राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के तत्वावधान में औसेफा कार्यालय नागरबस्ती में गैर सरकारी संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीएम नाबार्ड श्री विष्णु ने नाबार्ड के माध्यम से संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने की जानकारी दी। केन्द्र सरकार की योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कृषि आधारभूत संरचना निधि बैंकों के माध्यम से संचालित योजना की जानकारी दी गई। नाबार्ड द्वारा डिजिटल तरीके से संचालित होने वाले कार्यक्रमों की परियोजना प्रस्ताव तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने एनजीओ के अधिकारियों को अपने आंतरिक सुधार पर बल देते हुए कहा कि एनजीओ का समाज सुधार में अहम भूमिका है। जो समाज सेवा में बैंकों एवं अन्य सरकारी संस्थाओं से मिलकर बेहतर कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित एनजीओ के अधिकारियों ने अपना अनुभव साझा किया तथा यह आश्वासन दिया कि नाबार्ड के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।