मोहिउद्दीन नगर खंड के मदूदाबाद में मोहिउद्दीन नगर भाजपा उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष धर्मवीर कुमार कुंवर के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाली एवं मोदी योगी और भारतीय जनता पार्टी को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 कि सरकार पूर्ण बहुमत में आने के वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। योगी सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदूदाबाद चौक पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर अग्रिम में ही होली मिलन समारोह मनाई साथ ही आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष मनायी। विजय जुलूस में राज किशोर राय, शशांक कुमार, मदन झा, विपिन शाह, परमानंद कुंवर, रितेश कुमार, गौतम सिंह, शंकर जायसवाल के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
