डायबिटीज मेलेटस (डीएम), जिसे सामान्यतः मधुमेह कहा जाता है, चयापचय संबंधी बीमारियों का एक समूह है जिसमें लंबे समय तक रक्त में शर्करा का स्तर उच्च होता है। उच्च रक्त शर्करा के लक्षणों में अक्सर पेशाब आना होता है, प्यास की बढ़ोतरी होती है, और भूख में वृद्धि होती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
टीबी के कौन-से लक्षण होते हैं? थकान बुखार तीन या उससे ज्यादा हफ्तों से खांसी खांसी में खून आना खांसते या सांस लेते हुए सीने में दर्द होना अचानक वजन घटना ठंड लगना सोते हुए पसीना आना
भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार के आयोजन में 2 आवेदन हुए प्राप्त। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
वार्ड सचिव का हुआ चुनाव, अविनाश 5 मत से विजयी
मोहिउद्दीन नगर खंड के मदूदाबाद में मोहिउद्दीन नगर भाजपा उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष धर्मवीर कुमार कुंवर के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाली एवं मोदी योगी और भारतीय जनता पार्टी को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 कि सरकार पूर्ण बहुमत में आने के वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। योगी सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदूदाबाद चौक पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर अग्रिम में ही होली मिलन समारोह मनाई साथ ही आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष मनायी। विजय जुलूस में राज किशोर राय, शशांक कुमार, मदन झा, विपिन शाह, परमानंद कुंवर, रितेश कुमार, गौतम सिंह, शंकर जायसवाल के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के तत्वावधान में औसेफा कार्यालय नागरबस्ती में गैर सरकारी संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीएम नाबार्ड श्री विष्णु ने नाबार्ड के माध्यम से संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने की जानकारी दी। केन्द्र सरकार की योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कृषि आधारभूत संरचना निधि बैंकों के माध्यम से संचालित योजना की जानकारी दी गई। नाबार्ड द्वारा डिजिटल तरीके से संचालित होने वाले कार्यक्रमों की परियोजना प्रस्ताव तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने एनजीओ के अधिकारियों को अपने आंतरिक सुधार पर बल देते हुए कहा कि एनजीओ का समाज सुधार में अहम भूमिका है। जो समाज सेवा में बैंकों एवं अन्य सरकारी संस्थाओं से मिलकर बेहतर कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित एनजीओ के अधिकारियों ने अपना अनुभव साझा किया तथा यह आश्वासन दिया कि नाबार्ड के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभूतिपुर प्रखंड में विगत दिनों डूबकर तथा अन्य कारणों से हुई मौत के बाद आपदा प्रबंधन के द्वारा मृतक के परिजनों को आरटीजीएस तथा नेफ्ट के माध्यम से 4-4 लाख रुपया का भुगतान किया गया। बता दे कि टभका पंचायत के पूनम मिश्रा व देवानंद मिश्रा के पुत्र दीपक मिश्रा के मौत डूबकर हो गई थी।वही बेलसंडी तारा निवासी सीताराम राय के पुत्र मनीष कुमार व बैजनाथ शाह के पुत्र दीपक कुमार की मौत भी डूबकर हो गई थी। वही महम्मदपुर सकरा पंचायत के सुनीता देवी व राम नरेश राय के पुत्र रमेश कुमार की मौत की डूबकर हो गई थी। वही मुस्तफापुर निवासी मोहम्मद मोईन के पुत्र मोहम्मद शेखावत की मौत सड़क हादसा में हो गए थे। वहीं देशरी कर्रख निवासी सतीश पासवान के पुत्री रोशनी कुमारी की मौत डूबकर हो गई थी। वही विभूतिपुर उत्तर पंचायत के प्रमिला देवी के पति बोढन सिंह का मौत हो गया था। इन सभी के मौत