वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बुधवार को पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण माह के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचर्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने कहा कि अधिकांश बीमारियो का कारण पोषणयुक्त का आहार का नही लेना है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हमें अपने भोजन में दूध, फल, हरी, रेशेदार सब्जियों को शामिल अवश्य करना चाहिए। हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि जिले के गर्भवती महिलाएं, किशोर-किशोरी एवं बच्चों को निर्धारित पोषण आहार के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
