नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2021 का कार्यक्रम आयोजन किया गया समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत में युवा शक्ति क्लब मालीनगर के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह पर बच्चों को मेरी स्वास्थ्य किताब दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के उपाध्यक्ष अंकित कुमार ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज ने किया। क्लब के अध्यक्ष राजकुमार के द्वारा बच्चों को किताब देकर जागरूक किया गया। बच्चों के बीच कुपोषण मुक्त भारत की कल्पना की गई और कुपोषण से बचने के तरीकों को बताया गया। ज्ञात हो कि भारत के प्रधानमंत्री ने सुपोषित भारत के दृष्टिकोण को रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 30 सितंबर तक चौथा राष्ट्रीय पोषण में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ साथ आंगनवाड़ी केंद्र विद्यालय पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक भूमि में उपलब्ध स्थानों पर पोषण वाटिका के रूप में पौधारोपण किया जाएगा। मौके पर चंदन कुमार ,भोला कुमार ,संजीत कुमार,निरज,अनमोल ,सुनिल,सोनम अंजलि आरती प्रीति आदि उपस्थित थे