के बाद आपदा प्रबंधन के द्वारा सहायता राशि के रूप में आरटीजीएस के माध्यम से 4-4 लाख रुपया भुगतान किया गया। उक्त बातें की जानकारी विभूतिपुर अंचलाधिकारी ने दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ी गंडक नदी से एक युवक की शव बरामद की गई। युवक की पहचान बेगूसराय जिला के समसा निवासी दीनबंधु सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में किया गया। बताया गया कि अर्जुन 4 दिन पहले ही परदेस से आया था। घर आने के बाद वह अपने मौसी से मिलने रोसड़ा कलवारा गए थे। वही 9 फरवरी 2022 को कुछ लोगों ने देखा कि एक युवक बाइक से आया और सिंघिया घाट पुल पर गाड़ी लगा कर नदी में छलांग लगा दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन ने युवक को खोजवाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। एनडीआरएफ की टीम के द्वारा 10 मार्च को पूरे दिन खोज की गई। लेकिन असफल रहे। वह दूसरे दिन प्रशासन की करी मौजूदगी में रेस्क्यू के दौरान रेलवे पुल के आगे विभूतिपुर थाना क्षेत्र से शव बरामद किया। पुलिस शब को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रमुख के निरीक्षण में केंद्र से बच्चे और सेविका नदार्थ फोटो 4 सहाइका करते हैं बच्चे की पढ़ाई जानकारी लेते उप प्रमुख विभूतिपुर। प्रखंड के उपप्रमुख सुजीत कुमार ने प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें केंद्र पर नामांकन के अनुरूप पर बच्चे का कम होने, सेविका की उपस्थिति नहीं होने, केंद्र बंद होने की जानकारी निरीक्षण के दौरान मिला। वहीं जांच में टी एच आर, बच्चे के लिए दिए जाने वाले पोषाहार में गरवरी सहित अन्य मुद्दों पर भी जानकारी ली। उन्होंने बताया है कि प्रखंड के आदर्श केंद्र कुशवाहा टोला पतेलीया में सहायिका बच्चे को पढ़ा रही थी। सेविका अनुपस्थित पाई गई। वही देसरी पंचायत के कई केंद्रों पर ताला बंद पाया गया एवं एक वैसे भी केंद्र मिले जहां सेविका और सहायिका तो उपस्थित थी लेकिन बच्चे नदारद थे। उन्होने बताया कि इसकी सूचना बारिय पदाधिकारी से मिलकर कारवाई किया जाएगा।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय बालक अंडर-19 फुटबॉल खेल कूद प्रतियोगिता-2022 का उद्घाटन दिनांक 6 मार्च को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर मैदान में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने किया था जहां स्काउट एंड गाइड के बैंड की धुन पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकाला उसके बाद से शेखपुरा एवं बक्सर जिला के बीच उद्घाटन मैच प्रारंभ किया गया।उद्घाटन व समापन में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने उद्घोषणा की।इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 34 जिला की टीम( एकलव्य सहित)ने हिस्सा लिया।मैच समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर मैदान, पटेल मैदान एवं प्लस टू विद्यालय वाजिदपुर विद्यापति नगर मैदान में आयोजित किया गया। जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार के नेतृत्व में चयन समिति सदस्य दानिश अहमद,रोवेल सोरेन के साथ सुनील कुमार शर्मा ,अजय कुमार ,शंभू पंजियार, शशि मोहन सिंह ,मुकेश राय, दिनेश कुमार, अजीत कुमार ,अहमद हुसैन,शाहीद आलम, तरुण कुमार ,आनंद कुमार, गोविंद कुमार, अलीमुद्दीन, रोशन गुप्ता ने क्वालिफाइड भिसिल रैफरी, असिस्टेंट रैफरी,फोर्थ रैफरी एवं रिजर्व रैफरी के रूप में अपनी महती भूमिका निभाया। पांच दिवसीय फुटबाल मैच के अंतिम दिन पटेल मैदान में राष्ट्रगान के उपरांत जमुई एवं रोहतास जिला के बीच फाइनल मैच खेला गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
