बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हर साल 14 सितंबर को देश में ‘हिंदी दिवस’ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य अपनी भाषा को प्राथमिकता देना और उसका विकास करना है। इस दिन जहां स्कूलों में हिंदी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। हिंदी दिवस के अवसर पर एकता युवा मंडल सैदपुर (NYKS) के तत्वाधान में ग्रामीण छात्र-छात्राओं के बीच हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक सलाहकार प्रदीप कुमार नें किया। निबंध प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार अंकुश और सचिन , द्वितीय पुरस्कार संध्या तृतीय पुरस्कार दीपक, प्रिंस तथा मंजू को प्राप्त हुआ। भाग लेने वाले सभी प्रतियोगीयों को कलम और काफी देकर पुरस्कृत किया गया। भाग लेने वाले प्रतियोगियों में शिवम,सुमंत, राकेश, नितेश, दीपक, सोनम, सोनू, अनीशा, विशाल आदि शामिल है।

विभुतिपुर, समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर कांड संख्या 159/17 के वारंटी बोरिया के लाल बाबू सिंह पिता श्याम को विभूतिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । वहीं दूसरी ओर विभूतिपुर कांड संख्या 300/18 आर्म्स एक्ट के आरोपी बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना अंतर्गत सुकरौली निवासी शंकर महतो के पुत्र विनोद कुमार उर्फ कारी को विभूतिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । उक्त जानकारी विभुतिपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने दी ।

आटो- टोटो, दोपहिया- चारपहिया वाहन सड़क किनारे पार्किंग करने से बढ़ते दुर्घटना को लेकर भाकपा माले आंदोलन करेगी. मंगलवार को मवेशी अस्पताल के पास भाकपा माले के स्थानीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

14 सितंबर को देश में ‘हिंदी दिवस’ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य अपनी भाषा को प्राथमिकता देना और उसका विकास करना है। इस दिन जहां स्कूलों में हिंदी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर आभरब्रीज बनाने, माधुरीचौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर एवं केबल स्थान से कर्पूरीग्राम नई रेल लाईन परियोजना को मंजूरी देकर कार्य शुरू कराने समेत अन्य मांगों को लेकर 20 अक्टूबर को डीआरएम के समक्ष एक दिवसीय धरना देने एवं छठ के बाद अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने का निर्णय रविवार को देर शाम शहर के माधुरीचौक पर संपन्न रेल विकास एवं विस्तार मंच की एक दिवसीय बैठक में लिया गया .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बाढ़-जल जमाव के सभी पीड़ितों समेत बाग-बगीचे बर्बादी का मुआवजा देने, किसानों का केसीसी लोन एवं मालगुजारी माफ करने, खाद का खुदरा बिक्री पर लगे रोक हटाने, गैर मानक जैविक खाद किसानों को देने पर रोक लगाने समेत किसानहित के अन्य मांगों को लेकर समाहरणालय पर किसान- मजदरों ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और ब्रेड फोर द वर्ल्ड, जर्मनी के संयुक्त तत्वावधान में समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरी गाँव के रविदास टोला में ग्राम विकास समिति की बैठक सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बिहार अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें जिले के उजियारपुर प्रखंड की बेटी का बिहार महिला अंडर -19 क्रिकेट टीम में चयन कर लिया गया है। इनके चुने जाने पर लोगों ने बधाई दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यूनिसेफ टीम बिहार के द्वारा सकरा प्रखण्ड अन्तर्गत गन्नीपुर बेझा व चंदनपटटी ग्राम पंचायत में भ्रमण । यूनिसेफ टीम बिहार के द्वारा आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के कार्यक्षेत्र में कोरोना से बचाव एवं बाढ पूर्व तैयारी हेतु चल रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी हेतु सकरा प्रखण्ड के गन्नीपुर बेझा ग्राम पंचायत के पुस्तकालय भवन में मुखिया जी के अध्यक्षता में एक बैठक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर।बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।माह सितंबर से दिसंबर 2021 तक यह प्रक्रिया 11 चरणों में पूरी होगी।सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं की इस विशिष्ट भूमिका को लेकर वर्तमान समय में गंभीर चर्चा,उचित निर्णय तथा सार्थक प्रयास की आवश्यकता है .इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए चेतना समाजिक संस्था के तत्वावधान में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई है। विषय प्रवेश कराते हुए चेतना समाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि सह-जीवन,सह-अस्तित्व,पूर्ण समाजस्य एवं सहमति को बनाए और बचाये रखने की जवाबदेही हजारों वर्षों से पंचायत की है।अच्छे एवं सच्चे पंचायत प्रतिनिधियों के चुने जाने के लिए ग्राम सभा के सदस्यों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।इस अभियान के तहत सर्वप्रथम जिला एवं राज्य स्तर पर गैर-सरकारी संगठनों के साथ कार्यशाला एवं मीडिया कार्यशाला आयोजित कर पंचायत के मुद्दों पर मीडियाकर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के बिच जन वकालत करने के साथ-साथ चुनाव-चिन्हो की जानकारी एवं शत-प्रतिशत वैध मतदान के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।