धूमधाम से जन्मदिन मनाने का ईरादा था लेकिन पैसे के आभाव में गोबर का केक काटना पड़ा- सुनील* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन समस्तीपुर के बेरोजगार युवाओं ने नायाब तरीके से मनाया. बेरोजगार युवा शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास शुक्रवार को देर शाम जुटकर गोबर का केक काटकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके लंबी उम्र की कामना की. केक के चारों ओर लगे मोमबत्ती के प्रकाश में तालियों की गर्गराहट के बीच "हैप्पी बर्थडे टू मोदीजी" का गीत गाकर "फिल गुड" के माहौल में बर्थडे सिलिब्रेट कर मोदी के तस्वीर को केक खिलाया. इसे देखने के लिए बगल से गुजर रहे राहगीरों की भीड़- सी लग गई. इस बाबत मौके पर आइसा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि देश के तमाम संसाधन को निजी हाथों से बेचकर मोदी सरकार ने रोजगार का रास्ता बंद कर दिया गया. आज बेरोजगार को नाला से गैस निकालने, हंस के तैरने से आक्सीजन बनने, पकौड़े बेचने की नसीहत भाजपा नेता देने लगे है. कालाधन लाने का वादा करने वाले पार्टी भाजपा के नेता आज अकूत संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं. महंगाई इस कदर बढ़ा दी गई कि आम आदमी को दो जून की रोटी मिलना मुश्किल हो रहा है. इंजिनियरिंग, मेडिकल, पोलिटेक्निक, आईआईएम, एमबीए आदि करके युवा भटक रहे हैं. उन्होंने कहा कि वेलोग बड़े धूमधाम से मोदीजी का जन्मदिन मनाना चाहते थे लेकिन बेरोजगार के कारण पैसे के आभाव में गोबर का केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाना पड़ा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
