समस्तीपुर जिला परिषद क्षेत्र संख्या - 08 से मंजू देवी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, शिक्षाविद अजित शर्मा , पैक्स अध्यक्ष लालबाबू सिंह , समाजसेवी रामदेव महतो , पूर्व मुखिया मुखीलाल सिंह , जिला राजद महासचिव सुंदेश्वर राय, युवा राजद के प्रदेश महासचिव मोo नुरूजोहा कमाल आफो, मोo फैयाज, राकेश कुशवाहा , ज्योतिष महतो , एस.के.कुशवाहा , रंजीत कुमार रम्भू , मनोज कुमार राय, रंजीत कुशवाहा , राहुल कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंजू देवी को बधाई दिया है l जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी ने कहा कि मंजू जी का हर पल जिला परिषद क्षेत्र संख्या -08 को सुन्दर बनाने को समर्पित है l उन्होंने कहा कि मंजू जी ने जनता की बहन व बेटी बनकर सदैव क्षेत्र का विकास किया है , कर रही हैं और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपने जो जिम्मवारी इन्हे सौंपी है उसे ये पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पूरा कर रही है।
कल शुक्रवार को राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन सरायरंजन प्रखंड के मुसरीघरारी , बखरी सहित कई जगहों पर विश्वकर्मा पूजा समारोहों में शामिल हुए तथा पूजा पंडालों , सांस्कृतिक कार्यक्रमों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का उद्घाटन फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया l मौके पर राजद कार्यकर्ताओ ने विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर का स्वागत माला, पाग, चादर व मोमेंटो से किया l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि देश में पर्व व त्यौहारे सामाजिक समानता, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता तथा विभिन्नता में एकता का साक्षात प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति के लिए केवल मन का निर्मल होना आवश्यक है। मानव मात्र का एक ही परम लक्ष्य होना चाहिए की सबो से प्रेम करना तथा मानवता का सन्देश देकर समाज में शांति, सद्भाव व कौमी एकता को कायम रखना l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद के प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार , सोनी सिंह , जिला राजद सचिव राकेश कुमार यादव , राजद नेता रवि आनंद , युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मोo राजा, शिक्षक मोo खुर्शीद आलम , मोo जमील अख्तर , राजद नेता जयलाल राय, ज्योतिष महतो , मोo मंसूर, मोo एज्जा, मोo अकरम, रंजीत कुमार रम्भू आदि मौजूद थे l
समस्तीपुर जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या - 12 से प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार ने आज शनिवार को केवस निजामत तथा छतौना पंचायत में जनसम्पर्क अभियान चलाया व जनता जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त किया l उन्होंने कहा कि नेता बन कर नहीं बल्कि बेटा बन कर क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना प्राथमिकता है l वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता का अपार प्यार व जन समर्थन उन्हें मिल रहा है l उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता -जनार्दन जो जिम्मवारी मुझे सौपेंगे उसे मैं पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पूरा करूँगा । मौके पर समाजसेवी नीरज भारद्वाज, मायाशंकर सिंह , मनोज कुमार , अरविन्द कुमार , रूहुल्लाह खान गुड्डू , धर्मेन्द्र कुमार , सोनू सिंह , राजेश कुमार दास, मनोज कुमार राय, राकेश कुशवाहा , अरुण कुशवाहा , जितेन्द्र उर्फ जित्तू कुशवाहा , संतोष कुशवाहा , मुकेश कुशवाहा , रंजीत कुमार रम्भू , मोo सलीम, सुनील पासवान आदि मौजूद थे l
आयोजित जनता दरबार में 5 मामलों की हुई सुनवाई फोटो-सुनवाई करते हुए अंचलाधिकारी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे हेतु शनिवार को अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में 5 मामलों की सुनवाई हुई। इस बाबत बताते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि पक्ष एवं विपक्ष के आपसी सहमति एवं साक्षों के आधार पर तीन मामलों का निपटारा किया गया शेष मामलों से संबंधित लोगों को दस्तावेजों को ऊपसस्थापित करने हेतु अगली तारीख दी गई। मौके पर अंचल कर्मी दानिश खान, पुलिसकर्मी सुरेश पटेल आदि लोग मौजूद थे।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने सियाराम पोद्दार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी उनका चाय नास्ता का दूकान है।ये दुकान पाँच छह साल से है। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद था। परिवार के आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए पोती की शादी के लिए जमा रखी गई फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़कर घर का खर्चा चलाया पूरी जानकारी सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
` नई दिल्ली:: अप्पन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आरके राय ने कहा है कि आज संपूर्ण भारत 71 साल पीछे जाने की स्थिति में आ गया है. उन्होंने एक कहावत कहते हुए कहा कि पुराने जमाने में बाप दादों का कहना था कि बेटा सपूत होता है , तो गांव से लेकर देश तक का प्रतिष्ठा आकाश छूता है । अगर बेटा कपूत हो जाता है , तब बाप दादा का बनाया हुआ संपत्ति बेचने का सिलसिला शुरू कर देता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश 71 साल पीछे जाने के लिए गमगीन है । वहीं देश के लुटेरा जश्न मना रहे हैं.
