कल शुक्रवार को राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन सरायरंजन प्रखंड के मुसरीघरारी , बखरी सहित कई जगहों पर विश्वकर्मा पूजा समारोहों में शामिल हुए तथा पूजा पंडालों , सांस्कृतिक कार्यक्रमों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का उद्घाटन फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया l मौके पर राजद कार्यकर्ताओ ने विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर का स्वागत माला, पाग, चादर व मोमेंटो से किया l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि देश में पर्व व त्यौहारे सामाजिक समानता, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता तथा विभिन्नता में एकता का साक्षात प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति के लिए केवल मन का निर्मल होना आवश्यक है। मानव मात्र का एक ही परम लक्ष्य होना चाहिए की सबो से प्रेम करना तथा मानवता का सन्देश देकर समाज में शांति, सद्भाव व कौमी एकता को कायम रखना l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद के प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार , सोनी सिंह , जिला राजद सचिव राकेश कुमार यादव , राजद नेता रवि आनंद , युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मोo राजा, शिक्षक मोo खुर्शीद आलम , मोo ￰जमील अख्तर , राजद नेता जयलाल राय, ज्योतिष महतो , मोo मंसूर, मोo एज्जा, मोo ￰अकरम, रंजीत कुमार रम्भू आदि मौजूद थे l