यालय नारायणपुर डढ़िया में हिंदी दिवस के मद्देनजर हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व और संचालन मोनिका सिन्हा ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री पवन कुमार यादव ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा कार्य राजभाषा हिंदी में करें ।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक्टू जिला अध्यक्ष सह भाकपा माले के सदस्य का० उमेश तिवारी का हृदय गति रूकने से असामयिक निधन समस्तीपुर जिला के उनके पैत्रिक गांव दुधपूरा में मंगलवार को हो गई. इससे चहुंओर शोक की लहर फैल गई. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाजान के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहीउद्दीननगर में 18 बोतल के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर।रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर द्वारा रविवार 18 सितंबर को सुबह 11 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर डढ़िया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के सचिव सौरभ झा एवं अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर मे बाल रोग विशेषज्ञ,हड्डी रोग विशेषज्ञ,एवं जेनरल फिजिशियन द्वारा रोगियों की जांच कर उन्हे दवा दी जायेगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में 14 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरी कॉम युवती मंडल बरगामा के द्वारा मालीनगर पंचायत में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज़ ने किया कार्यक्रम अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निशि कुमारी ने की ने किया निबंध प्रतियोगिता में लगभग यूवती और महिलाओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान रानी कुमारी द्वितीय स्थान मीनू कुमारी तृतीय स्थान अंशु कुमारी ने प्राप्त किया भाग लेने वाले सभी प्रतियोगीयों को कलम और काफी देकर पुरस्कृत किया गया। भाग लेने वाले प्रतियोगियों में रुपा कुमारी,सिमा कुमारी,अंजली कुमारी,नेहा कुमारी,पायल कुमारी, किरन देवी,रिना देवी, अंजली कुमारी , चाँदनी कुमारी, शालिनी कुमारी,आराधना कुमारी, पुजा कुमारी, उषा कुमारी ,काजल कुमारी , सुपिरिया कुमारी, मीनू कुमारी, गणिता कुमारी, शवेता कुमारी,शवाती कुमारी, अंशु कुमारी, किरन देवी, सरीता देवी, रानी देवी आदि उपस्थित थे

जिला अंतर्गत सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं को पुस्तक क्रय के लिए पुस्तक क्रय मेला का आयोजन किया जाना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड साधन सेवी और सभी प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को इसके लिए आदेश जारी किया है। मेला 13 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा।शैक्षणिक सत्र 2021-22 में किताबों की खरीद के लिए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी छात्रों को राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मालूम हो कि दी गई राशि से किताबों की खरीदारी करने के बाद बची हुई राशि से लेखन सामग्री भी विद्यार्थी खरीद सकेंगे। विद्यार्थियों की ओर से खरीदारी किए जाने के लिए किताबों की उपलब्धता बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम की ओर से अपने अधिकृत मुद्रकों के माध्यम से सीआरसी व बीआरसी पर पुस्तक क्रय मेला लगाया जाएगा। मेले में विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों की ओर से सीआरसी या बीआरसी पर जाकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किताबों की खरीदारी करनी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी, पटना की ओर से आयोजित रेड रिबन क्विज 2021 के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर से बीए के छात्र ऋषव कुमार ठाकुर और काजल कुमारी ने जगह बनायी है। जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो रमेश यादव ने बताया कि कॉलेज से 18 छात्र-छात्राओं ने एलिमिनेशन राउंड में भाग लिया था।100 अंकों की ऑनलाइन प्रतियोगिता में दोनों को 84 अंक प्राप्त हुए। ये दोनों 21 सितम्बर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगें। ध्यातव्य है कि पिछले वर्ष इस महाविद्यालय से अजय कुमार एवं दिग्विजय कुमार को जिला स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। प्रधानाचार्य प्रो.रमेश यादव, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.लक्ष्मण यादव, प्रो. रामागर प्रसाद, डॉ संतोष कुमार, प्रो दिनेश प्रसाद, डॉ सूर्यप्रताप, डॉ संजीत लाल, डॉ उदय कुमार, डॉ अनिल कुमार कर्ण, डॉ प्रियुत्तमा,शडॉ अफशां बानो, प्रो स्वाति राय आदि ने बधाई दी है।

ग्रामीण विकास विभाग सह समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार द्वारा समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों यथा महिषी बांध वार्ड नंबर 09, रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ राहत शरण स्थलों का भ्रमण किया गया। बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर मंत्री ने वास्तु-स्थिति का जायजा लिया। शरण स्थल पर मेडिकल कैंप एवं कॉविड कैंप का उन्होंने सराहना की।विद्यापति नगर प्रखंड के शेरपुर ढेपुरा स्थित हाई स्कूल में आवासित बाढ़ आपदा से प्रभावितों से बातचीत के क्रम में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शरण स्थल के लोगों द्वारा बताया गया कि प्रशासन द्वारा संचालित कम्युनिटी कीचेन के द्वारा ससमय भोजन उपलब्ध कराया जाता है और शरण स्थल में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों के लिए शरण स्थल के साथ कम्युनिटी किचन, पेय जल, शौचालय की व्यवस्थाओं को देखा गया जिसकी मंत्री ने काफी सराहना की।भ्रमण कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के साथ अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायरंजन, अंचल अधिकारी विद्यापति नगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विद्यापति नगर एवं जदयू के प्रखंड व क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।