*पर्यावरण सांसद की उपाधि से अलंकृत हुए जितेंद्र* मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित गाँधी भवन के सभागार में पर्यावरण बचाओ आंदोलन समिति द्वारा आहुत "राष्ट्रीय पर्यावरण संसद" में पधारे मुख्य अतिथि - नर्मदा बचाओ आंदोलन की जननी और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद सुश्री मेधा पाटेकर, असम निवासी फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया पद्मश्री जादव पायेंग, मध्य प्रदेश के पद्मश्री बाबुलाल दहिया और आयोजन मंडल के अध्यक्ष शरद सिंह कुमरे द्वारा हस्तारक्षित "पर्यावरण सांसद" की उपाधि का प्रमाण पत्र सैकड़ों गणमान्य पर्यावरणविद की उपस्तिथि में सम्पूर्ण भारतवर्ष से आये कुल 114 पर्यावरण योद्धाओं के बीच बिहार के समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के केशोनारायणपुर निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी और बीमा अभिकर्ता जितेंद्र कुमार को प्रदान कर सम्मानित किया गया । बताते चलें कि बिहार से कुल 8 लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था जिसमे समस्तीपुर जिले से 3 लोग थे । सभी को पर्यावरण सांसद के रूप में दायित्व देते हुए मेधा पाटेकर ने कहा कि सभी सांसदों को अपने अपने क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी दी जा रही है । ये संसद निरंतर सभी सांसदों के क्रियाकलापों का अध्ययन करेगी और समीक्षा करेगी । और फिर उन्हें हर वर्ष एक से तीन सर्वश्रेष्ठ सांसद को पुरष्कृत किया जाएगा । समस्तीपुर जिला सर्वश्रेष्ठ रहेगा, इस बात की वचनबद्धता जितेंद्र कुमार और राजेश कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से किया । बिहार से गये आठ सदस्यीय टीम के द्वारा अपने बिहार की मिट्टी से ले जाए गए पीपल और अन्य पाँच पौधे मुख्य अतिथियों को भेंट किया और वहाँ वृक्षारोपण भी किया गया । बिहार से एक साथ गए सात सदस्यीय टीम पटना से उज्जैन, भोपाल, साँची स्तूप, विदिशा, और अन्य विभिन्न जगहों पर लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाते रहे । भोपाल के उपरांत दिल्ली में आहुत राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण फोरम के गठन और क्रियान्वयन में भाग लिया । और वहाँ भी तीन जगह सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ । आज प्रातः उनके आगमन पर द एलिट सोसाइटी और ग्रामीण मित्रगण सहित समस्तीपुर जिला स्वयंसेवी संगठन के सचिव संजय कुमार बब्लू, अध्यक्ष राजीव गौतम, अमृता कुमारी, रौटरी क्लब के अध्यक्ष केशव जी, प्रसिद्ध कलाकार कुन्दन रॉय, समाजसेवी निधि सिंह राजपूत, अमित वर्मा सहित ताजपुर, पटोरी, मोरवा के अनेक गणमान्य लोग, एल आई सी के अधिकारीगण, अभिकर्ताओं ने जितेंद्र कुमार के इस बेमिशाल उपलब्धि पर बधाई दिया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया ।
भासिंगपुर में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन फोटो-केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए भाजपा के कार्यकर्ता प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के महम्मदी पुर पंचायत अंतर्गत भासिंगपुर में भाजपा मंडल दक्षिणी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए रंग अबीर से सराबोर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस मनाया, इस अवसर पर भाजपा दक्षिणी मंडल के मंडल संयोजक डॉक्टर संभू राय ने प्रधानमंत्री को कोरोना महामारी के इस दौर में देश को सुचारू रूप से चलाने हेतु सराहना करते हुए कहा कि वह भारत माता के वीर सपूत हैं जिन्होंने जम्मू एवं कश्मीर को 70 साल के धारा 370 को खत्म करते हुए गुलामी से वास्तविक रूप से आजाद करवाया एवं भारत के जन-जन की आस्था का प्रतीक श्री राम जन्मभूमि पर सारी कानूनी प्रक्रियाओं को पालन करते हुए राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया । उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल को देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मौके पर भाजपा के सुनील मिश्रा, रत्नेश कुमार, पासवान कोलन पासवान गब्बर सिंह बंधु शाह ,उमेश राय आदि लोग मौजूद थे।
प्रखंड में लगाए गए 28 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से शुक्रवार को 5000 लोगों का वैक्सीनेशन सुपर मेगा कोरोना टीकाकरण कैंप के द्वारा किया गया। इस बाबत बताते हुए प्रखंड मूल्यांकन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के 28 जगहों पर टीकाकरण केंद्र के निर्माण के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार के द्वारा गुरुवार को वेरी फायर ओं की बैठक करके स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि टीकाकरण की शुरुआत समय से हो एवं निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से सत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए 5000 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस सुपर मेगा कोरोना टीकाकरण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश एवं बीसीएम सुमन कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक धीरेंद्र कुमार सिंह,प्रखंड लेखापाल रामकुमार आदि लोगों की सक्रियता देखी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के रेफरल अस्पताल सकरा से जागरुकता रथ को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मसीह उद्दीन व स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार सिंह एवं आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत के सकरा इकाई से जितेंद्र कुमार एवं रणबीर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रथ को रवाना किए! इस अवसर चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कल होने वाले कोविड महा अभियान मे लोगों को जागरूक कर टीकाकरण स्थल तक लाया जाएगा रथ के माध्यम से कुछ लोगों मे टीका के प्रति हिचकिचाहट को दूर किया जाएगा ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया जाए! वही संस्था से कार्यक्रम विशेषज्ञ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि लोगों को व्यवहार परिर्वतन लाने के जागरुकता ही मात्रा एक उपाय है इस लिए लोगों को चाहिए कि मास्क सफ़ाई दूरी धुलाई को अपनाए इसके साथ ही अपने बच्चों कोविड के उपयुक्त व्यवहार के अनुरूप तैयार कर विद्यालय भेजे! विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
