बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से मोबाइल वाणी संवाददाता ने आशा देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि दो साल से लॉकडाउन के कारण आँगनबाड़ी केंद्र बंद है। वो आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाना चाहते हैं पर अभी बंद है। बच्चे कोरोनाकाल में घर में रह कर बिगड़ गए हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से मोबाइल वाणी संवाददाता ने नीलू देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि आंगनबाड़ी केंद्र दो साल से बंद है पर बच्चों को सिर्फ खिचड़ी मिलती है। लॉकडाउन में वो बच्चो को आंगनबाड़ी केंद्र भेजना चाहती है पर आँगनबाड़ी केंद्र बंद है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल पुलिस ने बीते शुक्रवार की देर रात सुख विभूतिपुर थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इस संबंध में रविवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय पर प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सही आर अख्तर ने बताया कि धराए अब आरोपियों में थाना क्षेत्र के कोदरिया निवासी शिव नारायण महतो का पुत्र मनीष कुमार सिंह निवासी बिहारी ठाकुर का पुत्र दिलीप ठाकुर घाट के पंचवटी चौक निवासी रामलाल सिंह का पुत्र राम ललित सिंह तथा शिवनाथ पुर निवासी राम सिंह का पुत्र कुमार शामिल है वहीं पुलिस की पकड़ से बाहर है इसकी गिरफ्तारी के लिए की जा रही है बताया कि घटना की जानकारी मिलते हैं गिरफ्तारी को पुलिस कप्तान के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया अपराधियों को गिरफ्तार किया पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी करते हुए अन्य साथियों को नाम ही बताया उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया साथियों को गिरफ्तार हो गए किए हैं किए जाने का भी मिला है आरोपियों ने बताया कि ललित ने बनाया था पार्ट वन का छात्र है ललित के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों इतिहास पूर्व में भी तीन मामले में चोरी के मामले में शामिल है ने बताया कि आवेदन पर पांच आरोपियों के विरुद्ध महिला थाना समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी हिरासत में भेज दिया गया है।
विभूतिपुर(समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के तेलशर चौर से विभूतिपर पुलिस ने गुप्त सूचनाआधार पर छापामारी कर 66 कार्टून शराब बरामद किया है। जानकारी देते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष राजीव लाल पंडित ने बताया कि विभूतिपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दल बल के साथ पुलिस तेलशर चौर से छापामारी कर 66 कार्टून 1547 बोतल 586.85 लीटर शराब बरामद हैं। वहीं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभूतिपुर(समस्तीपुर)जनता दल यूनाइटेड प्रखंड कमिटियों की बैठक अशोक पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार जी के कामों को खासकर पंचायती व्यवस्था के संबंध में विशेष रूप से चर्चा करते हुए चुनाव में जनता के बीच जाने का आवाहन किया। साथ साथ माननीय श्री राम बालक सिंह जी की पत्नी एवं पार्टी के सक्रिय सदस्य श्रीमती आशा रानी जी को विधानसभा के संयोजक के पद पर काम करने की जवाबदेही दी गई। जिसे आशा रानी ने स्वीकार करते हुए पार्टी के साथियों के दुख सुख में साथ चलने की शपथ ली। उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में सत्यनारायण राय, नरेश प्रभाकर, डॉक्टर रामाशीष सिंह, रामचंद्र महतो, तरुण कुमार सिंह, चांदनी कुमारी, प्रीती देवी, अवधेश राय, पंकज झा, रमेश चौधरी, संजीत महतो, अशोक झा, शंभू सिंह, श्यामनंदन आर्य, राम मदन सिंह, विनोद भगत, उमेश झा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा प्रवासी मजदूर धर्मपुर बांध साइड निवासी रीना देवी और बसंती कुमारी बूढ़ी गंडक का पानी बढ़ जाने के कारण परिवार समेत बांध पर बसेरा कर रहे हैं, पिछले 1 सप्ताह से यह लोग भूखे प्यासे अपने परिवार के लिए इधर-उधर भटक के एक समय खाने के लिए तरस रही, जैसे ही पता चला बिहार एनजीओ संघ सचिव सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र सचिव संजय कुमार 'बबलू' ने तुरंत दोनों महिला को आस वेलफेयर सोसाइटी के ऑफिस पर भेजा| दोनों महिला को एक सप्ताह का राशन सामग्री बच्चों को पढ़ने के लिए कॉपी,किताब साड़ी इत्यादि संस्था के सचिव मनीष कुमार द्वारा प्रदान किया गया| संगठन के सचिव मनीष कुमार ने बताया हमारी संस्था को कहीं से कोई सरकारी राशि प्राप्त नहीं है फिर भी हमारा प्रयास रहता है जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके गरीबों की मदद की जा सके इस क्रम में कई बार बीमार लोगों को रक्त भी उपलब्ध कराया गया है गरीब लोगों के लिए ₹5 में भरपेट रसोई की भी व्यवस्था संस्था के द्वारा की गई है|विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज मिथिला कला विकास समिति के तत्वाधान में गूंज नई दिल्ली के सहयोग से चलाया जा रहा कार्यक्रम बाढ़ राहत कार्यक्रम का बिस्फी प्रखंड के जगवन पंचायत में अभी तक 1400 सौ परिवारों को राहत सामग्री दिया गया यह कार्यक्रम गूंज नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है संस्था के सचिव मनोज कुमार झा ने बताया यह कार्यक्रम लगभग 2 महीनों से चल रहा है जब से बाढ़ का पानी गांव में घुसा है तब से लगातार संस्था कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी हर इंसान को भोजन मिलना बहुत जरूरी है जब तक भोजन नहीं मिलेगा वह स्वस्थ नहीं रहेगा यदि वह स्वस्थ नहीं रहेगा तो स्वस्थ समाज का निर्माण नहीं कर सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटियों की शिक्षा पर ग्रामीण दीदी खुशी कुमारी से साक्षात्कार किया गया । खुशी दीदी ने बताया की उनकी शिक्षा नौ काक्षा तक ही पूर्ण हो पाया। क्योकी उनके माता पिता के पास पैसे के न होने से शिक्षा संपूर्ण नहीं हो पाई। उन्होन बताया की वाह भी अपने बेटे और बेटियों को ऊंची शिक्षा देगी। जब तक वह पढ़ना चाहे वह उतना शिक्षित करवायेगी ।
धूमधाम से जन्मदिन मनाने का ईरादा था लेकिन पैसे के आभाव में गोबर का केक काटना पड़ा- सुनील* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन समस्तीपुर के बेरोजगार युवाओं ने नायाब तरीके से मनाया. बेरोजगार युवा शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास शुक्रवार को देर शाम जुटकर गोबर का केक काटकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके लंबी उम्र की कामना की. केक के चारों ओर लगे मोमबत्ती के प्रकाश में तालियों की गर्गराहट के बीच "हैप्पी बर्थडे टू मोदीजी" का गीत गाकर "फिल गुड" के माहौल में बर्थडे सिलिब्रेट कर मोदी के तस्वीर को केक खिलाया. इसे देखने के लिए बगल से गुजर रहे राहगीरों की भीड़- सी लग गई. इस बाबत मौके पर आइसा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि देश के तमाम संसाधन को निजी हाथों से बेचकर मोदी सरकार ने रोजगार का रास्ता बंद कर दिया गया. आज बेरोजगार को नाला से गैस निकालने, हंस के तैरने से आक्सीजन बनने, पकौड़े बेचने की नसीहत भाजपा नेता देने लगे है. कालाधन लाने का वादा करने वाले पार्टी भाजपा के नेता आज अकूत संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं. महंगाई इस कदर बढ़ा दी गई कि आम आदमी को दो जून की रोटी मिलना मुश्किल हो रहा है. इंजिनियरिंग, मेडिकल, पोलिटेक्निक, आईआईएम, एमबीए आदि करके युवा भटक रहे हैं. उन्होंने कहा कि वेलोग बड़े धूमधाम से मोदीजी का जन्मदिन मनाना चाहते थे लेकिन बेरोजगार के कारण पैसे के आभाव में गोबर का केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाना पड़ा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
वैशाली जिला की बेटी प्रिया को समस्तीपुर के पटोरी में कोचिंग जाने के क्रम में बहसी दरिंदे ने रेप कर हत्या कर दिया. चार दिन बीतने को है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है. इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को आइसा, इनौस, ऐपवा एवं इंसाफ मंच के बैनर तले शहर के स्टेडियम गोलंबर से अपने-अपने हाथों में "जस्टिस फार प्रिया" का कार्डबोर्ड लेकर कैंडिल मार्च निकाला जो मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आभरब्रीज चौराहा स्थित अंबेडकर स्थल पर पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया. सभा के शुरू में दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि मृतिका को दी गई. सभा की अध्यक्षता आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने की तथा इंसाफ मंच के डा० खुर्शीद खैर, नौशाद आलम, ऐपवा के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, सचिव प्रमिला राय, आइसा के प्रिति कुमारी, मनीषा कुमारी, मनीष कुमार, सोनू कुशवंशी, अभिषेक कुमार, आशीष देव, बंदना कुमारी, मो० फरमान, इनौस जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, माले के मनोज शर्मा, मो० सगीर, अशोक राय, उपेंद्र राय, नूतन कुमारी, जानबी कुमारी, शिक्षक जीतेंद्र कुमार, रेलकर्मी एस० के० निराला समेत अन्य दर्जनों वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
