समस्तीपुर।बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।माह सितंबर से दिसंबर 2021 तक यह प्रक्रिया 11 चरणों में पूरी होगी।सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं की इस विशिष्ट भूमिका को लेकर वर्तमान समय में गंभीर चर्चा,उचित निर्णय तथा सार्थक प्रयास की आवश्यकता है .इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए चेतना समाजिक संस्था के तत्वावधान में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई है। विषय प्रवेश कराते हुए चेतना समाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि सह-जीवन,सह-अस्तित्व,पूर्ण समाजस्य एवं सहमति को बनाए और बचाये रखने की जवाबदेही हजारों वर्षों से पंचायत की है।अच्छे एवं सच्चे पंचायत प्रतिनिधियों के चुने जाने के लिए ग्राम सभा के सदस्यों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।इस अभियान के तहत सर्वप्रथम जिला एवं राज्य स्तर पर गैर-सरकारी संगठनों के साथ कार्यशाला एवं मीडिया कार्यशाला आयोजित कर पंचायत के मुद्दों पर मीडियाकर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के बिच जन वकालत करने के साथ-साथ चुनाव-चिन्हो की जानकारी एवं शत-प्रतिशत वैध मतदान के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।